Categories: Awards

‘कर्नाटक रत्न’ से सम्मानित हुए दिवंगत पुनीत राजकुमार

दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फैन्स उन्हें अब भी याद करते हैं। एक ओर जहां पुनीत के निधन के बाद से ही हर कन्नड़ फिल्म में उन्हें श्रद्धांजिल दी जाती है। वहीं इस बीच पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कर्नाटक रत्न’ (Karnataka Ratna) प्रदान किया गया, जो दिवंगत अभिनेता के परिवार ने स्वीकार किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पुनीत राजकुमार को 67वें कन्नड़ राज्योत्सव (राज्य स्थापना दिवस) के अवसर पर यह पुरस्कार दिया गया। बता दें कि राज्य में यह सम्मान हासिल करने वाले पुनीत नौंवे शख्स हैं। अभिनेता रजनीकांत, जूनियर एनटीआर और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति इस कार्यक्रम में अतिथि रहे। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ये पुरस्कार दिवंगत पुनीत के नाम सम्मान दिया। ‘कर्नाटक रत्न’ आखिरी बार 2009 में समाज सेवा के लिए डॉ. वीरेंद्र हेगड़े को दिया गया था।

 

पुनीत के दिवंगत पिता राजकुमार साल 1992 में प्रसिद्ध कवि कुवेम्पु के साथ कर्नाटक रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्तियों में से हैं। इस पुरस्कार के अन्य प्राप्तकर्ता एस निजलिंगप्पा (राजनीति), सीएनआर राव (विज्ञान), भीमसेन जोशी (संगीत), शिवकुमार स्वामीजी (समाज सेवा), और डॉ जे जावरेगौड़ा (शिक्षा और साहित्य) हैं।

 

Find More Awards News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

1 hour ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

17 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

17 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

18 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

18 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

18 hours ago