राज्यसभा ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों (संशोधन) विधेयक, 2019 को पारित किया। विधेयक का उद्देश्य आंध्र प्रदेश में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना करना है।
केंद्रीय विश्वविद्यालय परियोजना के लिए कुल परिव्यय 902.07 करोड़ रुपये है और जनजातीय विश्वविद्यालय के लिए 836 करोड़ रुपये है। ट्राइबल यूनिवर्सिटी आदिवासी आबादी को कला, संस्कृति और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान की सुविधा प्रदान करेगी।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- भारत के केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री: रमेश पोखरियाल।
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी; राज्यपाल: ई.एस.एल. नरसिम्हन।
स्रोत: द हिंदू



विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026: प्रकृति के ज...
रूमेटॉइड आर्थराइटिस जागरूकता दिवस 2026: ...
केंद्रीय बजट 2026-27 की मुख्य बातें...

