उड़ीसा के 17 लाख स्कूली छात्राओं को फ्री सेनेटरी नैपकिन देगी

about - Part 3252_2.1
उड़ीसा मंत्रिमंडल ने राज्य  में स्कूली छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन प्रदान करने के लिए ‘ख़ुशी’ योजना को मंजूरी दी। इस योजना से सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा छठी से बारहवीं तक की लगभग 17.25 लाख स्कूली छात्राएं लाभान्वित होंगी। योजना लागू करने के लिए राज्य सरकार 5 साल की अवधि में  466 करोड़ रु. खर्च करेगी।
स्रोत : न्यू  इंडियन एक्सप्रेस 

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  
  • उड़ीसा की राजधानी : भुवनेश्वर, मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक, राज्यपाल: गणेशी लाल।

दुनिया की सबसे बड़ी मधुमक्खी को 1981 के बाद पहली बार देखा गया

about - Part 3252_3.1
वैलेस की विशालकाय मधुमक्खी (वालेस बी), पृथ्वी पर पायी जाने वाली सबसे बड़ी मधुमक्खी है, जिसे 1981 से विलुप्त माना किया गया था, को एक इंडोनेशियाई जंगल में फिर से देखा गया। वैज्ञानिकों ने मेगाचील प्लूटो प्रजाति की एक मादा मधुमक्खी को देखा और इसका आकार विशिष्ट यूरोपीय मधुमक्खी के आकार की चार गुना है और इसका पंख 2.5 इंच का है।
स्रोत : बिज़नेस  स्टैण्डर्ड 

दिव्या कर्नाड ‘फ्यूचर फॉर नेचर अवार्ड’ प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

about - Part 3252_4.1
अशोक विश्वविद्यालय की 33 वर्षीय शिक्षक और विप्रो सस्टेनेबल फेलो, दिव्या कर्नाड समुद्री संरक्षण पर अपने कार्य के लिए ‘फ्यूचर फॉर नेचर अवार्ड’ से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। डॉ. चारुदत्त मिश्र के बाद यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली वह दूसरी भारतीय हैं।
यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 3 व्यक्तियों को दिया जाता है, और इस वर्ष यह दिव्या कर्नाड के साथ ओलिवर नास्टेंगिमाना और फर्नांडा अब्रा को दिया गया। यह एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जो जंगली जानवरों और पौधों की प्रजातियों की संरक्षण में उपलब्धियों को  मनाता है।
स्रोत : बिजनेस स्टैण्डर्ड 

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कर से संबंधित मुकदमो को कम करने के लिए पैनल का गठन किया

about - Part 3252_5.1
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने कर से संबंधित समस्याओं के बिंदुओं के मामलों पर ध्यान देने और मार्च के मध्य तक अपनी अंतिम रिपोर्ट और सिफारिशों को प्रस्तुत करने के लिए आयकर आयुक्त संजीव शर्मा की अध्यक्षता में  चार सदस्यीय समिति का गठन किया।
यह समिति कुछ वर्तमान समस्याओं के बिंदुओं को संबोधित करेगी और इंटरनेशनल बेस्ट प्रैक्टिसेस द्वारा उठाये लिए गए कुछ मामलों से निपटेगी।
स्रोत : इकोनॉमिक्स  टाइम्स 

यूपी के मुख्यमंत्री ने किशोरियों के लिए योजना शुरू की

about - Part 3252_6.1
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किशोर लड़कियों (SAG) के लिए योजना शुरू की। यह योजना 11 से 14 वर्ष की आयु की उन लड़कियों पर केंद्रित है, जिन्होंने पढ़ाई छोड़ दी है तथा इसके माध्यम से उनके लिए उचित पोषण और विशेष देखभाल के कदम उठाए जायेंगे।
राज्य सरकार ने राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक महीने की 8 तारीख को किशोरावस्था दिवस मनाने का भी निर्णय लिया। राज्य सरकार 8 मार्च को किशोरियों के लिए पोषण अभियान भी शुरू करेगी।
स्रोत : न्यूज़ ऑन एयर

राष्ट्रपति बशीर ने सूडान में साल भर लंबे आपातकाल की घोषणा की

about - Part 3252_7.1

सूडान के राष्ट्रपति उमर अल बशीर ने देश भर में अपनी कैबिनेट और स्थानीय सरकारों को भंग करते हुए एक वर्ष के लिए आपातकाल की घोषणा की है। उमर अल-बशीर ने सूडान की संसद में  संवैधानिक संशोधनों को स्थगित करते हुए संसद को संबोधित किया, जो उन्हें 2020 में राष्ट्रपति चुनाव में अन्य कार्यकाल की अनुमति देगा।
दिसंबर 2018 से, सूडान में राजधानी खार्तूम सहित विभिन्न क्षेत्रों में मूलभूत वस्तुओं की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और मूल्य वृद्धि पर  बढ़चढ़कर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
स्रोत : अलजजीरा

अगरतला में त्रिपुरा के पहले मेगा फूड पार्क का उद्घाटन

about - Part 3252_8.1
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अगरतला के ग्राम तुलाकोना में त्रिपुरा के पहले मेगा फूड पार्क का नामकरण किया, जिसका नाम सिकरिया मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड है। यह त्रिपुरा औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराई गई 50 एकड़ भूमि पर कोलकाता स्थित सिकरिया मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया है।
स्रोत : द  हिन्दू 

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • त्रिपुरा राजधानी: अगरतला, मुख्यमंत्री: बिप्लब कुमार देब, राज्यपाल: प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी।

रक्षा मंत्रालय ने नौसेना पनडुब्बियों के लिए टारपीडो का अधिग्रहण किया

about - Part 3252_9.1
नौसेना की मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए, रक्षा मंत्रालय ने 100 से अधिक हैवीवेट टॉरपीडो की प्राप्ति को मंजूरी दे दी है, जो मुंबई के मझगाँव डॉकयार्ड में बनाई जा रही नौसेना की छह स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों से सुसज्जित होगा।
फ्रेंच मूल की स्कॉर्पीन पनडुब्बियां भारत में मझगांव डॉकयार्ड्स लिमिटेड (एमडीएल) में बनाई जा रही हैं और अब इन्हें कलवरी क्लास का नाम दिया गया है। इस श्रेणी का पहला पोत जिसे आईएनएस कलवरी नाम दिया गया  है को नौसेना में शामिल किया जा चूका है और यह अपना परिचालन कार्य को पूरा कर रही है।
स्रोत – ANI न्यूज़ 

SC ने पूर्व न्यायमूर्ति डी. के. जैन को बीसीसीआई के लोकपाल के रूप में नियुक्त किया

about - Part 3252_10.1
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुमोदित बीसीसीआइ के संविधान के अनुसार सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डी. के जैन को नए बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के तहत पहले लोकपाल के रूप में नियुक्त किया गया।
काउंसिल ऑफ़ आर्किटेक्चर (CoA) जो बोर्ड का गठन करती है, जो BCCI और बोर्ड के राज्य निकायों के बीच मतभेदों को निर्वाण करती है, न्यायपीठ एस ए बोबडे और ए.एम. सप्रे ने एमिकस क्यूरिया और वरिष्ठ वकील पी.एस. नरसिंह की सलाह पर मामलों को हाथ में लेने का निर्णय किया
स्रोत – द  हिन्दू 

ईपीएफओ ने कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दरों में 0.1% की बढ़ोतरी की

about - Part 3252_11.1
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए कर्मचारियों के भविष्य निधि पर ब्याज दर को बढ़ाकर 8.55% से 8.65% कर दिया है। यह घोषणा श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने की।
 सीबीटी की बैठक के बाद गंगवार ने कहा कि प्रस्ताव अब मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास जाएगा। गंगवार  श्रम मंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) EPFO का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है जो वित्तीय वर्ष के लिए पीएफ जमा पर ब्याज दर को अंतिम रूप देता है।

क्या आप जानते हैं?

पूर्व दरें :

  1. ईपीएफओ ने 2017-18 के लिए अपने ग्राहकों को 8.55% की पांच वर्ष की न्यूनतम ब्याज दर प्रदान की थी।
  2. 2016-17 में निकाय ने ब्याज दर 8.65% और 8.8% 2015-16 रखी थी।
  3. इसने 2013-14 के साथ-साथ 2014-15 का 8.75% ब्याज प्रदान किया।
  4. 2012-13 में ब्याज दर 8.5% थी। 
स्रोत – द  क्विंट 

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me