गुजरात पूरे देश में रूफटॉप सौर स्थापना में शीर्ष पर

Page 3101_2.1

261.97 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाली रूफटॉप सौर परियोजनाओं की स्थापना में गुजरात शीर्ष पर है।

भारत में कुल रूफटॉप सौर स्थापना वर्तमान में 1,700.54 मेगावाट है। गुजरात के बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 198.52 मेगावाट और 151.62 मेगावाट की क्षमता वाले हैं।

उपरोक्त समाचार से  SBClerk Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 


  • गुजरात के सीएम: विजय रूपानी; गुजरात के राज्यपाल: आचार्य देव व्रत।
  • गुजरात की राजधानी: गांधीनगर।
स्रोत : द बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

रेलवे द्वारा खोली गई पहली प्रिंटिंग प्रेस हेरिटेज गैलरी

Page 3101_3.1
वेस्टर्न रेलवे जनरल स्टोर्स डिपो (जीएसडी) ऐसी पहली भारतीय रेलवे है, जिसने मुंबई में महालक्ष्मी (1948) के बाद से वेस्टर्न रेलवे प्रिंटिंग प्रेस में इस्तेमाल की जाने वाली प्रिंटिंग और समवर्गी मशीनों की एक हेरिटेज गैलरी खोली है।

उपरोक्त समाचार से  EPFO/LIC ADO Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल।
  • पश्चिम रेलवे का मुख्यालय: चर्चगेट (मुंबई)।   

स्रोत : द बिज़नेस  स्टैण्डर्ड 

ड्रेसेल ने 100 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में फेल्प्स का रिकॉर्ड तोड़ा

Page 3101_4.1 

अमेरिकी स्टार कैलेब ड्रेसल ने क्वांग्जू (दक्षिण कोरिया) में वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में 100 मीटर बटरफ्लाई में माइकल फेल्प्स के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।
कैलेब ड्रेसेल ने सेमी-फाइनल इवेंट में  49.50 सेकंड का समय लिया और माइकल फेल्प्स द्वारा स्थापित 49.82 सेकंड के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।

स्रोत : द हिन्दू 

सीएम नवीन पटनायक ने ओडिशा पर्यटन की संशोधित वेबसाइट लॉन्च की

Page 3101_5.1
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने ओडिशा पर्यटन की संशोधित वेबसाइट odishatourism.gov.in लॉन्च की।
वेबसाइट में ओडिशा हथकरघा और हस्तशिल्प के लिए एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का पायलट कार्यान्वयन है, जिसमें राज्य ब्रांड बॉयानिका और उत्कलिका को बढ़ावा दिया गया है।

उपरोक्त समाचार से  EPFO/LIC ADO मेन्स 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • ओडिशा के सीएम: नवीन पटनायक, ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल.

स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ली

Page 3101_6.1
3 बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर कर्नाटक के सीएम के रूप में शपथ लेंगे जैसा कि एचडी कुमारस्वामी की सरकार के बहुमत पेश करने में विफल होने के कारण, तीन दिन पश्चात भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है।



स्रोत: द इंडिया टुडे

एप्पल ने 1 बिलियन डॉलर में इंटेल के स्मार्टफोन मॉडम व्यवसाय के अधिग्रहण की घोषणा की

Page 3101_7.1
एप्पल ने 1 बिलियन डॉलर में चिप-निर्माता कंपनी इंटेल के स्मार्टफोन मॉडम व्यवसाय के अधिग्रहण की घोषणा की है।
यह समझौता महत्वपूर्ण बौद्धिक संपदा और मॉडेम प्रौद्योगिकी को बनाए रखते हुए 5G नेटवर्क के विकासशील प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाता है। इंटेल आई-फोन निर्माता कंपनी के लिए एक चिपसेट पर कार्य करती है, जिसमें चिप की 2020 तक आई-फोन का हिस्सा होने की उम्मीद थी।

उपरोक्त समाचार से  SBClerk Main परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • एप्पल के वर्तमान सीईओ: टिम कुक।
स्रोत : द डीडी न्यूज़ 

रक्षा मंत्री ने डिपार्टमेंट डिफेंस प्रोडक्शन का डैशबोर्ड किया लॉन्च

Page 3101_8.1

रक्षा मंत्री ने रक्षा मंत्रालय के डिपार्टमेंट डिफेंस प्रोडक्शन (DDP) का डैशबोर्ड लॉन्च किया। डैशबोर्ड मंत्रालय को रक्षा निर्यात, रक्षा शाख, बौद्धिक संपदा अधिकार और मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति सहित रक्षा उत्पादन के प्रमुख अंगों पर नज़र रखने में मदद करेगा।
डैशबोर्ड “ddpdashboard.gov.in” पर आम जनता के लिए उपलब्ध है।

उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • केंद्रीय रक्षा मंत्री: राजनाथ सिंह। 
स्रोत : द प्रेस  इनफार्मेशन ब्यूरो 

क्रिस्टोफ मिलाक ने 200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में फेल्प्स का रिकॉर्ड तोड़ा

Page 3101_9.1
गवांझु में चल रही वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में क्रिस्टॉफ मिलाक ने माइकल फेल्प्स के 200 मीटर बटरफ्लाई में लम्बे समय से बने रिकॉर्ड को तोड़कर को नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

हंगरी के किशोर मिलाक ने 2009 में फेल्प्स द्वारा निर्धारित 1: 51.51 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर 1: 50.73 में फाइनल जीता।
स्रोत: द हिन्दू 

आईआईटी खड़गपुर टीम ने CARE4U ऐप विकसित किया

Page 3101_10.1
CARE4U’ एंड्रॉइड-आधारित ऐप है, जो वयोवृद्ध व्यक्ति का देखभाल करने वाले व्यक्ति से  संपर्क स्थापित करेगा। ऐप को आईआईटी खड़गपुर के संस्थान की एक अंतर्विषयक टीम द्वारा बनाया गया है। यह ऐप वयोवृद्ध व्यक्ति के सटीक स्थान पर पहुँचने पर देखभाल करने वाले को सूचित करेगा।
स्रोत : द हिन्दू 

बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन को दी मंजूरी

Page 3101_11.1
बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ICA) को मंजूरी दे दी है। ICA फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (FICA) से संबद्ध नहीं है और केवल पूर्व पुरुष तथा महिला क्रिकेटरों के लिए खुला है।
भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, अजीत अगरकर और शांता रंगास्वामी आईसीए में निदेशक हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • बीसीसीआई अध्यक्ष: सी. के. खन्ना; बीसीसीआई का मुख्यालय: मुंबई।
स्रोत : द हिन्दू 

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me