पिछले एक दशक में अपनी सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग पर पहुंचा भारत

about - Part 4036_2.1
अंतररष्ट्रीय फुटबॉल नियामक संस्था फीफा द्वारा जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार, भारतीय फुटबॉल टीम 6 पायदान के उछाल के साथ 129वें स्थान पर पहुंच गई है जो उसकी पिछले एक दशक में सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग है। इससे पहले भारतीय टीम की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग दिसंबर 2005 में थी जब वह 127वें स्थान पर पहुंची थी। भारतीय टीम की रैंकिंग पिछले दो वर्षों में 42 स्थान ऊपर आई है।

Continue reading “पिछले एक दशक में अपनी सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग पर पहुंचा भारत”

एयरटेल ने देश भर में लॉन्च किया पेमेंट्स बैंक

about - Part 4036_3.1
भारती एयरटेल ने गुरुवार को देश भर में अपना पेमेंट बैंक लॉन्च किया, जो देश का पहला पेमेंट्स बैंक है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक एयरटेल रिटेल स्टोरों के ज़रिए 29 राज्यों में 2.5 लाख बैंकिंग पॉइंट्स से परिचालन करेगा। इससे पहले कंपनी ने राजस्थान में इसका ट्रायल किया था। एयरटेल पेमेंट्स बैंक बचत खातों में जमा रकम पर 7.25% ब्याज दे रहा है।

Continue reading “एयरटेल ने देश भर में लॉन्च किया पेमेंट्स बैंक”

राजेश गोपीनाथन बनाए गए टीसीएस के नए सीईओ

about - Part 4036_4.1

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) ने गुरुवार को कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) और उपाध्यक्ष राजेश गोपीनाथन को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त कर दिया। गोपीनाथन टाटा संस के नए चेयरमैन बनाए गए एन. चंद्रशेखरन की जगह लेंगे। इसके अलावा, टीसीएस ने एन.जी. सुब्रमण्यम को मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) भी नियुक्त किया है।

Continue reading “राजेश गोपीनाथन बनाए गए टीसीएस के नए सीईओ”

Current Affairs: Daily GK Update 12th January, 2017 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,
https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg
जैसाकि आप जानते ही हैं कि आज करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. हिंदी में पूर्ण रूप से करंट अफेयर्स का अध्ययन अपने आप में एक चुनौती है. छात्रों की इसी समस्या को समझते हुए अब हम दिन भर के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को एक ही पोस्ट में उपलब्ध करा रहे हैं. यह पोस्ट बैंकिंग, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स के मामले में आपके लिए बेहद सहायक होगी.
Continue reading “Current Affairs: Daily GK Update 12th January, 2017 For All The Upcoming Exams”

पीआर श्रीजेश एफआईएच एथलीट समिति के सदस्य बने

about - Part 4036_6.1

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश को अंतररष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन की एथलीट समिति का सदस्य बनाया गया है। समिति ने कुल आठ वर्तमान और पूर्व हॉकी खिलाड़ियों को शामिल किया है जो एफफाईएच की निर्णय प्रक्रिया में खिलाडियों की बात रखने के लिए, एफआईएच और एथलीटों के बीच एक संपर्क के रूप में कार्य करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

Continue reading “पीआर श्रीजेश एफआईएच एथलीट समिति के सदस्य बने”

इलाहबाद : माघ मेला शुरू

about - Part 4036_7.1

एक महीने तक चलने वाला माघ मेला 12 जनवरी 2017 को उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में संगम पर शुरू हुआ।
हजारों तीर्थयात्री और संत पौष पूर्णिमा के अवसर पर संगम में पवित्र स्नान कर रहे हैं। इस पवित्र स्नान के साथ महीने भर का कल्पवास भी शुरू हो गया है। पूरे माघ महीने के दौरान, कल्पवासी और तीर्थयात्री गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम के तट पर रहते हैं और सूर्य की पहली किरण के साथ पवित्र स्नान करते हैं एवं अन्य धार्मिक कार्यों में भाग लेते हैं.

Continue reading “इलाहबाद : माघ मेला शुरू”

वैश्विक CO2 उत्सर्जन की निगरानी के लिए चीन ने लॉन्च किया सैटेलाइट

about - Part 4036_8.1
ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की निगरानी और उस पर अंकुश लगाने के लिए चीन ने वायुमंडलीय कार्बन डाई-ऑक्साइड निगरानी सैटेलाइट ‘टैनसैट’ लॉन्च किया है। 635 किलो वज़नी यह सैटेलाइट अगले 3 वर्ष तक हर 16 दिनों में वैश्विक कार्बन डाई-ऑक्साइड के स्तर को मापने के साथ नीति निर्माताओं एवं वैज्ञानिकों को स्वतंत्र जलवायु परिवर्तन डेटा इकट्ठा करने में मदद करेगा ।

Continue reading “वैश्विक CO2 उत्सर्जन की निगरानी के लिए चीन ने लॉन्च किया सैटेलाइट”

विक्रम पावा होंगे बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के नए अध्यक्ष

about - Part 4036_9.1

विक्रम पावा को बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 01 मार्च 2017 से प्रभावी होगी। वे फ्रैंक स्कोएलडर का स्थान लेंगे, जो जर्मनी में बीएमडब्ल्यू ग्रुप के मुख्यालय में नयी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Continue reading “विक्रम पावा होंगे बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के नए अध्यक्ष”

आईबीएम एक साल में 8,000 यूएस पेटेंट हासिल करने वाली पहली कंपनी बनी

about - Part 4036_10.1
अमेरिकी टेक कंपनी आईबीएम पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने एक साल में 8,000 से ज़्यादा यूएस पेटेंट हासिल किए हैं। आईबीएम को वर्ष 2016 में कुल 8,088 पेटेंट मिले। पिछले साल आईबीएम के बाद सैमसंग ने 5,518 और कैनन ने 3,665 पेटेंट हासिल किए। वहीं, टेक कंपनी गूगल 2,835 पेटेंट के साथ पांचवें स्थान पर है।

Continue reading “आईबीएम एक साल में 8,000 यूएस पेटेंट हासिल करने वाली पहली कंपनी बनी”

सऊदी अरब ने भारत का हज कोटा 1.36 लाख से बढ़ा कर 1.70 लाख किया, 3 दशक में सबसे बड़ी वृद्धि

about - Part 4036_11.1

भारत के हज कोटे में 3 दशक में सबसे बड़ी वृद्धि करते हुए इसे 34,500 बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ मोहम्मद सालेह बिन ताहेर बेंतें ने इस संबंध में जेद्दाह में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। नकवी ने बुधवार को बताया कि सऊदी अरब ने भारत का वार्षिक हज कोटा 1.36 लाख से बढ़ा कर 1.70 लाख कर दिया है, जो पिछले 29 वर्ष में इस कोटे में की गई सबसे बड़ी वृद्धि है। केंद्र सरकार ने हज यात्रियों की मदद के लिए हज कमिटी ऑफ इंडिया ऐप भी शुरू किया है।
Continue reading “सऊदी अरब ने भारत का हज कोटा 1.36 लाख से बढ़ा कर 1.70 लाख किया, 3 दशक में सबसे बड़ी वृद्धि”

Recent Posts

about - Part 4036_12.1
QR Code
Scan Me