Daily GK Update : 09 January, 2017 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,
https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg
जैसाकि आप जानते ही हैं कि आज करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. हिंदी में पूर्ण रूप से करंट अफेयर्स का अध्ययन अपने आप में एक चुनौती है. छात्रों की इसी समस्या को समझते हुए अब हम दिन भर के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को एक ही पोस्ट में उपलब्ध करा रहे हैं. यह पोस्ट बैंकिंग, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स के मामले में आपके लिए बेहद सहायक होगी.
Continue reading “Daily GK Update : 09 January, 2017 For All The Upcoming Exams”

भोपाल में दृष्टिहीन कार रैली आयोजित

about - Part 4040_3.1

नेत्रहीन से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भोपाल में 11वीं वार्षिक दृष्टि बाधित कार रैली आयोजित की गई. रैली के हिस्से के रूप में, ब्रेल में दिए गए मार्ग की जानकारी पढ़कर नेत्रहीन लोग ही ड्राईवर को संचालित कर रहे थे. आयोजकों ने प्रथम तीन विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए.
Continue reading “भोपाल में दृष्टिहीन कार रैली आयोजित”

कुमार शरदिंदु, एसबीआई पेंशन फंड्स के एमडी और सीईओ नियुक्त

about - Part 4040_4.1


एसबीआई की सहायक, एसबीआई पेंशन फंड्स प्राइवेट लिमिटेड (SBIPFPL), ने हाल ही में कुमार शरदिंदु को कंपनी के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया है. इससे पूर्व, कुमार एसबीआई कॉर्पोरेट सेंटर, मुंबई में जनरल मैनेजर थे, और बैंक के प्राइवेट इक्विटी बिज़नेस का नेतृत्व कर रहे थे.
Continue reading “कुमार शरदिंदु, एसबीआई पेंशन फंड्स के एमडी और सीईओ नियुक्त”

आंध्रप्रदेश का पहला डिजी धन मेला विजयवाड़ा में

about - Part 4040_5.1

आंध्रप्रदेश में, राज्य के पहले डिजी धन मेले की मेजबानी विजयवाड़ा कर रहा है. कैशलेस या नकदीरहित लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए देश भर में डिजी धन मेले आयोजित किये जा रहे हैं. केंद्रीय शहरी विकास और सूचना प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के साथ विजयवाड़ा के इंदिरा गाँधी म्युनिसिपल स्टेडियम में इसकी शुरुआत की. 

Continue reading “आंध्रप्रदेश का पहला डिजी धन मेला विजयवाड़ा में”

बैंक ऑफ़ इंडिया ने ऋण दरें घटाई

about - Part 4040_6.1

बैंक ऑफ़ इंडिया ने होम लोन और वाहन लोन सहित रिटेल लोन की अपनी ब्याज दरें घटा दी हैं. इससे पहले बैंक ने अपनी न्यूनतम उधारी दर या धन की सीमांत लागत आधारित उधार दरों (MCLR) में 90 आधार बिन्दुओं की कटौती की थी.
Continue reading “बैंक ऑफ़ इंडिया ने ऋण दरें घटाई”

मानव शरीर में हुई एक नए अंग की खोज

about - Part 4040_7.1
आइरिश प्रोफेसर जे. काल्विन कॉफे ने मानव शरीर में पेट को आंत से जोड़ने वाले एक नए अंग की खोज की है जिसका नाम ‘Mesentery’ रखा गया है। पिछले कई वर्षों से इस अंग को पेट को आंत से जोड़ने वाला ढांचा ही माना जा रहा था। हालांकि, इस अंग की शरीर में भूमिका स्पष्ट नहीं है। वैज्ञानिक इस बात को लेकर भी आशावान हैं कि इस अंग का पता लगने के बाद पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों का इलाज ज्यादा आसान हो जाएगा।

Continue reading “मानव शरीर में हुई एक नए अंग की खोज”

ओलंपिक चैंपियन डेविड रुदिषा होंगे मुंबई मैराथन के ब्रांड एम्बेसडर

about - Part 4040_8.1

ओलंपिक के सितारे, 800 मीटर की दौड़ के विश्व चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक, डेविड रुदिषा (David Rudisha) को 14वें स्टैण्डर्ड चार्टर्ड मुंबई मैराथन का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है. यह मैराथन 15 जनवरी 2017 को आयोजित होगी.

Continue reading “ओलंपिक चैंपियन डेविड रुदिषा होंगे मुंबई मैराथन के ब्रांड एम्बेसडर”

अभय आप्टे बने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष

about - Part 4040_9.1
अभय आप्टे को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। वह अजय शिर्के की जगह लेंगे जो 10 वर्ष से अधिक समय से संघ के अध्यक्ष थे। वहीं, रियाज़ बागवान संघ के सचिव होंगे। इससे पहले, लोढ़ा पैनल की सिफारिशों के चलते शुक्रवार को शिर्के समेत संघ के कई पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।

Continue reading “अभय आप्टे बने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष”

भारत के वेलवान ने जीता ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश का खिताब

about - Part 4040_10.1
भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी वेलवान सेंथिलकुमार ने ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट के अंडर-19 वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। सेंथिलकुमार ने फाइनल मैच में भारत के ही अभय सिंह को 15-13, 11-2, 10-12, 11-7 से मात दी। इस टूर्नामेंट के 91 वर्ष के इतिहास में यह पहली बार था जब फाइनल दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच खेला गया हो।

Continue reading “भारत के वेलवान ने जीता ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश का खिताब”

आपातकालीन स्थिति में लोग #SOS के साथ करें ट्वीट: सुषमा

about - Part 4040_11.1
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिक आपातकालीन परिस्थितियों में मदद पाने के लिए #SOS के साथ ट्वीट करें जिससे समय की बचत हो सके। साथ ही, उन्होंने कहा कि मदद चाहने वाले लोग उनके ट्विटर हैंडल @sushmaswaraj को टैग करने के साथ संबंधित भारतीय दूतावास को भी अपने ट्वीट में टैग करें।

Continue reading “आपातकालीन स्थिति में लोग #SOS के साथ करें ट्वीट: सुषमा”

Recent Posts

about - Part 4040_12.1
QR Code
Scan Me