उपराष्ट्रपति ने इमरजेंसी मेडिसिन के 10वें एशियाई सम्मेलन का किया उद्घाटन

Page 2976_3.1
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में इमरजेंसी मेडिसिन के 10वें एशियाई सम्मेलन का उद्घाटन का किया। सम्मेलन का उद्देश्य नागरिकों और आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा प्रक्रियाओं जैसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन में नागरिकों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यक्रम और नियमावली तैयार करना है क्योंकि इससे आपातकालीन सेवाओं की प्रतीक्षा किए बिना, जीवन बचाने में सहायता मिलेगी। भारत सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों को 2022 तक पूर्ण रूप से आपातकालीन विभागों को ट्रोमा सेंटर में सुधार के उद्देश्य से पूरा करना अनिवार्य कर दिया है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

बीबीसी ने ‘100 नॉवेल दैट शेप्ड आवर वर्ल्ड’ सूची की घोषणा

Page 2976_5.1

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने ‘100 नॉवेल्स दैट शेप्ड आवर वर्ल्ड’ की सूची की घोषणा की। प्रमुख लेखकों, क्यूरेटर और आलोचकों के एक पैनल ने बीबीसी के लिए सूची तैयार की हैं। सूची में आइडेंटिटी, लव, सेक्स एंड रोमांस, पॉलिटिक्स, पॉवर एंड प्रोटेस्ट, और क्लास एंड सोसाइटी सहित दस श्रेणियां हैं। बीबीसी की उपन्यास सूची डेनियल डेफो के उपन्यास ‘रॉबिन्सन क्रूसो’ के प्रकाशन की 300वीं वर्षगांठ के अवसर पर जारी की गई है।

100 लेखकों की सूची में आर के नारायण (स्वामी और फ्रेंड्स), अरुंधति रॉय (द गॉड ऑफ़ स्माल थिंग्स), सलमान रुश्दी (द मूर्स लास्ट सिघ), विक्रम सेठ (ए सुटेबल बॉय) और एस नायपॉल (ए हाउस फॉर मिस्टर बिस्वास) जैसे प्रसिद्ध भारतीय लेखक शामिल हैं, जिन्हें विशेषज्ञों के पैनल द्वारा चुने गए सबसे प्रेरणादायक उपन्यासों की सूची में बीबीसी ने शामिल किया है।
स्रोत: बीबीसी

डॉ विनया शेट्टी होंगी IODA की पहली भारतीय उपाध्यक्ष

Page 2976_7.1

डॉ. विनया शेट्टी, 1986 में अंतर्राष्ट्रीय संगठन विकास संघ (IODA) की स्थापना के बाद से जनरल वाइस प्रेसीडेंट (GVP) के पद पर चुनी जाने वाली पहली भारतीय हैं। उन्होंने भारत में उद्योगों के कई संगठनों के  निर्माण और बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है और 2009 से IODA के प्रयासों को सुविधाजनक बनाने में योगदान दे रही है। 2016 में, विनया संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘एमप्रिटेक वुमेन इन बिज़नेस अवार्ड’ की पहली भारतीय महिला उद्यमी फाइनलिस्ट बनी थी।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IODA के अध्यक्ष: मिशेल डी ब्रुइन; गठन: 1986
स्रोत: बिजनेस स्टैंडर्ड

शेख खलीफा फिर चुने गए UAE के राष्ट्रपति

Page 2976_9.1
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सुप्रीम काउंसिल ने यूएई संविधान के प्रावधानों के अनुसार, राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को 4 साल के कार्यकाल के लिए फिर से राष्ट्रपति निर्वाचित किया हैं। वह 3 नवंबर 2004 को अपने पिता शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान की मृत्यु के बाद पहली बार राष्ट्रपति चुने गए थे।



उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूएई की राजधानी: अबू धाबी; मुद्रा: संयुक्त अरब अमीरात दिरहम
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

गुलाब कोठारी को राजा राम मोहन राय पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

Page 2976_11.1
राजस्थान पत्रिका समूह के अध्यक्ष गुलाब कोठारी को पत्रकारिता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए, भारतीय प्रेस परिषद द्वारा प्रस्तुत प्रतिष्ठित राजा राम मोहन राय पुरस्कार के लिए चुना गया है। संवाददाता संजय सैनी, दैनिक भास्कर, मंदी, और राज चेंगप्पा, संपादकीय समूह निदेशक, इंडिया टुडे को संयुक्त रूप से ‘ग्रामीण पत्रकारिता’ की श्रेणी में पुरस्कार के लिए चुना गया है।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय प्रेस परिषद का गठन: 1966; मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

बजाज आलियांज ने किसानों के लिए ‘Farmitra’ मोबाइल ऐप की लॉन्च

Page 2976_13.1

बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने किसानों की सुविधा के लिए ‘Farmitra’ नाम से एक नई मोबाइल ऐप लॉन्च की है। यह ऐप किसानों की जरूरतों और उनकी समस्याओ को दूर करने में मदद करने में सक्षम होगी। साथ ही यह कृषि से संबंधित जानकारी भी मुहैया कराएगी, जिसका उपयोग किसान अपने खेती के प्रयासों को अनुकूलन बनाने में कर सकते हैं।
Farmitra ऐप उन लोगों के को भी सेवाएं प्रदान करेगी जो बजाज आलियांज के ग्राहक नहीं हैं। फसल बीमा के अलावा, किसान निजी बीमाकर्ता से अन्य कवर खरीद सकते हैं और मौसम की भविष्यवाणी और फसलों के बाजार मूल्य और कृषि आदानों के लिए लोकेटर जैसी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। ऐप को वर्तमान में 6 राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में शुरू किया गया हैं ।



उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बजाज आलियांज के प्रबंध निदेशक: तपन सिंघल; मुख्यालय: पुणे, महाराष्ट्र
स्रोत: द हिंदू

बांग्लादेश में आयोजित की गई SACEP 2019 की 15वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग

Page 2976_15.1
केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना और प्रसारण (I & B) मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बांग्लादेश के ढाका में दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम 2019 (SACEP) की 15वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग (GCM) में भाग लिया। SACEP के सदस्य देशों की बैठक में दक्षिण एशियाई सदस्य देशों के बीच प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, जैव विविधता और पर्यावरण से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम (SACEP) अंतर-सरकारी संगठन है जिसे 1982 में स्थापित किया गया था। इसके सदस्य देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में प्रबंधन और वृद्धि को बढ़ावा देने और सहयोग करना है। SACEP गवर्निंग काउंसिल की 14वीं बैठक पिछले साल मार्च में श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित की गई थी।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना
  • राजधानी: ढाका; मुद्रा: बांग्लादेशी टका
  • स्रोत: डीडी न्यूज़

    ऑस्ट्रेलिया में दूसरे ‘नो मनी फॉर टेरर’ 2019 सम्मेलन का किया जा रहा हैं आयोजन

    Page 2976_17.1
    ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न में दूसरे ‘नो मनी फॉर टेरर’ 2019 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हो रहे ‘नो मनी फॉर टेरर’ मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
    इस 100 से अधिक देशों के सम्मेलन का आयोजन फाइनेंसियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) द्वारा किया जाता है। इस सम्मेलन को संयुक्त रूप से द एग्मोंट ग्रुप कहा जाता है, जो दुनिया भर में एफआईयू को एक मंच प्रदान करने के लिए बनाया गया था, ताकि मनी-लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद के वित्तपोषण और अन्य विधेयकारी अपराधों से निपटने के लिए गोपनीय रूप से जानकारी का आदान-प्रदान किया जा सके। पहले “नो मनी फॉर टेरर” सम्मेलन 2018 में फ्रांस में आयोजित किया गया था। भारत 2020 में अगले ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

    उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • प्रधान मंत्री: स्कॉट मॉरिसन; राजधानी: कैनबरा
    • मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
    स्रोत: प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो

    पीएम मोदी ने धर्मशाला में राइजिंग हिमाचल बैठक का किया उद्घाटन

    Page 2976_19.1
    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मशाला में दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश वैश्विक निवेशकों की बैठक- ‘राइजिंग हिमाचल’ का उद्घाटन किया है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निवेश को बढ़ावा देने और राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा इवेंट में 16 देशों के राजदूत, स्थानीय उद्यमियों के साथ 209 विदेशी प्रतिनिधि भाग लेंगे।
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    लोकसभा अध्यक्ष ने G20 देशों के छठें शिखर सम्मेलन को किया संबोधित

    Page 2976_21.1 
    लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टोक्यो, जापान में आयोजित 2019 G20 देशों के 6वें संसदीय शिखर सम्मेलन में भारतीय संसद के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। G20 के संसद पीठासीन अधिकारी ने शिखर सम्मेलन में भाग लेते हैं। शिखर सम्मेलन में व्यापार, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से संबंधित अलग-अलग विषयों पर तीन सत्र आयोजित किए गए। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन आतंकवाद से संबंधित था जो अर्थव्यवस्था की प्रणाली को नष्ट कर रहा हैं।

    उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • जापान के राष्ट्रपति-शिंजो आबे; राजधानी: टोक्यो; मुद्रा: येन
    स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me