बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय सेना ने किया समझौता

Page 3017_3.1
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने भारतीय सेना के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत बैंक खाताधारकों को सुविधाओं की मेजबानी के साथ-साथ अनुकूलित सेवाएं भी प्रदान करेगा.

इस MoU के अंतर्गत नि:शुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर, 15 लाख से 50 लाख रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा कवर और शुद्ध मासिक वेतन की तीन गुना तक ओवरड्राफ्ट सुविधा शामिल हैं.  यह सुविधाएँ 70 वर्ष की आयु तक भारतीय सेना के पेंशन धारकों के लिए भी लागू हैं.

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BOB के प्रबंध निदेशक और सीईओ: पी एस जयकुमार; मुख्यालय: बड़ौदा, गुजरात.
स्रोत: द हिंदू

एसएस मल्लिकार्जुन राव बने PNB के MD और CEO

Page 3017_5.1

एसएस मल्लिकार्जुन राव को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. वह वर्तमान में इलाहाबाद बैंक के मुख्य कार्यकारी के रूप में सेवारत हैं. वह पीएनबी के सुनील मेहता का स्थान लेंगे.

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पीएनबी का मुख्यालय: नई दिल्ली; स्थापित: 19 मई 1894.
  • संस्थापक: दयाल सिंह मजीठिया और लाला लाजपत राय.
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने दिया इस्तीफा

Page 3017_6.1
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) से इस्तीफा देने का फैसला किया है. मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन MPCA के जीवन सदस्य संजीव गुप्ता द्वारा दावा किए गए हितों के टकराव के आरोप के कारण यह निर्णय लिया गया. कपिल को बीसीसीआई के एथिक्‍स ऑफिसर डी.के. जैन ने सितंबर में हितों के टकराव का नोटिस भेजा था. उन्होंने शांता और सीएसी के अन्य सदस्य अंशुमन गायकवाड को भी नोटिस भेजा था.

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BCCI के अध्यक्ष: सी. के. खन्ना ; BCCI का मुख्यालय: मुंबई.
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

जसप्रीत बिंद्रा की पुस्तक “The Tech Whisperer” का विमोचन

Page 3017_8.1
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एक्सपर्ट जसप्रीत बिंद्रा द्वारा लिखित “The Tech Whisperer” नामक एक नई पुस्तक AI (Artificial Intelligence) पर आधारित है. पुस्तक पेंगुइन इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई है. यह पुस्तक “AI, ब्लॉकचेन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, वर्चुअल रियलिटी” जैसी उभरती हुई तकनीकों का वर्णन और स्पष्टीकरण करती है और यह भी बताती है कि कंपनियां अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को चलाने के लिए इन्हें कैसे नियोजित कर सकती हैं.

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

सचिन तेंदुलकर स्वच्छता एंबेसडर अवार्ड से सम्मानित

Page 3017_10.1

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को सबसे प्रभावीशाली स्वच्छता एंबेसडर अवार्ड प्रदान किया है.

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

अमित शाह ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

Page 3017_12.1
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है. ट्रेन का पहला कमर्शियल रन 5 अक्टूबर से शुरू होगा. दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू और कश्मीर के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा तोहफा है. यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है. पहला रन दिल्ली और वाराणसी के बीच हुआ था.

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष: विनोद कुमार यादव.
स्रोत: द लाइवमिंट

राष्ट्रपति ने वरिष्ठ नागरिकों को दिया वयोश्रेष्ठ सम्मान-2019

Page 3017_14.1
.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुजुर्गों के कल्याण के लिए काम करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और संस्थानों को  वयोश्रेष्ठ सम्मान-2019 प्रदान करेंगे. वयोश्रेष्ठ सम्मान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा स्थापित पुरस्कारों की एक योजना है और जो संस्थाएं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रहीं हैं उन्हें भी इस पुरस्कार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है.
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

हॉलीवुड टाइकून एरिक प्लेसको का निधन

Page 3017_16.1
अमेरिकी-ऑस्ट्रियन फिल्म निर्माता हॉलीवुड टाइकून एरिक प्लेसको का निधन हो गया है. वह 1973 से 1978 तक फिल्म कंपनी यूनाइटेड आर्टिस्ट्स के अध्यक्ष थे और फिर ओरियन पिक्चर्स के सह-संस्थापक बन गये थे, जहां इन फिल्म कंपनियों के तहत कई फिल्मों ने ऑस्कर पुरस्कार जीते है.
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

स्मृति ईरानी द्वारा भारत के सबसे बड़े ‘चरखे’ का उद्घाटन किया गया

Page 3017_18.1
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नोएडा में अपशिष्ट प्लास्टिक से बने भारत के सबसे बड़े ‘चरखे’ का उद्घाटन किया है. प्लास्टिक कचरे से बने इस ‘चरखे’ (spinning wheel) का उद्घाटन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर किया गया. यह ‘चरखा’, जो गांधी के स्वदेशी (आत्मनिर्भरता और आत्मनिर्भरता) सपने का प्रतीक है, जिसका आकार 14ft, 20ft और 8ft है और यह 1,250 किलोग्राम उपयोग किए गए प्लास्टिक से बना है.

स्रोत: द न्यूज़ 18

चीन ने किया अब तक की सबसे शक्तिशाली मिसाइल का अनावरण

Page 3017_20.1
चीन ने साम्यवादी शासन की 70वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय दिवस की परेड के दौरान अब तक की सबसे शक्तिशाली मिसाइल Dongfeng-41 (DF-41) इंटरकांटिनेंटल-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का अनावरण किया है. DF-41 की रेंज 9,320 मील (15,000 किलोमीटर) तक है, जो पृथ्वी पर मौजूद किसी भी मिसाइल से ज़्यादा है.

सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज़ के मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट के अनुसार, यह मिसाइल स्वतंत्र रूप से 10 लक्षित परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम है और सैद्धांतिक रूप से 30 मिनट में संयुक्त राज्य अमेरिका को खत्म कर सकती है. चीन ने पानी के अंदर चलने वाले अपने वाहनों को भी प्रदर्शित किया है और नए स्टील्थ डीआर -8 ड्रोन को ध्वनि की गति से पांच गुना तक उड़ान भरने में सक्षम माना जाता है.

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • चीन के राष्ट्रपति: शी जिनपिंग.
  • चीन की राजधानी: बीजिंग; मुद्रा: रेनमिनबी.
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me