Categories: Sports

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बने

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक और कीर्तिमान अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में बना लिया है। विराट कोहली ने टीम की दूसरी पारी के दौरान जब अपने 12वें रन को पूरा किया तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25000 रनों का आंकड़ा छूने वाले 6वें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए। वहीं कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी बने हैं।

विराट को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 549 पारियां खेलनी पड़ीं। इससे पहले सबसे तेजी से 25 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 577 पारियां खेली थीं। विराट ने सचिन को 28 पारियों के अंतर से पीछे छोड़ दिया। वहीं तीसरे पायदान पर काबिज रिकी पॉन्टिंग को 25 हजारी बनने के लिए 588 पारियां खेलनी पड़ी थीं।

 

दुनिया के छठे बल्लेबाज

 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार रन बनाने वाले विराट कोहली दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर(34,357), कुमार संगकारा(28,016), रिकी पॉन्टिंग(27,453), महेला जयवर्धने(25,957), जैक कैलिस(25,534) ये कारनामा करने में सफल रहे थे। विराट 25 हजारी बनने वाले दूसरे भारतीय हैं। 492वें मैच की 549वीं पारी में विराट ने 53.64 के औसत से इतने रन बनाए हैं। 50 से ज्यादा के औसत से 25 हजारी बनने वाले विराट दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

 

तीनों फॉर्मेट में विराट का प्रदर्शन

विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार रन 492वें मैच की 549वीं पारी में बल्लेबाजी करते हुए पूरे किए। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 271 मैच की 262 पारियों में 57.69 के औसत से 12,809 रन बनाए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय टी20 में उन्होंने 115 मैच की 107 पारियों में 52.73 के औसत से 4008 रन बनाए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 106 मैच की 180 पारियों में 8185* रन हो गए हैं।

 

Find More Sports News Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago