दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर भारत का सबसे ऊंचा एटीसी टॉवर

about - Part 3023_2.1

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ाने और हवाई परिवहन प्रबंधन सेवाओं की दक्षता को बढ़ाने के लिए भारत का सबसे ऊंचा एटीसी टॉवर बनाया गया है।
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली एयर ट्रैफिक सर्विस कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया, जो भारत का 102 मीटर ऊंचा और सबसे बड़ा एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर है। टॉवर का उद्देश्य नियंत्रकों पर दबाव कम करना और  यात्रियों को देरी से राहत प्रदान करना है। टॉवर में बेहतर परिचालन क्षेत्र की दृश्यता के साथ 45 से अधिक वर्कस्टेशन हैं। टॉवर में बहुस्तरीय सुरक्षा है।
स्रोत : द न्यूज़ 18

क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2020 में भारत की जीडीपी वृद्धि को 6.3% तक संशोधित किया

about - Part 3023_3.1
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने भारत के वित्तीय वर्ष 2020 के जीडीपी वृद्धि के अनुमान को संशोधित कर 6.3% कर दिया है। क्रिसिल ने जीडीपी वृद्धि के अनुमान को 6.9% से घटाकर 6.3% कर दिया है। भारत की पहली तिमाही की वृद्धि दर के अनुसार,  वृद्धि 5% की कमी से 25 तिमाही कम हो गई थी।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • क्रिसिल के प्रबंध निदेशक और सीईओ: आशु सुयश।
स्रोत : द  इकॉनिमिक टाइम्स 

कतर 2022 फीफा विश्व कप के लोगो का अनावरण

about - Part 3023_4.1 

कतर ने फीफा 2022 विश्व कप के लोगो का अनावरण किया, जिसे  गल्फ अमीरात द्वारा आयोजित किया जाएगा, इसे दोहा और विश्व भर के शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा। यह डिज़ाइन एक सफेद रंग की अरबी सफेद यूनिसेक्स शॉल का है, जिसमें मरून पैटर्निंग के साथ आठ आकृतियों के प्रतीकों से “फीफा वर्ल्ड कप कतर 2022” शब्दों के ऊपर एक दिल का आकार बनाया गया है।

उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • फीफा के अध्यक्ष: गियान्नी इन्फेंटिनो; फीफा का मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड।
स्रोत : द हिन्दू 

पीएम करेंगे व्यापारियों के लिए पेंशन योजना की शुरूआत

about - Part 3023_5.1
व्यापारियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार की पेंशन योजना, प्रधान मंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना का शुभारंभ करेंगे। देश भर के कुछ पहले ग्राहकों को पीएम द्वारा पेंशन कार्ड दिए जाएंगे।
यह योजना,  पीएम श्रम योगी मान-धन योजना का विस्तारित रूप है, जिसमें सभी लाभार्थियों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये की मासिक पेंशन के लिए पात्र होंगे।
स्रोत : द हिन्दू 

पाकिस्तान ने मिस्बाह-उल-हक को मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता के रूप में चुना

about - Part 3023_6.1 

पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक को पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है। वकार यूनुस उनके साथ टीम के नए गेंदबाज़ कोच के रूप में शामिल होंगे।
मिस्बाह-उल-हक ने 75 टेस्ट मैचों में 10,300 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए और पाकिस्तान के लिए 162 एक दिवसीय मैच खेले और पाकिस्तान के लिए सबसे सफल और सबसे लंबे समय तक टेस्ट कप्तान भी रहे।
स्रोत : द हिन्दू 

भारत स्वर्ण भंडार के शीर्ष 10 देशों में शामिल

about - Part 3023_7.1

भारत नीदरलैंड को पछाड़कर, कुल स्वर्ण भंडार के संबंध में शीर्ष 10 देशों की सूची में शामिल हुआ। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, भारत में 618.2 टन के कुल सोने का भंडार है, जो नीदरलैंड के 612.5 टन के भंडार से थोड़ा अधिक है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, अमेरिका देश की सूची में 8,133.5 टन के कुल स्वर्ण भंडार के साथ शामिल है, जिसके बाद जर्मनी का स्वर्ण भंडार 3,366.8 टन है। वैयक्तिक देशों के संदर्भ में, भारत वास्तव में 9वें स्थान पर है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) अमेरिका और जर्मनी के बाद तीसरे स्थान पर है।
स्रोत : द हिन्दू 

मुहम्मद यूनुस को किया गया ‘लैम्प ऑफ़ पीस ऑफ़ सेंट फ्रांसिस’ पुरस्कार से सम्मानित

about - Part 3023_8.1
बांग्लादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को वेटिकन द्वारा ‘लैम्प ऑफ पीस ऑफ सेंट फ्रांसिस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें शांति और सद्भाव स्थापित करने के उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार एक व्यक्ति द्वारा  लोगों में शांति और संवाद को बढ़ावा देने के प्रतिष्ठित कार्य के लिए दिया जाता है।
स्रोत : द  डीडी न्यूज़ 

विप्रो ने की आईसीआईसीआई बैंक से 300 मिलियन डॉलर की डील

about - Part 3023_9.1

आईटी सेवाओं के प्रमुख विप्रो लिमिटेड ने आईसीआईसीआई बैंक से 300 मिलियन डॉलर का एक रणनीतिक अनुबंध हासिल किया है। अनुबंध के तहत, विप्रो सितंबर 2019 से शुरू होने वाले अगले सात वर्षों  आईसीआईसीआई बैंक के लिए कई सेवाओं की पेशकाश करेगा।


वर्तमान में, मुंबई स्थित आईटी सर्विस कंपनी ‘वारा इन्फोटेक’ आईसीआईसीआई बैंक को ये सेवाएं प्रदान करती है। इस रणनीतिक संबंध के हिस्से के रूप में, विप्रो अपने मौजूदा अनुबंधों, सुविधाओं और परिसंपत्तियों के साथ वारा इन्फोटेक के लगभग 3,800 कर्मचारियों को शामिल करेगा।

उपरोक्त समाचार से RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आईसीआईसीआई बैंक के एमडी और सीईओ: संदीप बख्शी; आईसीआईसीआई बैंक मुख्यालय: मुंबई।
  • आईसीआईसीआई बैंक की टैगलाइन: हम हैं ना!
  • विप्रो के एमडी और सीईओ: अबिदाली जेड नीमचवाला।
स्रोत : द हिन्दू 

अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस: 5 सितंबर

about - Part 3023_10.1
संयुक्त राष्ट्र संघ हर साल 5 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस के रूप में मनाता है, जिसका उद्देश्य स्वयंसेवी और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से दूसरों की मदद करने के वाले विश्व भर के लोगों, गैर सरकारी संगठनों और हितधारकों को जागरूक करने और एकत्रित करना है।
मदर टेरेसा के निधन की वर्षगांठ मनाने के लिए 5 सितंबर की तारीख चुनी गई थी। 1979 में “शांति के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले गरीबी और संकट को दूर करने के संघर्ष में उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए” उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार भी मिला।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटरेस; मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945।
स्रोत : द यूनाइटेड नेशंस 

रोहित शर्मा ने भारतीय गैंडों के संरक्षण के लिए किया अभियान शुरू

about - Part 3023_11.1 

भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा WWF इंडिया और एनिमल प्लैनेट के साथ साझेदारी में, Rohit4Rhinos अभियान शुरू कर रहे हैं। यह अभियान ग्रेटर वन-हॉर्नेड गैंडा या भारतीय राइनो के संरक्षण के लिए जागरूकता फ़ैलाने में सहायक है। भारतीय गैंडे को कई खतरों का सामना करना पड़ता है, जिसमें शिकार, आवास का अभाव और इनब्रीडिंग और बीमारी के कारण सामूहिक मृत्यु दर शामिल है।
स्रोत : द न्यूज़ 18

Recent Posts

about - Part 3023_12.1
QR Code
Scan Me