Home   »   ओडिशा में मनाया गया रज पर्व...

ओडिशा में मनाया गया रज पर्व अथवा राजा पर्ब

ओडिशा में मनाया गया रज पर्व अथवा राजा पर्ब |_3.1
ओडिशा में हर्षौल्लास के साथ रज पर्व अथवा राजा पर्ब उत्सव मनाया गया। यह तीन दिनों तक चलने वाला एक अनूठा त्योहार है जिसमें मानसून की शुरुआत और भू देवी यानी धरती माता की विशेष पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान धरती माता यानि भू देवी मासिक धर्म से गुजरती हैं। इसमें चौथा दिन धरती के स्नान का दिन होता है।
राजा परबा उत्सव मनाने के दौरान, ओडिशा के लोग धरती माता के मासिक धर्म के दिनों के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में तीन दिनों तक खुदाई, बुवाई अथवा जुताई जैसे सभी कृषि कार्यों को रोक देते हैं। ये तीन दिन इस प्रकार हैं: राजा संक्रांति, आषाढ़ मास के पहले दिन को संक्रांति से पहले के दिन, यानि पिल्ली राजा, संक्रांति के दिन और उसके बाद के दिन को भोज दाह या ‘बसी राजा के नाम से जाना जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल.
prime_image
QR Code
Scan Me