Home   »   पीएम मोदी ने किया जापानी शैली...

पीएम मोदी ने किया जापानी शैली के ज़ेन गार्डन और काइज़न अकादमी का शुभारंभ

 

पीएम मोदी ने किया जापानी शैली के ज़ेन गार्डन और काइज़न अकादमी का शुभारंभ_3.1

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (AMA) परिसर में जेन गार्डन और काइज़न अकादमी का वर्चुअली उद्घाटन किया. ये दो नई पहलें गुजरात में ‘मिनी-जापान’ बनाने के प्रधानमंत्री के विजन का हिस्सा हैं. अहमदाबाद में लॉन्च किया गया नया ज़ेन गार्डन जापानी कला, संस्कृति, परिदृश्य और वास्तुकला के कई तत्वों को प्रदर्शित करेगा.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

ज़ेन उद्यान में भगवान बुद्ध की एक मूर्ति है. उद्यान AMA में जापान सूचना और अध्ययन केंद्र और भारत-जापान मैत्री संघ (IJFA), गुजरात के साथ साझेदारी में बनाया गया है, जो ह्योगो इंटरनेशनल एसोसिएशन (HIA), जापान द्वारा समर्थित है.

Find More National News Here

पीएम मोदी ने किया जापानी शैली के ज़ेन गार्डन और काइज़न अकादमी का शुभारंभ_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me