Categories: Defence

राजनाथ सिंह ने निर्देशित मिसाइल विध्वंसक ‘इंफाल’ के ‘क्रेस्ट’ का अनावरण किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में भारतीय नौसेना की आइएनएस इंफाल के क्रेस्ट (शिखा) का अनावरण किया। स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक इंफाल सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों और पनडुब्बी रोधी स्वदेशी राकेट लांचर से सुसज्जित है।

मझगांव डाक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) मुंबई ने 20 अक्टूबर को यह युद्धपोत भारतीय नौसेना को सौंपा था। दिल्ली में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में अनावरण समारोह हुआ। आइएनएस इंफाल 15बी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक परियोजना के तहत निर्मित चार युद्धपोतों में से तीसरा युद्धपोत है।

क्रेस्ट के डिजाइन में

क्रेस्ट के डिजाइन में बाईं ओर कांगला पैलेस और दाईं ओर कांगला-सा को दर्शाया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कांगला पैलेस और कांगला-सा से सुशोभित इंफाल की क्रेस्ट का अनावरण भारत की स्वतंत्रता, संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति मणिपुर के लोगों द्वारा किए गए बलिदान के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। कांगला पैलेस मणिपुर का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल है और यह प्राचीन साम्राज्य की पारंपरिक पीठ हुआ करता था।

 

कांगला-सा मणिपुर का राज्य प्रतीक

ड्रैगन के सिर और शेर के शरीर की आकृति के साथ सुसज्जित कांगला-सा मणिपुर के इतिहास का एक पौराणिक प्राणी है और इसे स्थानीय लोगों के संरक्षक के रूप में जाना जाता है। कांगला-सा मणिपुर का राज्य प्रतीक भी है। 4क्रेस्ट के डिजाइन में बाईं ओर कांगला पैलेस और दाईं ओर कांगला-सा को दर्शाया गया है।

 

इंफाल युद्धपोत का द्रव्यमान

इंफाल युद्धपोत का द्रव्यमान 7,400 टन है और लंबाई 164 मीटर है। यह विध्वंसक जहाज अत्याधुनिक हथियारों और प्रणाली से लैस है, जिसमें सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, पोत रोधी मिसाइल और टॉरपीडो शामिल हैं। यह 30 समुद्री मील यानी 56 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक गति प्राप्त करने में सक्षम है।

 

Find More Defence News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

3 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

3 hours ago

IAS चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…

3 hours ago

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे – आगे क्या?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल, 2026 को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ…

3 hours ago

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

7 hours ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

22 hours ago