कतर ने भारत से फ्रोजन सीफूड के आयात पर अस्थायी प्रतिबंध हटा दिया है। इस फैसले से भारत से सीफूड का निर्यात बढ़ने के साथ ही कतर के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। भारतीय फ्रोजन सीफूड पर कतर ने पिछले साल नवंबर में प्रतिबंध लगाया था। उसी दौरान फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) का आयोजन किया जाना था। लेकिन उससे पहले ही भारत से कतर पहुंचे फ्रोजन सीफूड के कई खेपों में विब्रियो हैजा ( Vibrio cholera) के विषाणु पाए गए थे, जिसके बाद कतर अधिकारियों ने भारत के सीफूड पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। बता दें कि कतर ने ये प्रतिबंध अस्थायी रूप से लगाया था।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
फीफा के खत्म होने के बाद कतर में भारत के दूतावास के साथ भारत सरकार के वाणिज्य विभाग ने इस मुद्दे को हल करने के लिए लगातार प्रयास किया था। कतर के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय से 16 फरवरी को एक अधिसूचना जारी की गई, जिसमें बताया गया कि फ्रोजन सीफूड पर प्रतिबंध हटा दिया गया है। हालांकि, चिल्ड सीफूड के निर्यात पर अभी भी प्रतिबंध जारी है।
बता दें कि, 14 फरवरी को बीजिंग ने 99 भारतीय समुद्री खाद्य-प्रसंस्करण निर्यातकों (Indian seafood-processing exporters) के निलंबन को हटा दिया। MPEDA ने अन्य एजेंसियों के साथ दिसंबर 2020 से कुल 110 यूनिट के बीजिंग के निलंबन को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे…
भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर…
नई दिल्ली में प्योरएयर टॉवर (PureAir Tower) नामक भारत का पहला माइक्रोएल्गी आधारित एयर प्यूरीफिकेशन…
भारत की महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया…
भारत में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती…
विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day) प्रत्येक वर्ष मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता…