केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ‘मां भारती के सपूत’ की वेबसाइट को लॉन्च करेंगे। वेबसाइट लॉन्च होने के बाद देश के आम लोग भी युद्ध में हताहत होने वाले वीर सपूतों की मदद कर सकेंगे। दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान इसका शुभारंभ किया जाएगा। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इसके गुडविल एंबेसडर होंगे।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
इस समारोह में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेना प्रमुख, परम वीर चक्र पुरस्कार विजेता और रक्षा मंत्रालय के अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा कई बैंकों के अध्यक्ष और कई मशहूर हस्तियां भी शामिल होंगी। ‘मां भारती के सपूत’ की वेबसाइट के जरिए आम नागरिक सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (AFBCWF) में योगदान कर सकेंगे। राशि का उपयोग युद्ध के हताहतों के परिजनों और आश्रितों को वित्तीय सहायता देने के लिए किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मां भारती के सपूत वेबसाइट आर्म्ड फोर्सेंज़ बैटल कैज्युलटी वेलफेयर फंड (एएफबीसीडब्लूएफ) होगा। इसमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारवालों को तुरंत आर्थिक सहायता देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि सरकार की तरफ से वीरगति को प्राप्त सैनिकों के नेक्सट ऑफ किन (एनओके) के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कई बार देशभक्त नागरिकों की तरफ से भी मदद करने के सुझाव दिए जाते रहे हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…