केंद्रीय गृह मंत्री ने शंघाई सहयोग संगठन संयुक्त अभ्यास का किया उद्घाटन

Page 2979_3.1
केंद्रीय गृह मंत्री ने नई दिल्ली में अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शहरी क्षेत्रों में भूकम्‍प संबंधी शोध और बचाव 2019 पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के संयुक्त अभ्यास का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा आपदा से निपटने की कार्रवाई संबंधी जानकारी और अनुभव तथा प्रौद्योगिकी पर परस्‍पर सहयोग के लिए चार-दिवसीय अभ्यास की मेजबानी की जा रही है। संयुक्त अभ्यास का मुख्य उद्देश्य तत्काल प्रतिक्रिया के लिए अंतर-सरकारी सहभागिता को सक्रिय करने के लिए क्षेत्र की तैयारियों का परीक्षण करना होगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय गृह मंत्री: अमित शाह
स्रोत: द बिज़नेस स्टैण्डर्ड

कृषि मंत्री ने बंजर भूमि मानचित्र 2019 का किया विमोचन

Page 2979_5.1
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बंजर भूमि मानचित्र 2019 के 5वें संस्करण का विमोचन किया। केन्द्रीय भूमि संसाधन विभाग और राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित एटलस में देश में बंजर भूमि पर विस्तृत भू-स्थानिक जानकारी दी गई हैं।
यह विभिन्न भूमि विकास कार्यक्रमों और योजनाओं के माध्यम से उत्पादक उपयोग के लिए बंजर भूमि में सुधार लाने में सहायक है। बंजर भूमि मानचित्र-2019 में देश की बंजर भूमि के विभिन्न श्रेणियों के राज्य और जिलेवार वितरण दिया गया है और जो भूमि क्षरण को दूर करने में सहायक होगा।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

उपराष्ट्रपति ने चेन्नई में ‘मृदंगम की संगीतमय उत्कृष्टता’ पर जारी किया विशेष आलेख

Page 2979_7.1
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने चेन्नई, तमिलनाडु में CSIR- केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान (CLRI) के परिसर में प्राचीन दक्षिण भारतीय यंत्र की कला और संस्कृति के दुर्लभ संलयन ‘मृदंगम की संगीतमय उत्कृष्टता’ पर एक विशेष आलेख जारी किया।
आलेख, शोध और विकास, परिणाम और वाद्य यंत्र के डिजाइन में नवाचारों के निर्माण मानकीकरण पर आधारित है जिसे मृदंगम वादक और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित उमायालपुरम के शिवरामन और पूर्व वैज्ञानिक टी रामासामी (विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व सचिव) और एमडी नरेश ने तैयार किया हैं।

स्रोत: द हिन्दू

श्रीपाद नाइक ने पुणे में इग्नाइटर कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

Page 2979_9.1
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने महाराष्ट्र के पुणे में उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (HEMRL) में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) इग्नाइटर कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।
HEMRL, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की एक प्रमुख प्रयोगशाला हैं, जो मुख्य रूप से रॉकेट और गन प्रोपेलेंट, पायरोटेक्निक उपकरण, उच्च विस्फोटक प्रणाली एवं उच्च ऊर्जा अणुओं के संश्लेषण को विकसित करने में लगी हुई है। प्रयोगशाला ने कई सामरिक के साथ-साथ रणनीतिक मिसाइलों के विश्वसनीय रॉकेट मोटर्स के निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए कई इग्निशन सिस्टम विकसित किए हैं।
अग्नि, पृथ्वी, आकाश, नाग, पिनाक, सतह से हवा में मार करने वाली लम्बी दुरी की मिसाइल (LRSAM), आदि के लिए इग्निशन सिस्टम को एचईएमआरएल में डिजाइन और विकसित किया जाता है। आकाश, नाग मिसाइलों और पिनाका एमके- I रॉकेट के लिए तकनीकी आयुध निर्माणी को देहू रोड, पुणे और निजी उद्योगों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • DRDO के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी; स्थापना: 1958; मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

फ्रांसीसी का विरोध करने वाली यवेटे लंडी का निधन

Page 2979_11.1

फ्रांसीसी विरोधी और नाज़ी शिविरों में समय बिताने वाली लीजेंड यवेटे लंडी जिन्होंने फ्रांस में नाज़ी शासन के दौरान युद्ध के यहूदी कैदियों जेल से भागने में मदद की थी, उनका 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका जन्म 22 अप्रैल 1916 को फ्रांस में हुआ था, यवेटे को सेना का ग्रैंड ऑफिसर बनाया गया था। जो फ्रांस का सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।
स्रोत: द बीबीसी

वित्त मंत्री ने दो आईटी पहलों ICEDASH और ATITHI का किया शुभारंभ

Page 2979_13.1

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयातित माल की सीमा शुल्क निकासी की बेहतर निगरानी और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को सुविधा प्रदान करने में तेजी लाने के उद्देश्य दो नई आईटी पहल – ICEDASH and ATITHI का अनावरण किया।
ICEDASH भारतीय सीमा शुल्क के कारोबार की निगरानी का एक आसान तरीका है, जो यात्रियों को विभिन्न बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर आयात कार्गो के दैनिक सीमा शुल्क निकासी के समय को देखने में मदद करता है। वहीँ ATITHI ऐप हवाई अड्डों पर सीमा शुल्क से होने वाली समस्या से छुटकारा दिलाने और तेज़ निकासी की सुविधा प्रदान करेगा और हवाई अड्डों पर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों और अन्य आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाएगा।
स्रोत: द न्यूज ओन AIRS

श्रीलंका द्विवार्षिक राष्ट्रमंडल कानून मंत्रियों के सम्मेलन की करेगा मेजबानी

Page 2979_15.1


द्विवार्षिक राष्ट्रमंडल कानून मंत्रियों का सम्मेलन 7 नवंबर, 2019 को श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद करेंगे। 2019 सीएलएम सम्मेलन का विषय ‘इक्न्यावल एक्सेस टू जस्टिस एंड द रूल ऑफ़ लॉ’ है। सम्मेलन में लाखों लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए कानूनी विवादों को सुलझाने की मांग की गई है। इनमें गरीबी, कानूनी सहायता की कमी, न्याय प्रणाली पर अविश्वास और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं शामिल हैं।
उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे; मुद्रा: श्रीलंकन रुपया
  • प्रधान मंत्री: रानिल विक्रमसिंघे; राष्टपति: मैत्रीपाला सिरिसेना
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस: 5 नवंबर

Page 2979_17.1

दुनिया भर में हर साल 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया गया। यह दिन दुनिया भर में लोगों में सुनामी के खतरों से संबंधित जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। दिसंबर 2015 में, यूएन महासभा ने 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में नामित किया था। 2019 में, विश्व सुनामी जागरूकता दिवस “सेंदाई सेवेन कैम्पेन” के लक्ष्य को बढ़ावा देना है, जो महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे में आपदा नुकसान को कम करने और बुनियादी सेवाओं के विघटन पर केंद्रित है।

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस जापान की देन हैं क्योंकि जापान वर्षों से बार-बार प्रभावित हुआ हैं, जिसके कारण उसने सुनामी की पूर्व चेतावनी, सार्वजनिक कार्रवाई और भविष्य में प्रभावों को कम करने एवं आपदा से बेहतर तरीके से निपटने जैसे प्रमुख क्षेत्रों का निर्माण किया है।
स्रोत: द यूनाइटेड नेशन

आदित्य मिश्रा होंगे लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अगले अध्यक्ष

Page 2979_19.1
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा को लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया । वे उत्तर प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने  खोज-सह-चयन पैनल की सिफारिशों पर मिश्रा को LPAI के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उन्हें पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है।
LPAI भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निर्धारित बिंदुओं पर यात्रियों और सामानों की सीमा पार आवाजाही के लिए सुविधाओं का विकास, स्वच्छता और प्रबंधन करता है।
उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • LPAI का मुख्यालय: नई दिल्ली; स्थापित: 2012  
स्रोत: द न्यूज18

मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, एन.वी. बालासुब्रमण्यन का हुआ निधन

Page 2979_21.1
मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. बालासुब्रमण्यन का निधन हो गया। उन्होंने 1996 से 2007 तक मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया और सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने स्व-वित्तपोषित प्रोफेशनल कॉलेज एंड पॉलिटेक्निक की शुल्क निर्धारण समितियों के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने 11 साल तक भारत के सुप्रीम कोर्ट (SC) में वरिष्ठ वकील और मध्यस्थ के रूप में काम किया।
स्रोत: द हिन्दू

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me