Home   »   पीएम मोदी ने किया कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक...

पीएम मोदी ने किया कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन

 

पीएम मोदी ने किया कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन_3.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 450 किलोमीटर लंबी कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन किया है। यह कार्यक्रम वन नेशन वन गैस ग्रिड के निर्माण की दिशा की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क को आगामी 5-6 वर्षों में दोगुना किया जाएगा और मौजूदा सीएनजी स्टेशनों की संख्या 1,500 को बढ़ाकर 10,000 किया जाएगा।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

पाइपलाइन के बारे में:

  • यह पाइपलाइन केरल के कोच्चि से एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों से कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरु तक प्राकृतिक गैस ले जाएगी।
  • इसे गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा बिछाया गया है। यह कोच्चि स्थित एलएनजी रेगैसिफिकेशन टर्मिनल से प्राकृतिक गैस ले जाएगा। पाइपलाइन पर्यावरण के अनुकूल पीएनजी की आपूर्ति करेगी।
  • पाइपलाइन ग्रिड से क्लीन ऊर्जा पहुंच में सुधार के साथ-साथ शहर की गैस परियोजनाओं के विकास में भी मदद मिलेगी।

Find More Miscellaneous News Here

पीएम मोदी ने किया कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me