गुरू नानक देव से संबंधित तीन पुस्‍तकों का किया गया विमोचन

Page 2977_3.1
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने गुरु नानक देव जी की 550वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में गुरु नानक देव जी से संबंधित तीन पुस्‍तकों का विमोचन किया। 
नेशनल बुक ट्रस्ट ने भारतीय उप-महाद्वीप के पाठकों के लिए गुरु नानक देव के तीन शीर्षक: गुरू नानक बानी, नानक बानी और साखियां गुरू नानक देव प्रकाशित किए हैं। मूल रूप से पंजाबी में प्रकाशित इन पुस्तकों का 15 प्रमुख भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबासाहेब धाबेकर का निधन

Page 2977_5.1
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबासाहेब धाबेकर का निधन। उन्होंने 1990 के दशक में शिवसेना-भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) गठबंधन सरकार के दौरान जल संसाधन मंत्री के रूप में कार्य किया था। 
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

ओडिशा सरकार ने टाटा स्ट्राइव-टेक महिंद्रा के साथ किया समझौता

Page 2977_7.1
ओडिशा राज्य सरकार ने युवाओं के कौशल और रोजगार में नए आयाम जोड़ने के लिए टाटा स्ट्राइव और टेक महिंद्रा के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय और टाटा स्ट्राइव के बीच समझौते का उद्देश्य राज्य के सभी 49 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के छात्रों को जीवन कौशल प्रदान करना है।
टेक महिंद्रा और बीजू पटनायक युनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के बीच समझौता सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग स्थापित करने के लिए हुआ हैं। यह वास्तविक जीवन की व्यावसायिक समस्याओं के लिए अवधारणा के प्रमाण पर काम करेगा, जो बाजार की मांग को बनाए रखेगा और इंजीनियरिंग छात्रों की रोजगार क्षमता को बढ़ाएगा।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल
  • राजधानी: भुवनेश्वर
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

चीन ने अल्जाइमर रोग को ठीक करने वाली दवा को दी मंजूरी

Page 2977_9.1

चीन के नेशनल मेडिकल प्रोडक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने चीन में तैयार की गई अल्जाइमर की जीवी -971 (सोडियम ऑलिगो-मन्नुरारेट) दवाई को आधिकारिक तौर मंजूरी दे दी है। चीनी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज के तहत शंघाई इंस्टीट्यूट ऑफ मटेरिया मेडिका (SIMM) ने 22 साल के शोध के बाद ओशन यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना और ग्रीन वैली फार्मास्युटिकल कंपनी लिमिटेड के साथ संयुक्त रूप से दवा तैयार की है। ब्राउन शैवाल से तैयार की गई ओरल दवा दुनिया की पहली मल्टी-टार्गेटिंग और कार्बोहाइड्रेट-आधारित दवा है, जो 29 दिसंबर 2019 से मरीजों के लिए उपलब्ध होगी।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अल्जाइमर रोग एक अपरिवर्तनीय मस्तिष्क बीमारी है जो धीरे-धीरे याददाश्त, सोचने की क्षमता और रोजमर्रा के कार्यों को करने की क्षमता को खत्म कर देता है।
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

आईआईटी-मद्रास ने स्टैंडिंग व्हीलचेयर की लॉन्च

Page 2977_11.1

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने फीनिक्स मेडिकल सिस्टम्स के साथ मिलकर देश की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई स्टैंडिंग व्हीलचेयर लॉन्च की हैं। “Arise” नाम वाली व्हीलचेयर को आईआईटी-मद्रास में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर सुजाता श्रीनिवासन के नेतृत्व में TTK सेंटर फॉर रिहैबिलिटेशन रिसर्च एंड डिवाइस डेवलपमेंट (R2D2) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया हैं। व्हीलचेयर की कीमत 15,000 रुपये है। दिव्यांग सहायक उपकरण, व्हीलचेयर की बैठने की तुलना में स्वतः ही खड़े होने से लेकर चलने-फिरने और इसके विपरीत कार्यो में मदद करता है।
उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • IIT मद्रास की स्थापना: 1959, चेन्नई, तमिलनाडु में
  • Motto: Success is born out of action (सफलता का जन्म कर्म से होता है)
स्रोत: द हिन्दू

GRSE ने कोस्टगार्ड को सौपा सबसे तेज जलपोत ICGS एनी बेसेंट

Page 2977_13.1

गार्डेनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने भारतीय तटरक्षक को फास्ट पैट्रोल वेसल (एफपीवी) ICGS एनी बेसेंट सौप दिया हैं, जो पांच पोत की श्रृंखला का दूसरा जहाज हैं । 50 मीटर की लंबाई और 7.5 मीटर की चौड़ाई वाला मध्यम-श्रेणी का पोत लगभग 308 टन के विस्थापन के साथ, देश के समुद्री क्षेत्रों में परिचालन में सक्षम है। इन शक्तिशाली, ईंधन-कुशल प्लेटफार्मों को बहुउद्देशीय परिचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है जैसे पेट्रोलिंग, तस्करी रोकने, अवैध शिकार और बचाव अभियान। ICGS एनी बेसेंट को 34 नोट. माइल की अधिकतम गति के लिए डिज़ाइन किया गया है जो 1,500 से अधिक समुद्री मील की दूरी तय करने में सक्षम है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • GRSE की स्थापना: 1884; मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

टेक महिंद्रा ने न्यूयॉर्क के BORN GROUP किया अधिग्रहण

Page 2977_15.1 
आईटी सर्विसेज फर्म टेक महिंद्रा लिमिटेड (टेक एम) ने न्यूयॉर्क स्थित डिजिटल कंटेंट और प्रोडक्शन एजेंसी BORN Group का 95 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण कर लिया है। अधिग्रहण से वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल वाणिज्य क्षेत्र को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और वैश्विक स्तर पर टेक महिंद्रा के ग्राहकों को उन्नत यूजर्स अनुभव प्रदान करने में मदद मिलेगी। BORN की सेवाओं में कन्सलटिंग, कंटेंट क्रिएशन, रखरखाव और होस्टिंग सेवाएँ, डिजिटल और सोशल मार्केटिंग, आदि शामिल हैं। इसके Google, Tata, Red Bull और TAG Heuer जैसे क्लाइंट हैं।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महिंद्रा के अध्यक्ष: आनंद महिंद्रा; MD और CEO: सी.पी. गुरनानी
  • मुख्यालय: पुणे, महाराष्ट्र
स्रोत: द लाइवमिंट

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दो नई इंस्टेंट सेवाए की शुरू

Page 2977_17.1 
ऋण क्षेत्र की कंपनी, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) ने अपने ग्राहकों को विशिष्ट बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं प्रदान करने के लिए इंस्टेंट फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और इंस्टेंट डिजिटल सेविंग्स अकाउंट (एसए) के साथ प्रिविलेज सेविंग्स अकाउंट सेवा की शुरूआत की है।
इंस्टेंट डिजिटल सेविंग्स अकाउंट (एसए): इस खाते में एक लाख रुपये तक की जमा सीमा है और ग्राहक बैंक के एटीएम (असीमित टेलर मशीन) से प्रति माह असीमित मुफ्त लेनदेन कर सकते हैं और अन्य बैंक एटीएम पर  6 मुफ्त लेनदेन की सुविधा होगी।

इंस्टेंट फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी): ग्राहक बगैर सेविंग खाते के 5.5%  ब्याज दर (7 दिन से 29 दिन) तक और 8.3% (799 दिन) तक खाते में 1 लाख रु तक का अधिकतम निवेश कर सकते हैं। 

प्रिविलेज (एसए)यह खाता 30,000 रुपये या उससे अधिक मासिक वेतन पर पात्रता के साथ होगा और जिसमे मासिक औसत बैलेंस 25,000 रुपये बनाए रखने होगा और 10 लाख रुपये तक फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा होगी। इस खाते में 2 लाख रुपये का उच्च दुर्घटना बीमा कवर की सुविधा भी होगी। 

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुख्यालय: बेंगलुरु
  • प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: समित कुमार घोष
स्रोत: द हिन्दू

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर हुई ‘हेल्थ एटीएम’ की शुरुआत

Page 2977_19.1
भारतीय रेलवे ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर दो ‘हेल्थ एटीएम’ स्थापित किए हैं। YOLO Health ATM द्वारा प्रचारित कियोस्क 50-100 रुपये में 16 स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करेगा। इसमें दो प्रकार के चेक-अप होते हैं जिसमे 9-मिनट के चेक-अप की कीमत 100 रुपये होती है और 6-मिनट के चेक-अप की कीमत 50 रुपये होती है। रिपोर्ट उपयोगकर्ता के ईमेल या स्मार्टफ़ोन पर तुरंत भेज दी जाती है। चेक-अप में बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, बॉडी फैट, हीमोग्लोबिन, मेटाबॉलिक एज, मसल्स मास, वेट, हाइट, टेम्परेचर, मसल मास, बेसल मेटाबॉलिक रेटिंग, वेजाइनल फैट, ऑक्सीजन सैचुरेशन, पल्स रेट, ब्लड ग्लूकोज और बोन  मास आदि शामिल हैं।
स्वास्थ्य एटीएम को निजी, वॉक-इन मेडिकल कियोस्क के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जिसमें शुरूआती वाइटल, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पल्मोनरी टेस्टिंग, गायनोकोलॉजी, बेसिक लेबोरेटरी टेस्टिंग और इमरजेंसी सुविधाओं के लिए इंटीग्रेटेड मेडिकल डिवाइस और एक मेडिकल अटेंडेंट का स्टाफ होता है।



उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तर प्रदेश के सीएम: योगी आदित्यनाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

मनु भाकर ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Page 2977_21.1

मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने शूटिंग स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में 584 अंक हासिल किए और फाइनल में  244.3 के स्कोर से स्वर्ण पदक जीता। जबकि विवान कपूर और मनीषा कीर ने भी एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2019 की जूनियर ट्रैप मिक्स्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।
स्रोत: द डीडी न्यूज

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me