Categories: Schemes

पीएम मोदी ने एक करोड़ परिवारों के लिए ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ लॉन्च की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के ठीक बाद ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ का ऐलान किया। जिसके तहत देश में 1 करोड़ घरों की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाए जाएंगे। इसे लेकर पीएम मोदी ने एक बैठक की अध्यक्षता भी की।

 

पीएम मोदी ने दी ये जानकारी

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का ऐलान करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो। अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

 

योजना के तहत किसे मिलेगा लाभ?

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए शुरू होने जा रही है। सुदूर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को इस योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। फिलहाल सरकार की तरफ से इसे लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि जिन परिवारों की आय दो लाख रुपये से कम होगी उन्हें इस योजना का फायदा मिलेगा। फिलहाल एक करोड़ लोगों को योजना के तहत लाया जाएगा। सोलर पैनल लगने के बाद लोग बिजली के बिल की टेंशन से मुक्त हो जाएंगे। इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा उन राज्यों के लोगों को होगा, जहां बिजली काफी ज्यादा महंगी है।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

18 mins ago

शासन और सेवा वितरण को बढ़ावा देने हेतु ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ

भारत ने 'साधना सप्ताह 2026' की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका…

42 mins ago

छत्तीसगढ़ में लगभग एक सदी बाद काले हिरणों की वापसी

छत्तीसगढ़ राज्य से काले हिरणों के संरक्षण की एक शानदार सफलता की कहानी सामने आई…

1 hour ago

Kar Saathi से इनकम टैक्स भरना होगा आसान, जानें कैसे

भारत के आयकर विभाग ने ‘कर साथी’ नाम से एक नया प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है।…

1 hour ago

मूडीज ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP वृद्धि अनुमानों को घटाकर 6% कर दिया

वैश्विक रेटिंग एजेंसी Moody's Ratings ने भारत की इकोनॉमी की वृद्धि के अनुमान को 6.8…

2 hours ago

Chetak Screen Awards 2026: किसने मारी बाज़ी? जानिए सभी विजेताओं की पूरी सूची

भारतीय सिनेमा के लिए रविवार (05 अप्रैल 2026) की रात बेहद खास बन गई, जब…

3 hours ago