मिलबॉस्केट ने बेंगलुरु के ई-ग्रॉसरी स्टोर PSR सप्लाई चेन का अधिग्रहण किया

Page 3123_2.1

ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म मिलबॉस्केट ने बेंगलुरु स्थित ई-ग्रॉसरी वितरक पीएसआर सप्लाई चेन का अधिग्रहण किया है।


उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • मिलबॉस्केट के सीईओ: अनंत गोयल
स्रोत: लाइव मिंट

दुती चंद ने समर यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीता

Page 3123_3.1

ओडिशा की दुती चंद ने इटली के नेपल्स में 30 वें समर यूनिवर्सिटी गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय ने इस वैश्विक स्पर्धा में 100 मीटर स्वर्ण जीता है।
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

कनॉट प्लेस दुनिया में 9 वां सबसे महंगा कार्यालय स्थान

Page 3123_4.1

संपत्ति सलाहकार CBRE के अनुसार, नई दिल्ली का कनॉट प्लेस (सीपी) दुनिया का 9 वां सबसे महंगा कार्यालय स्थान है। हांगकांग के सेंट्रल डिस्ट्रीक्ट ने मुख्य कार्यालय लिए दुनिया के सबसे महंगे बाजार के रूप में शीर्ष स्थान को बरकरार रखा है.
मुंबई का बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और नरीमन प्वाइंट सीबीडी 27 वें और 40 वें स्थान पर आ गया है। ग्लोबल प्राइम ऑफिस ऑक्यूपेंसी कॉस्ट्स सर्वे, CBRE विश्व स्तर पर मुख्य कार्यालय स्थान के किराए की लागत को ट्रैक करता है।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

SBI ने ऋण दरों में 5 बीपीएस की कमी की है

Page 3123_5.1

भारतीय स्टेट बैंक ने सभी ऋण कार्यकालों में अपनी बेंचमार्क उधार दर में 5 बीपीएस की कमी की है। ऋणदाता की एक वर्ष की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (MCLR) 8.45% की तुलना में 8.4% होगी।

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • एसबीआई के अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955.
स्रोत: द हिंदू

फ्रांस ने 2020 से हवाई जहाज के टिकटों पर ग्रीन टैक्स लगाने का फैसला किया

Page 3123_6.1

फ्रांस 2020 से हवाई टिकट पर 18 € तक ग्रीन टैक्स लगाएगा। इस कदम का उद्देश्य कम प्रदूषण फैलाने वाली परिवहन परियोजनाओं को निधि देना है।
स्वीडन में अप्रैल 2018 में एक समान कर पेश किया गया था, जिसने जलवायु पर हवाई यात्रा के प्रभाव को कम करने के लिए प्रत्येक टिकट पर 40 € तक का एक अतिरिक्त शुल्क लगाया था।

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • फ्रांस के राष्ट्रपति: इमैनुएल मैक्रॉन; राजधानी: पेरिस; मुद्रा: यूरो, सीएफपी फ्रैंक.
स्रोत: द हिंदू

इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के AIFF पुरस्कारों की घोषणा

Page 3123_7.1

एआईएफएफ पुरस्कारों की पूरी सूची:

  • बेस्ट ग्रासरूट डेवलपमेंट प्रोग्राम: जम्मू एंड कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन.
  • सर्वश्रेष्ठ रेफरी: आर. वेंकटेश (तमिलनाडु).
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक रेफरी: जोसेफ टोनी (कर्नाटक)।
  • इमर्जिंग वीमेन फुटबॉलर 2018-19: डांगमेई ग्रेस (मणिपुर)
  • इमर्जिंग मेन फुटबॉलर ऑफ़ द ईयर: अब्दुल सहल (केरल).
  • वीमेन फुटबॉलर ऑफ़ द ईयर: आशालता देवी.
  • मेन फुटबॉलर ऑफ़ द ईयर: सुनील छेत्री.
स्रोत: द हिंदू

भारत के पूर्व गोलकीपर सेलेस्टाइन का निधन

Page 3123_8.1

तमिलनाडु के पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी ए. यू. सेलेस्टाइन का निधन हो गया है। वह 1965 और 69 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक कीपर के रूप में सीनियर तमिलनाडु पुरुष टीम के हिस्सा  थे।

उन्होंने 1969 में मलेशिया में मर्डेका कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया

स्रोत: द हिंदू

दुसरी भारत-रूस सामरिक आर्थिक वार्ता की शुरूआत

Page 3123_9.1

नई दिल्ली में दूसरी भारत-रूस सामरिक आर्थिक वार्ता शुरू होगी। यह नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और रूस के आर्थिक विकास मंत्री, तिमूर मकसिमोव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। पहली वार्ता नवंबर 2018 में सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित की गयी थी।
बैठक में सहयोग के छह मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें परिवहन बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकियों के विकास, कृषि और कृषि-प्रसंस्करण क्षेत्र और छोटे और मध्यम व्यापार के लिए समर्थन शामिल हैं।
स्रोत: द न्यूज ऑन एयर

श्रीलंका,दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में खसरा को समाप्त करने वाला पांचवा देश बना

Page 3123_10.1

श्रीलंका विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में खसरा को समाप्त करने वाला पांचवा देश बन गया है। इस क्षेत्र में जिन अन्य देशों ने यह उपलब्धि हासिल की है, वे हैं भूटान, मालदीव, डीपीआर कोरिया और तिमोर-लेस्ते।

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • श्रीलंका की राजधानियाँ: कोलंबो, श्री जयवर्धनेपुरा कोटे
  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंकन रुपया।
  • प्रधान मंत्री: रानिल विक्रमसिंघे; राष्ट्रपति: मैत्रीपाला सिरिसेना।
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

पीएम ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया

Page 3123_11.1

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया। यह नार्थन कोलफील्ड्स द्वारा निर्मित है, जो कोल इंडिया की सहायक कंपनी है।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • यूपी के सीएम: योगी आदित्यनाथ; यूपी के राज्यपाल: राम नाईक.
स्रोत: द प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me