चीन ने उपग्रहों को ले जाने में सक्षम पहले निजी रॉकेट को लॉन्च किया

Page 3102_2.1

बीजिंग स्थित स्टार्टअप “इंटरस्टेलर ग्लोरी स्पेस टेक्नोलॉजी” जिसे आईस्पेस के रूप में भी जाना जाता है, ने चीन के पहले वाणिज्यिक रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। हाइपरबोला -1 नामक आईस्पेस द्वारा डिजाइन किया गया 20 मीटर (66-फुट) लंबाई का रॉकेट 300 किलोमीटर (186 मील) की ऊंचाई पर पहुंचा।  रॉकेट कक्षा में उपग्रहों को ले जाने में सक्षम है।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Mains  परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • चीन की राजधानी: बीजिंग; मुद्रा: रेनमिनबी।
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

ICMR ने भारत में हेल्थ डेटा गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए मंच लॉन्च किया

Page 3102_3.1
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल स्टैटिस्टिक्स (NIMS) ने वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन पॉपुलेशन काउंसिल के साथ मिलकर नेशनल डेटा क्वालिटी फोरम (NDQF) लॉन्च किया।
 एनडीक्यूएफ समय-समय पर कार्यशालाओं और सम्मेलनों के माध्यम से वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित पहल और मार्गदर्शन कार्यों से अभिगम को पूरा करेगा।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  •    ICMR के महानिदेशक: बलराम भार्गव।
स्रोत : द हिन्दू 

पाकिस्तान 2022 में अपने पहले अंतरिक्षयात्री को अंतरिक्ष में भेजगा

Page 3102_4.1

पाकिस्तान ने घोषणा की कि वह 2022 में अपने पहले अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजेगा। वह मिशन को अंजाम देने के लिए चीन की एली उपग्रह प्रक्षेपण सुविधाओं का उपयोग करेगा।

उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • पाकिस्तान राजधानी: इस्लामाबाद; पीएम: इमरान खान; अध्यक्ष: आरिफ अल्वी।
स्रोत : द  इंडिया टुडे 

सुनील कुमार ने एमटीएनएल प्रमुख के रूप में प्रभार ग्रहण किया

Page 3102_5.1

सुनील कुमार को महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार  सौंपा गया है।

कुमार वर्तमान में MTNL में निदेशक (मानव संसाधन और उद्यम व्यवसाय) और पी के पुरवार से पदभार ग्रहण किया है, जिन्हें हाल ही में बीएसएनएल का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था।

स्रोत : द  इकॉनोमिक्स  टाइम्स 

ट्यूनीशिया के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति एस्सेबी का निधन

Page 3102_6.1
ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति तथा उत्तर अफ्रीकी के पहले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता बीजी कैड एस्सेबी का निधन हो गया। वह विश्व के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति थे।
पूर्व शासक ज़ीन अल अबिदीन बेन अली के 23वर्ष के शासनकाल के समाप्त होने के  बाद 2011 में बीजी कैड एस्सेबी प्रमुखता से उभरे।
स्रोत : द बीबीसी 

कारगिल विजय दिवस: 26 जुलाई

Page 3102_7.1
भारत 26 जुलाई को अपने बहादुरों को याद करते हुए इस दिवस को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन, देश 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा दर्शाए गए चरम शौर्य, बलिदान और अनुकरणीय साहस को याद करता है। हमारा देश इस वर्ष कारगिल युद्ध में संपन्न हुई जीत की 20 वीं वर्षगाँठ  का जश्न मना रहा है।
स्रोत : द  डीडी न्यूज़ 

सीआईएसएफ ने कर्मियों के लिए एक वीडियो हब, विश्वकोश लॉन्च किया

Page 3102_8.1
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने सिक्योरिटीपीडिया नामक एक ऑनलाइन विश्वकोश शुरू किया और सीआईएसएफ-ट्यूब नामक अपने कर्मियों के लिए अनुकूलित वीडियो इंटरफ़ेस भी लॉन्च किया।
इसी शुरुआत एक बटन के क्लिक पर तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराकर अपने कर्मियों को सशक्त बनाने की आवश्यकता की पहचान के लिए की गयी है।

उपरोक्त समाचार से SBClerk Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सीआईएसएफ के महानिदेशक: राजेश रंजन।
स्रोत : द  इंडियन एक्सप्रेस 

कांग्रेस के नेता अधीर की पीएसी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति

Page 3102_9.1
लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

PAC में लोकसभा के 15 और राज्यसभा के सात सदस्य हैं। समिति के सदस्यों का कार्यकाल एक समय में एक वर्ष से अधिक नहीं होता है।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष: ओम प्रकाश बिड़ला।
स्रोत : द  बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न पर के लिए GoM का पुनर्गठन किया गया

Page 3102_10.1

भारत सरकार ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को रोकने और कानूनी ढांचे को मजबूत करने के मुद्दों को देखते हुए मंत्रियों के समूह (GoM) का पुनर्गठन किया है। GoM का नेतृत्व गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

पुनर्गठित GoM के अन्य सदस्य हैं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ’, और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • केंद्रीय गृह राज्य मंत्री: अमित शाह।
स्रोत: द हिंदू

फॉर्च्यून ग्लोबल सूची में आरआईएल शीर्ष भारतीय कंपनी बनी

Page 3102_11.1


फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 42 स्थान की छलांग लगाई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को प्रतिस्थापित किया। आरआईएल की सूची में वर्तमान रैंकिंग 106 और आईओसी की सूची में रैंकिंग 117 है।

उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक: धीरूभाई अंबानी
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीईओ: मुकेश अंबानी
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me