गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव (GMC) -2019 का उद्घाटन

Page 3014_2.1
गोवा में गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव (GMC) -2019 का उद्घाटन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार- श्री अजीत कुमार डोभाल ने किया। यह कॉन्क्लेव नौसेना युद्ध कॉलेज द्वारा संचालित किया गया था। सम्मेलन के विषय – हिंद महासागर क्षेत्र में अवसर और चुनौतियां , क्षेत्र में साझा समुद्री प्राथमिकताएं, क्षेत्रीय निर्माण और रणनीतियाँ हैं।
कॉन्क्लेव का विषय – “Common Maritime Priorities in IOR and need for Regional Maritime Strategy”. 
स्रोत: The Press Information Bureau


बांग्लादेश, बौद्ध नेता सत्यप्रिया मोहथेरो (Satyapriya Mohathero) का निधन

Page 3014_3.1
बांग्लादेश के दूसरे सर्वोच्च बौद्ध नेता और रामू के सिमा बिहार के प्रमुख, सत्यप्रिया मोहथेरो (Satyapriya Mohathero) का ढाका, बांग्लादेश में निधन हो गया। उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए 2015 में बांग्लादेश एक्युशी पादक के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। रामू मठ ने बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 के दौरान पाकिस्तानी अत्याचारों का सामना करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को आश्रय प्रदान किया था।
स्रोत : The DD News

विजय पाटिल मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए

Page 3014_4.1
विजय पाटिल को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि संजय नाइक और अमोल काले को क्रमशः सचिव और उपाध्यक्ष चुना गया। विजय पाटिल बिहार के पूर्व राज्यपाल डॉ. DY पाटिल के पुत्र हैं।
स्रोत: द हिंदू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ‘YSR वाहन मित्र’ लॉन्च किया

Page 3014_5.1

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के एलुरु में “YSR वाहन मित्र योजना” लॉन्च करेंगे। जिसके तहत सरकार अपने बीमा प्रीमियम, लाइसेंस शुल्क और अन्य आवर्ती खर्चों को पूरा करने के उद्देश्य से ऑटो-रिक्शा व टैक्सीकैब  चालक को 10,000 रुपये प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन।
स्रोत : द हिंदू

सदी के महान दर्शनशास्त्री कृष्णा कादकोड़ी का निधन

Page 3014_6.1
सदी के महान दार्शनिक और सिक्का एकत्रित करने वाले कृष्ण गोपालकृष्ण काडकोड़ी का निधन। वह 102 वर्ष के थे। उन्होंने अपना करियर राजस्व निरीक्षक के रूप में शुरू किया और बेलागवी में क्षेत्रीय आयुक्त कार्यालय में विशेष उपायुक्त के रूप में सेवानिवृत्त हुए। गोवा को पुर्तगाली कब्जे से मुक्त कराने के बाद वह पणजी के पहले तहसीलदार बने थे। वह न केवल भारत में लोकप्रिय थे, बल्कि टिकटों, सिक्कों और प्राचीन वस्तुओं को इकट्ठा करने के अपने शौक की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध थे। उनके संग्रह में 1854 में जारी क्वीन विक्टोरिया का एक रंगीन स्टांप शामिल है।
स्त्रोत : The Indian Express

फारूक खान, भारतीय मूल के पत्रकार का दक्षिण अफ्रीका में निधन

Page 3014_7.1

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के पत्रकार फारूक खान का निधन हो गया, वह महाराष्ट्र से थे। उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्डवाइड पेजेंट के तर्ज पर मिस इंडिया साउथ अफ्रीका पेजेंट की शुरुआत की थी।

स्त्रोत : The NDTV

भारत का पहला फ़्लोटिंग बास्केटबॉल कोर्ट मुंबई में शुरू

Page 3014_9.1
भारत के मुंबई, महाराष्ट्र में नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) अरब सागर में पहली बार फ़्लोटिंग बास्केटबॉल कोर्ट शुरू किया गया है।
एनबीए इंडिया ने 20 दिसंबर, 2018 को घोषणा की थी कि देश में पहला एनबीए गेम 4 और 5 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। एनबीए इंडिया गेम्स 2019 में सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स शामिल होंगे, जो 4 और 5 अक्टूबर को दो प्री-सीजन खेलेंगे।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

राष्ट्रपति ने की सात उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति

Page 3014_11.1
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सात उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। इन मुख्य न्यायाधीशों को केरल, आंध्र प्रदेश, पंजाब और हरियाणा, गुवाहाटी , राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम उच्च न्यायालयों में नियुक्त किया गया है।

नाम
उच्च न्यायालय
लिंगप्पा नारायण स्वामी
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय
रवि शंकरझा
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय
इंद्रजीत मोहंती
राजस्थान उच्च न्यायालय
जे.के. माहेश्वरी
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय
एस. मानिकुमार
केरल उच्च न्यायालय
अरूप के गोस्वामी
सिक्किम उच्च न्यायालय
अजय लांबा
गुवाहाटी उच्च न्यायालय
नए मुख्य न्यायाधीशों में से चार,जस्टिस वी रामसुब्रमण्यन, कृष्ण मुरारी, एस. रवींद्र भट और हृषिकेश रॉय द्वारा
हुए रिक्त  किये गये पदों को भरेंगे, जो हाल ही में क्रमशः हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा, राजस्थान, और केरल उच्च  न्यायालय से सुप्रीम कोर्ट में गए थे।

स्त्रोत : द हिन्दू 

यूको बैंक ने लांच किये UCash , डिजिलॉकर और एक ऐप

Page 3014_13.1
यूको बैंक ने कोलकाता, पश्चिम बंगाल में UCash , डिजिलॉकर और एक ऐप नामक तीन नए डिजिटल प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। बैंक द्वारा एक नई चालू खाता सुविधा भी शुरू की गई है।
UCash ग्राहकों को डेबिट कार्ड का उपयोग किए बिना मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से एटीएम से पैसे निकालने में सक्षम बनाता है। डिजिलॉकर का उद्देश्य भौतिक दस्तावेजों के उपयोग को समाप्त करना है और सत्यापित इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों (verified electronic documents) को साझा करने में सक्षम बनाता है। तीसरा उत्पाद, नया मोबाइल ऐप, बैंक के चार मौजूदा ऐप – यूको एमबैंकिंग, यूको यूपीआई, यूको म्यूजबुक और यूको सिक्योर- को एकल इंटरफेस में एकीकृत करता है।
RRB NTPC / IBPS RRB मेन्स के लिए स्टेटिक / करंट  अफेयर्स के महत्वपूर्ण तथ्य :
  • यूको बैंक के एमडी और सीईओ: अतुल कुमार गोयल; मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल।

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

देश की पहली निजी ट्रेन दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गयी

Page 3014_15.1
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर देश की पहली निजी ट्रेन दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस की लखनऊ से पहली यात्रा शुरू की है. यह भारतीय रेलवे की पहली ट्रेन होगी जो पूरी तरह से भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) द्वारा चलाई जाएगी. नई तेजस एक्सप्रेस छह घंटे पंद्रह मिनट में दिल्ली और लखनऊ के बीच की दूरी तय करेगी. दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को आईआरसीटीसी द्वारा 25 लाख तक का मुफ्त बीमा प्रदान किया जाएगा.

स्रोत: द लाइवमिंट

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me