RBI ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए ‘मिशन सक्षम’ की शुरुआत की

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शहरी सहकारी बैंक (यूसीबी) क्षेत्र के क्षमता निर्माण के लिए 28 अप्रैल 2026 को ‘मिशन सक्षम’ की शुरुआत की। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि यूसीबी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए पहले से ही विभिन्न नियामकीय एवं पर्यवेक्षी कदम उठाए जा रहे हैं और यह मिशन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

‘मिशन सक्षम’ के तहत यूसीबी से जुड़े विभिन्न वर्गों के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों से करीब 1.40 लाख प्रतिभागियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। लाभान्वित होने वालों में यूसीबी के निदेशक मंडल के सदस्य, वरिष्ठ प्रबंधन, जोखिम, अनुपालन और ऑडिट प्रमुख, आईटी और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारी शामिल होंगे।

सामग्री क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध

रिजर्व बैंक ने कहा कि संभव होने पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सामग्री क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित हो सके। इस मिशन का खाका यूसीबी के शीर्ष निकाय और राष्ट्रीय/राज्य सहकारी महासंघों के साथ परामर्श कर तैयार किया गया है।

अनुपालन संस्कृति में सुधार

केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस पहल से शहरी सहकारी बैंकों में प्रबंधन एवं संचालन क्षमता मजबूत होगी, अनुपालन संस्कृति में सुधार आएगा और संस्थागत मजबूती बढ़ेगी। यह मिशन यूबीसी के अम्ब्रेला संगठन और राष्ट्रीय और स्टेट को-ऑपरेटिव फेडरेशन के साथ सलाह करेक डिजाइन किया गया है। मिशन सक्षम का उद्देश्य खुद को मजबूत करने वाला इकोसिस्टम बनाना है, जो यूसीबी क्षेत्र की सिस्टमिक स्टेबिलिटी और वृद्धि और विकास में अहम योगदान देगा।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

खेल क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार का बड़ा फैसला: 3 साल तक IP फीस माफ

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने खेल नवाचार को बढ़ावा देने के लिए…

5 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 2026: गति, अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक एकता का उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस हर साल 29 अप्रैल को विशव स्तर पर मनाया जाता है। यह…

46 minutes ago

भरत कपूर कौन थे? जानिए उनकी शिक्षा, करियर और भारतीय सिनेमा में योगदान

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का 27 अप्रैल 2026 को उम्र से जुड़ी…

3 hours ago

Symbiosis University ने एशिया की पहली UNESCO चेयर शुरू की

सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 'जेंडर इन्क्लूजन और स्किल डेवलपमेंट' पर एशिया की पहली…

18 hours ago

MobiKwik को RBI से NBFC की मंज़ूरी मिली, डिजिटल लेंडिंग के क्षेत्र में उतरने को तैयार

फिनटेक कंपनी One MobiKwik Systems को भारतीय रिज़र्व बैंक से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) लाइसेंस…

18 hours ago

जानें कौन हैं एनालेना बेरबॉक, दिल्ली दौरे पर पहुंचीं UNGA अध्यक्ष

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अध्यक्ष एनालेना…

19 hours ago