Categories: Banking

RBI ने PNB और फेडरल बैंक पर लगाया जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि उसने केंद्रीय बैंक के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए Punjab National Bank, Federal Bank, Kosamattam Finance और Mercedes-Benz Financial Services पर आर्थिक जुर्माना लगाया है। ये कार्रवाई नियमों का पालन न करने की वजह से लगाई गई है।

 

इतने रुपये का जुर्माना

आरबीआई के बयान के मुताबिक, पंजाब नेशनल बैंक पर 72 लाख रुपये, फेडरल बैंक पर 30 लाख रुपये, कोसमट्टम फाइनेंस पर 13.38 लाख रुपये और मर्सिडीज-बेंज फाइनेंशियल सर्विसेज पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सभी कंपनियों की अलग-अलग खामियों की वजह से उन पर ये आर्थिक जुर्माना लगाया गया है।

 

वजह क्या है?

पंजाब नेशनल बैंक पर उन उल्लंघनों के लिए जुर्माना लगाया गया है, जिनमें कोर बैंकिंग सॉल्यूशन में अमान्य मोबाइल नंबर बनाए रखने के बावजूद कुछ खातों पर एसएमएस शुल्क लगाना, कई सावधि जमा खातों में पूर्व-घोषित कार्यक्रम के अनुसार ब्याज दरों का सख्ती से पालन नहीं करना और एमसीएलआर से जुड़े ऋणों में ब्याज रीसेट तिथि निर्दिष्ट करने में विफल होना शामिल है।

फेडरल बैंक को ड्राफ्ट पर खरीदार का नाम शामिल किए बिना 50,000 रुपये और उससे अधिक के डिमांड ड्राफ्ट जारी करने के लिए दंडित किया गया है। कुछ ऋण खातों में 75 प्रतिशत का ऋण-से-मूल्य अनुपात नहीं बनाए रखने के लिए कोसमट्टम फाइनेंस को दंडित किया गया है।

 

Find More News Related to Banking

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

10 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

11 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

11 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

11 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

12 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

13 hours ago