प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 30 अक्टूबर को अपने दो दिनों के गुजरात दौरे (Gujarat Visit) के पहले दिन राज्य के मेहसाणा जिले में 5,950 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी. उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं किसानों को मजबूत करेंगी और जिले में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वह जो वचन देते हैं, उसे पूरा करते हैं और इसके बारे में ‘लोग जानते हैं.’
गुजरात सरकार ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मेहसाणा जिले के दाभोड़ा गांव में एक रैली में 5,950 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें मेहसाणा और अहमदाबाद जिलों में दो रेलवे परियोजनाएं शामिल है, जिसमें 77 किलोमीटर लंबा पश्चिमी माल गलियारा खंड और वीरमगाम से सामखियाली तक 182 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का डबल ट्रैक शामिल हैं। इसके अलावा वह गुजरात रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कॉरपोरेशन की एक परियोजना भी लॉन्च करेंगे। साथ ही मोदी झीलों को फिर से भरने और साबरमती नदी पर बनने वाले बैराज और महिसागर जिले में पनाम जलाशय-आधारित लिफ्ट सिंचाई से संबंधित परियोजनाओं को भी समर्पित करेंगे।
पीएम एकता नगर में विकास परियोजनाओं और पर्यटन सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें 30 ई-बसें, एक पब्लिक बाइक-शेयरिंग प्रोग्राम, गुजरात गैस लि. की तरफ से बनाई गई सिटी गैस का वितरण, साथ ही एकता नगर आने वाले पर्यटकों के लिए परिवहन को सुव्यवस्थित करने के लिए गोल्फकार्ट शामिल है। इसके अलावा प्रधानमंत्री 98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं को भी संबोधित करेंगे।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…
एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…
निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…
उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…