कोमोरोस को मिला भारत द्वारा लाइन ऑफ़ क्रेडिट में $60 से अधिक का विस्तार

Page 3007_3.1
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने द्वीप देश कोमोरोस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. समझौता ज्ञापन के अनुसार, भारत ऊर्जा और समुद्री रक्षा सहयोग के लिए कोमोरोस को $60 मिलियन से अधिक क्रेडिट लाइन का विस्तार करेगा. इस क्रेडिट लाइन में मोरोनी में 18 मेगावाट के पावर प्लांट की स्थापना के लिए 41.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर और हाई-स्पीड इंटरसेप्टर बोट्स की खरीद के लिए 20 मिलियन अमरीकी डॉलर शामिल हैं.

उपराष्ट्रपति को मोरोनी में कोमोरोस के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी द्वारा कोमोरोस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द ग्रीन क्रिसेंट’ से भी सम्मानित किया गया है.

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

नई दिल्ली में हुआ पहला भारत खेल शिखर सम्मेलन

Page 3007_5.1
युवा और खेल राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली में पहले भारत खेल शिखर सम्मेलन 2019 का उद्घाटन किया है. उन्होंने इस कार्यक्रम में भारत को एक स्पोर्टिंग पावरहाउस बनाने के लिए एक राष्ट्रीय खेल संस्कृति को प्रेरित करने पर भी ज़ोर दिया है. उन्होंने यह भी बताया कि उपर्युक्त लक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की सहायता से एक ‘फिट इंडिया’ मिशन कार्यालय स्थापित किया जाएगा.

स्रोत: द हिंदू

एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार से नवाज़े जाएँगे रमेश पांडे

Page 3007_7.1
भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रमेश पांडे को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा प्रतिष्ठित एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार के लिए चुना गया है. इन्हें  शिकारियों के खिलाफ जांच एवं खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए जाना जाता है. पांडे को बैंकॉक में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन केंद्र में 13 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा. चयन समिति ने पर्यावरण संबंधी सीमा पार अपराध से निपटने में पांडे की प्रशंसा की है. 
एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार का उद्देश्य पर्यावरण संबंधी सीमा पार अपराध को रोकने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले संगठनों और लोगों को सार्वजनिक तौर पर मान्यता देना है.
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

द फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2019

Page 3007_9.1
बिज़नेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने “द फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2019” जारी की है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी $51.4 बिलियन की सम्पत्ति के साथ शीर्ष पर हैं. मुकेश अंबानी 12 साल से लगातार भारत के सबसे अमीर शख्स बनते आ रहें हैं. उद्योगपति गौतम अडानी $15.7 बिलियन की सम्पत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. मैगज़ीन का कहना है कि यह वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था का ‘सबसे चुनौतीपूर्ण वर्ष’ था.
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2019 में 5 सबसे अमीर भारतीय हैं:

1. मुकेश अंबानी, 51.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 
2. गौतम अडानी, 15.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ
3. हिंदुजा ब्रदर्स, 15.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ
4. पलोनजी मिस्त्री, 15 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ
5. उदय कोटक, 14.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ

स्रोत: द लाइव मिंट

दूसरा “भारत-चीन अनौपचारिक शिखर सम्मेलन” शुरू

Page 3007_11.1
तमिलनाडु के मामल्लपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दूसरा “भारत-चीन अनौपचारिक शिखर सम्मेलन” शुरू हुआ है.
पहला शिखर सम्मेलन अप्रैल 2018 में वुहान में डोकलाम संकट के दौरान हुआ था.
स्रोत: द हिंदू

ऐशले बार्टी बनीं ‘द डॉन’ पुरस्कार की विजेता

Page 3007_13.1
ऐशले बार्टी को वार्षिक स्पोर्ट्स ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ फ़ेम में ऑस्ट्रेलियाई खेल के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान ‘द डॉन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वह भी कैथी फ्रीमैन और इयान थोरपे की तरह इस प्रतिष्ठित अवार्ड की विजेता बन गयीं हैं.
बार्टी 46 साल में फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला थीं और अब वह 1973 में मार्गरेट कोर्ट के बाद नंबर 1 रैंकिंग के साथ सीजन समाप्त करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला बनना चाहती हैं.
स्रोत: द हिंदू

‘इंडिया इंटरनेशनल कोऑपरेटिव्स ट्रेड फेयर’ का उद्घाटन

Page 3007_15.1
नई दिल्ली में पहली बार ‘इंडिया इंटरनेशनल कोऑपरेटिव्स ट्रेड फेयर’ का उद्घाटन हुआ है. यह 3 दिवसीय मेला कोऑपरेटिव उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने का एक प्रमुख मंच है, जिससे ग्रामीण और कृषि समृद्धि बढ़ेगी. इस मेले में 35 देशों से संगठन और 150 से अधिक भारतीय सहकारी समितियां भाग ले रहीं हैं.
इस मेले में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहकारी उद्यम सहायता और नवाचार योजना 2019 ‘युवा सहकार’ भी लॉन्च करेंगे.
स्रोत: द डीडी न्यूज़

भारत-बांग्लादेश CORPAT का दूसरा संस्करण शुरू

Page 3007_17.1
भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं के समन्वित गश्ती (CORPAT) का दूसरा संस्करण बंगाल की उत्तरी खाड़ी में शुरू हो गया है. गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक आईएनएस रणविजय और सहजता से निर्मित मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुथर, बांग्लादेश से बीएनएस अली हैदर और बीएनएस शादीनोता के साथ अभ्यास में भाग लेंगे.
भारत बांग्लादेश CORPAT की शुरुआत 2018 में हुई थी.

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की राजधानी: डाका; मुद्रा: टका; पीएम: शेख हसीना.
स्रोत: द डीडी न्यूज़

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस : 12 अक्टूबर

Page 3007_19.1

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस हर साल 12 अक्टूबर को मनाया जाता है. यह एक ऐसा कैंपेन है जिसमें प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों को संरक्षित करने के लिए जागरुकता फैलाई जाती है. यह वैश्विक स्तर पर प्रवासी पक्षियों द्वारा सामना किये जा रहें खतरों के बारे में जागरुकता फ़ैलाने वाला सबसे प्रभावशाली उपकरण है.
2019 का विषय: Protect Birds: Be the Solution to Plastic Pollution!

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.

स्रोत: द यूनाइटेड नेशन

दिल्ली में शुरू हुआ सरस आजिविका मेला

Page 3007_21.1

नई दिल्ली में इंडिया गेट लॉन में सरस आजिविका मेला शुरू हो गया है. इसका आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की पहल के तहत किया गया है. इसका उद्देश्य DAY-NRLM के समर्थन से गठित ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHG) को एक मंच प्रदान करना है जिसके अंतर्गत उन्हें अपने कौशल दिखाने, अपने उत्पादों को बेचने और थोक खरीदारों के साथ संबंध बनाने का अवसर प्राप्त होता है.
मेला स्थल पर 200 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की लगभग 500 ग्रामीण SHG क्राफ्ट्सवुमेन हस्तशिल्प, हथकरघा, प्राकृतिक खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी और लॉन में क्षेत्रीय व्यंजनों का फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा.
स्रोत: द प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me