आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) ने गुरुवार को कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) और उपाध्यक्ष राजेश गोपीनाथन को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त कर दिया। गोपीनाथन टाटा संस के नए चेयरमैन बनाए गए एन. चंद्रशेखरन की जगह लेंगे। इसके अलावा, टीसीएस ने एन.जी. सुब्रमण्यम को मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) भी नियुक्त किया है।
अब इस समाचार से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :
प्रश्न 1. आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज़ का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया है ?
प्रश्न 2. टीसीएस का नया सीओओ कौन नियुक्त हुआ है ?
उत्तर 1. राजेश गोपीनाथन
उत्तर 2. एन जी. सुब्रमण्यम
स्रोत – दि फाइनेंसियल एक्सप्रेस



NASA Artemis II Mission: 50 साल ...
RBI में बड़ा बदला...
भारत में ‘झंडो...


