विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस : 10 अक्टूबर

Page 3010_3.1
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाना और मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन में प्रयासों को बढ़ाना हैं। यह दिवस मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर काम करने वाले सभी हितधारकों को उनके कार्य के बारे में बात करने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही, विश्व भर के लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरिकता फ़ैलाने की आवश्यकता है।
इस साल का चयनित विषय: Suicide Prevention

इस साल यह दिवस WHO, इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन, और यूनाइटेड फॉर ग्लोबल मेंटल हेल्थ द्वारा समर्थित है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ द्वारा किया गया है।

उपरोक्त समाचार से  IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • WHO का मुख्यालय: जेनेवा, स्विट्जरलैंड; महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम।

स्रोत: द WHO

बेंगलुरु के इसरो से शुरू होगा प्रधानमंत्री इनोवेशन लर्निंग प्रोग्राम

Page 3010_5.1

प्रधानमंत्री इनोवेशन लर्निंग प्रोग्राम “DHRUV” बेंगलुरु के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से शुरू हुआ है और आईआईटी, दिल्ली में सम्पन्न होगा। इसका उद्देश्य देश में सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय मुद्दों के समाधान लाने में योगदान करने वाले छात्रों की अभिनव कल्पना, कौशल और ज्ञान को और तेज करना है।
इस कार्यक्रम के लिए विज्ञान, गणित और प्रदर्शन कला से 60 प्रतिभाशाली छात्रों को चुना गया है।

स्रोत: द डीडी न्यूज़

जर्मनी के बास्टियन श्वेनस्टीगर ने फुटबॉल से लिया सन्यास

Page 3010_7.1
जर्मन के वर्ल्ड कप चैम्पियन बास्टियन श्वेनस्टीगर ने फुटबॉल से सन्यास ले लिया है। श्वेनस्टीगर ने अपने कैरियर का एक लम्बा समय यूरोपीय दिग्गज बायर्न म्यूनिख में बिताया है, जहां उन्होंने 2013 में 8 बुंडेसलिगा खिताब और 7 जर्मन कप और चैंपियंस लीग जीते हैं। उन्होंने 2002-2015 तक बवेरियन के लिए 300 से अधिक मैच खेल कर 45 गोल किए हैं।
स्रोत: द डीडी न्यूज़

विष्णु नंदन “MOSAiC अभियान” में होंगे शामिल

Page 3010_9.1
केरल के पोलर रिसर्चर विष्णु नंदन अब तक के सबसे बड़े आर्कटिक अभियान “MOSAiC अभियान” में शामिल होंगे। वह MOSAiC (Multidisciplinary drifting Observatory for the Study of Arctic Climate) अभियान में शामिल होने वाले 300 रिसर्चर में से एकमात्र भारतीय होंगे।

विष्णु नंदन  पिच-ब्लैक पोलर विंटर के दौरान जर्मन की रिसर्च वेसल पोलरस्टर्न पर सवार होकर मध्य आर्कटिक की बर्फ से ढकी बड़ी चादर पर स्लाइड करते हुए जाएँगे। जर्मनी के अल्फ्रेड वेगेनर इंस्टीट्यूट के नेतृत्व में  MOSAiC, अब तक के इतिहास में सबसे बड़ा आर्कटिक अभियान है जो नार्थ पोल में इतने बड़े पैमाने पर एक साल के लिए अध्ययन करेगा।

इस अभियान से जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और बेहतर मौसम अनुमानों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।



स्रोत: द हिंदू

RBI ने जारी किये उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (सितंबर 2019) के परिणाम

Page 3010_11.1
भारतीय रिज़र्व बैंक ने सितंबर 2019 में हुए उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (Consumer Confidence Survey) के परिणाम जारी किए हैं। यह सर्वेक्षण 13 मुख्य शहरों में किया गया था: अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना और तिरुवनंतपुरम।
इसमें इन शहरों के परिवारों से आर्थिक हालत, रोजगार, मूल्य स्तर, आमदनी और खर्च सम्बंधित जानकारी प्राप्त की गयी है.
सर्वेक्षण के मुख्य बिंदु:
  • सितंबर में वर्तमान स्थिति सूचकांक और भविष्य की अपेक्षाओं के सूचकांक में गिरावट होने से उपभोक्ताओं की विश्वसनीयता कम हो गयी है।
  • समान्य आर्थिक स्थिति और रोज़गार में गिरावट के कारण उपभोक्ताओं ने असंतोष जताया है। वह जुलाई 2019 की तुलना में आगे के वर्ष में अपनी आय पर कम आशावादी थे।
  • उत्तरदाताओं ने पिछले 1 वर्ष में मूल्य स्तर में वृद्धि का अनुमान लगाया है और उनमें से ज़्यादातर आने वाले वर्षों में कीमतों के और अधिक बढ़ने की उम्मीद करते हैं।
  • समग्र व्यय के साथ-साथ आवश्यक व्यय पर उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं अभी-भी मज़बूत बनीं हुई हैं, हालांकि विवेकाधीन व्यय पर उनकी भावनाएं कमज़ोर पड़ गयीं हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता।

स्रोत: भारतीय रिजर्व बैंक


भारत सरकार ने शुरू किया “गंगा आमंत्रण अभियान”

Page 3010_13.1
जल शक्ति मंत्री ने एक ‘गंगा आमंत्रण’ की शुरुआत की है यह शुरुआत नदी के हितधारकों से जुड़ने के लिए की गयी है यह गंगा नदी पर महीने भर चलने वाला एक अग्रणी खोजपूर्ण ओपन-वाटर राफ्टिंग और कयाकिंग अभियान है इसमें उत्तराखंड के देवप्रयाग से पश्चिम बंगाल में गंगा सागर तक करीब 2500 किलोमीटर तक की दूरी तय की जाएगी
गंगा आमंत्रण स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन द्वारा पूरे गंगा नदी में इस तरह का पहला प्रयास है और साहसिक खेल गतिविधि के माध्यम से बदला गया है यह सबसे बड़ा सामाजिक अभियान है जिसके तहत गंगा पुनर्जीवन और जल संरक्षण का संदेश दिया जाएगा

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह: 4 से 10 अक्टूबर

Page 3010_15.1
संयुक्त राष्ट्र हर साल 4 से 10 अक्टूबर तक विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाता है. यह उत्सव अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है जिसमें मानव की बेहतर स्थिति के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अतुल्य योगदान पर ज़ोर दिया जाता है. संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 1999 में घोषणा की थी कि विश्व अंतरिक्ष सप्ताह हर साल 4 से 10 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. इस दिन को मान्यता इसीलिए दी जाती है क्योंकि 4 अक्टूबर, 1957 को पहला मानव निर्मित पृथ्वी उपग्रह, स्पुतनिक-1 लांच हुआ था.
2019 का विषय है: द मून: गेटवे टू द स्टार्स

इस सप्ताह के दौरान अंतरिक्ष एजेंसियों और एयरोस्पेस कंपनियों, स्कूलों, ग्रहों, संग्रहालयों और खगोल विज्ञान क्लबों द्वारा दुनिया भर में अंतरिक्ष शिक्षा और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945।
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस।
स्रोत: द यूनाइटेड नेशन

“स्पिरिट ऑफ केरल” को मिला पीपल्स चॉइस अवार्ड

Page 3010_17.1
केरल की शोर्ट फिल्म “स्पिरिट ऑफ केरल” ने हाल ही में संपन्न माई रोड रील फिल्म प्रतियोगिता में पीपल्स चॉइस अवार्ड (People’s Choice Award) जीता है। फिल्म ने 1,680 प्रविष्टियों को हराकर यह सम्मान जीता है। यह शोर्ट फिल्म एक बोट रेस पर आधारित है और अरुण जोसेफ द्वारा निर्देशित की गयी है।
माई रोड रील फिल्म प्रतियोगिता को ‘विश्व की सबसे बड़ी शोर्ट फिल्म प्रतियोगिता’ कहा जाता है।
स्रोत: द हिंदू

लेह में डे केयर मनोरंजन सेंटर का उद्घाटन

Page 3010_19.1
लेह में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित और संचालित पहले डे-केयर सह मनोरंजन केंद्र का उद्घाटन किया गया है। डे केयर सेंटर, सरकार और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा सह-प्रायोजित है और यह वरिष्ठ नागरिकों को जराचिकित्सा देखभाल (geriatric care), स्वास्थ्य परामर्श और चेक-अप, फिजियोथेरेपी सहित सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा। यह वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न कानूनी मुद्दों पर कानूनी सेवाएं भी प्रदान करेगा।
यह डे केयर लद्दाख क्षेत्र के वृद्ध लोगों के लिए मनोरंजन, चिकित्सा और कानूनी सेवाओं के लिए एकमात्र ज़रिया होगा।
स्रोत: द डीडी न्यूज़

CBDT ने शुरू की फेसलेस ई-असेसमेंट योजना

Page 3010_21.1
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने “फेसलेस ई-असेसमेंट स्कीम” शुरू की है जो एक आकलन अधिकारी और एक निर्धारिती के बीच भौतिक इंटरफ़ेस को समाप्त करता है। उन्होंने राष्ट्रीय ई-आकलन केंद्र (नेक) का भी उद्घाटन किया।
“फेसलेस ई-असेसमेंट स्कीम” से आयकर मूल्यांकन प्रणाली में मानवीय इंटरफेस को समाप्त करके कराधान में “प्रतिमान बदलाव” लाने की उम्मीद है.योजना के कार्यान्वयन के लिए I-T विभाग के कुल 2,686 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। NeAC के साथ, कर दाताओं और कर अधिकारियों के बीच कोई भौतिक इंटरफ़ेस नहीं होगा। इसके अलावा, उपरोक्त पारदर्शिता और दक्षता लाएगा और मूल्यांकन और निगरानी की गुणवत्ता में सुधार करेगा।
दिल्ली में एक एनईएसी होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रधान आयकर आयुक्त करेंगे. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद में 8 क्षेत्रीय ई-आकलन केंद्र (आरएसी) हैं, जिसमें मूल्यांकन इकाई, समीक्षा इकाई, तकनीकी इकाई और सत्यापन इकाइयां शामिल होंगी।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • CBDT के अध्यक्ष: पी.सी. मोदी।
स्रोत: द प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me