बांग्लादेश ने रूस के साथ यूरेनियम आपूर्ति सौदे पर हस्ताक्षर किए

about - Part 3083_2.1
बांग्लादेश ने अपने 2400 मेगावाट के रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र (RNPP) के लिए यूरेनियम की आपूर्ति के लिए रूस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

बांग्लादेश परमाणु ऊर्जा आयोग और रूसी परमाणु ईंधन आपूर्ति कंपनी (TVEL) के बीच ढाका में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस सौदे के तहत, रूस इसके पुरे जीवन चक्र के दौरान संयंत्र के लिए आवश्यक परमाणु ईंधन की आपूर्ति करेगा।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन; रूस की राजधानी: मास्को।
  • रूस की मुद्रा: रूसी रूबल
  • . 

स्रोत: डीडी न्यूज़

‘IASMC’ का 5 वां संस्करण जैसलमेर में शुरू हुआ

about - Part 3083_3.1

भारत, चीन और रूस सहित 8 देशों की टीमों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सेना स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता के 5वें संस्करण का दक्षिणी कमान के तत्वावधान में जैसलमेर सैन्य स्टेशन में उद्घाटन किया गया।

भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस आहूजा और रूस के उप रक्षा मंत्री यूनुस बेक इवुकरोव ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया और उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम के ध्वज को लहराया। आर्मेनिया, बेलारूस, चीन, कजाकिस्तान, रूस, सूडान, उज्बेकिस्तान और भारत के सेना स्काउट मास्टर टीमें 6 से 14 अगस्त तक 9 दिवसीय आयोजन में भाग ले रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Main 2019 परीक्षा 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • भारतीय सेना के प्रमुख: जनरल बिपिन रावत.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

पूर्व टी. एन. मंत्री जेनिफर चंद्रन का निधन

about - Part 3083_4.1

पूर्व मत्स्य मंत्री एस. जेनिफर चंद्रन का निधन हो गया है। वह 1996 में तिरुचेंदुर विधानसभा क्षेत्र से जीतीं थी और उन्होंने 1996-2001 तक डीएमके सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया था।

स्रोत: द हिंदू

सैली पियर्सन ने ट्रैक एंड फील्ड से सन्यास की घोषणा की

about - Part 3083_5.1

ऑस्ट्रेलिया के विश्व-विजेता हर्डलर सैली पियर्सन ने चोट के कारण अपने आश्चर्यजनक सन्यास की घोषणा की। पियर्सन, 2012 में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और 100 मीटर हर्डल दौड़ में 2 बार की विश्व चैंपियन है।

स्रोत: द हिंदू

फियोना कोलबिंगर 4,000 किमी साइकिल रेस जीतने वाली पहली महिला बनी

about - Part 3083_6.1

जर्मन कैंसर शोधकर्ता फियोना कोलबिंगर ने बुल्गारिया में बर्गास से फ्रांस में ब्रेस्ट तक मिश्रित वार्षिक 4,000 किमी (2,485 मील) साइकिलिंग ट्रांसकॉन्टिनेंटल रेस जीती.
कोलबिंगर अपने पहले अल्ट्रा-डिस्टेंस इवेंट में दुनिया की सबसे कठिन साइकिल रेस में से एक जीतने वाली पहली महिला बनीं। इस चुनौती को पूरा करने में उन्हें 10 दिन, 2 घंटे और 48 मिनट लगे, जिसमें लगभग 40,000 मीटर (131,000 फीट) की चढ़ाई शामिल थी।

स्रोत: द हिंदू

नोबेल पुरस्कार विजेता लेखिका टोनी मॉरिसन का निधन

about - Part 3083_7.1

साहित्य में 1993 के नोबेल पुरस्कार विजेता टोनी मॉरिसन का निधन हो गया है। वह साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त कने वाली पहली अफ़्रीकी अमेरिकी महिला थीं। सुश्री मॉरिसन कई उपन्यासों, बच्चों की पुस्तकों और निबंधों की लेखिका थीं। उनमें सॉन्ग ऑफ सोलोमन की रचना की जिसे 1977 में नेशनल बुक क्रिटिक्स सर्किल अवार्ड मिला, और उनकी ही एक और रचना बिलवड को 1988 में पुलित्जर पुरस्कार मिला।

स्रोत: द हिंदू

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन

about - Part 3083_8.1

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है. भारत की पहली महिला विदेश मंत्री थीं। जब वह 1977 में हरियाणा सरकार में शामिल हुईं और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी, तब वह 25 वर्ष की सबसे कम आयु की कैबिनेट मंत्री थीं।

स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

हिरोशिमा दिवस: 6 अगस्त

about - Part 3083_9.1 

6 अगस्त को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा पर परमाणु बमबारी की वर्षगाँठ है। यह भयानक घटना 6 अगस्त, 1945 को हुई थी, जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर लिटिल बॉय नामक परमाणु बम गिराया था।
युद्ध के इतिहास में यह पहली बार था जब किसी देश के खिलाफ परमाणु बम का इस्तेमाल किया गया था। इस घटना ने लगभग 90%  शहर को मिटा दिया और लगभग 80,000 लोगों को मार डाला और इतने वर्षों के बाद भी शहर पर इसके निशान ताजा है।
स्रोत:द न्यूज़18

कोसी-मेची नदी अंतःक्षेपण परियोजना को मंजूरी

about - Part 3083_11.1
केंद्र ने बिहार में एक कोसी-मेची नदी अंतःक्षेपण परियोजना को मंजूरी दी है। परियोजना की अनुमानित लागत 4,900 करोड़ रुपये है। इस परियोजना से उत्तर बिहार के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों में फैले हुए 2.14 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई होगी। यह मध्य प्रदेश के केन-बेतवा के बाद भारत की दूसरी बड़ी नदी जोड़ने वाली परियोजना है।
एसबीआई क्लर्क मेन्स  के लिए स्टेटिक / करंट अफेयर्स हेतु महत्वपूर्ण तथ्य:

  • बिहार के मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार; राज्यपाल: फागु चौहान।
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

रविचंद्रन अश्विन “PCA प्लेयर ऑफ़ द मन्थ “

about - Part 3083_13.1
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पेशेवर क्रिकेटर्स एसोसिएशन के खिलाड़ी के रूप में जुलाई 2019 के महीने के लिए नामित किया गया है। काउंटी चैंपियनशिप में उनके लगातार प्रदर्शन के लिए नामित किया गया है क्योंकि उन्होंने 197 रन बनाए और नॉटिंघमशायर के लिए सिर्फ 3 मैचों में 23 विकेट लिए।
स्रोत: द इंडिया टुडे

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me