NCC ने मनाया अपना 71वां स्थापना दिवस मनाया

Page 2956_3.1
दुनिया के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन राष्‍ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ने 24 नवंबर को अपना 71वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह की शुरुआत रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार और  NCC के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा ने की, और राष्‍ट्र की सेवा में सर्वोच्‍च बलिदान देने वाले शहीदों को नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्‍थापना दिवस के अवसर पर देश भर में एनसीसी के कैडेटों ने मार्च, सांस्‍कृतिक गतिविधियों और सामाजिक विकास कार्यक्रमों में हिस्‍सा लिया। एनसीसी युवाओं को देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एनसीसी के महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा
  • संस्थापक: यूनाइटेड किंगडम की सरकार
  • स्थापित: 16 अप्रैल 1948
  • मुख्यालय स्थान: नई दिल्ली
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी ने ‘climate emergency’ को चुना वर्ड ऑफ़ द ईयर

Page 2956_5.1
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने “climate emergency” को वर्ड ऑफ द ईयर 2019 चुने जाने की घोषणा की है, इसका चयन चुने गए सभी-पर्यावरणीय शब्दों से किया गया है जिसमें “climate action,” “climate denial,” “eco-anxiety,” “extinction” and “flight shame.” शब्द शामिल थे।
इस शब्द का चयन 2018 के बाद से इसके उपयोग में आई वृद्धि को देखते हुए किया गया है। climate emergency को इस रूप में परिभाषित किया गया हैं – “यह एक ऐसी स्थिति जिसमें जलवायु परिवर्तन को कम करने या रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई और इससे होने वाले संभावित अपरिवर्तनीय पर्यावरणीय नुकसान से बचने की आवश्यकता होती है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी भाषा का प्रमुख ऐतिहासिक शब्दकोश है।
  • मुख्यालय: ब्रिटेन
स्रोत: न्यूज18

चित्रेश नटसन मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय

Page 2956_7.1
पूर्व हॉकी खिलाड़ी और बॉडीबिल्डर सर्किल में ‘इंडियन मॉन्स्टर’ के नाम प्रख्यात 33 वर्षीय चित्रेश नटसन दक्षिण कोरिया में आयोजित 11वीं वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप (WBPF) के 90 किग्रा वर्ग में मिस्टर यूनिवर्स (pro) 2019 का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। भारत ने इसी स्पर्धा की टीम चैम्पियनशिप श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया।
स्रोत: द हिंदू

ग्रेटा थनबर्ग को अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Page 2956_9.1
स्वीडन की 16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ उनेक संघर्ष और दुनिया भर में स्कूली बच्चों के साथ एक मुहिम शुरू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही कैमरून की 15 वर्षीय शांति कार्यकर्ता डिविना मलौम को भी जिहादी समूह बोको हराम के खिलाफ उनकी संघर्ष की भवना और ‘‘शांतिपूर्ण संघर्ष’’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार भारतीय बाल अधिकार कार्यकर्ता और 2014 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा प्रदान किए गए। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन डच किड्स राइट ऑर्गनाइजेशन द्वारा किया गया।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

अमेरिका ने भारत को MK-45 तोप देने का किया फैसला

Page 2956_11.1
अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत को एक बिलियन डॉलर की अत्याधुनिक MK-45 नौसैनिक तोपों को बेचने के फैसले को मंजूरी दे दी हैं। MK-45 तोप विशेष तौर अरब सागर में भारतीय नौसेना की मारक क्षमताओं को बढ़ाएगी । इनसे अमेरिका और अन्य संबद्ध बलों के साथ अंतर-क्षमता को बढ़ाते हुए युद्धक जहाजों, ऐंटी-एयरक्राफ्ट सक्षम मिशन का संचालन करने की क्षमता प्रदान करेगा।
स्रोत: न्यूज18

नौसेना की पहली महिला पायलट लेफ्टिनेंट शिवांगी दो दिसंबर को भरेंगी उड़ान

Page 2956_13.1
नौसेना की पहली महिला पायलट, लेफ्टिनेंट शिवांगी अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दो दिसंबर को नौसेना में अपनी कमान संभालेंग। वह बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर की रहने वाली हैं। उन्हें भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में 27 एनओसी कोर्स के अंतर्गत SSC (पायलट) के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। वे फ़िलहाल दक्षिणी नौसेना कमान में प्रशिक्षण ले रही हैं, और दो दिसंबर को उन्हें डोर्नियर विमान उड़ाने की अनुमति मिलेगी।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह
स्रोत: द हिंदू

उड़ान-क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत कलबुर्गी हवाई अड्डे का हुआ उद्घाटन

Page 2956_15.1
कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा कलबुर्गी हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद, कलबुर्गी हवाई अड्डे से बेंगलूरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए पहली विमान सेवा शुरु हो गई। हवाई अड्डा केंद्र सरकार की महत्‍वाकांक्षी उड़ान-क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत बनाया गया है। कलबुर्गी हवाई अड्डा बुद्ध विहार, शरणबसवेश्वर मंदिर, ख्वाजा बंदा नवाज दरगाह और, गुलबर्गा किले सहित पर्यटन स्थलों के लिए एक प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करेगा।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बी.एस. येदियुरप्पा
  • कर्नाटक के राज्यपाल: वजुभाई वाला
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

भोपाल में शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा इस्लामिक आयोजन

Page 2956_17.1
दुनिया के सबसे बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक माना जाने वाला चार-दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा मध्यप्रदेश के भोपाल में आरंभ हो चुका हैं। 25 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में 54 देशों के लगभग दस लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह दुनिया भर के मुसलमानों को महत्वपूर्ण धार्मिक-आध्यात्मिक संदेश देने का एक विशाल मंच है।
इज्तिमा की शुरुआत भोपाल में नवाबों के दौर में की गई थी और अब यह दुनिया भर में भोपाल की पहचान बन गया है। आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन पहली बार 1944 में भोपाल किया गया था, उस समय इसमें केवल 14 लोग शामिल हुए थे। अब यह संख्या बढ़कर लाखों हो गई है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए रूस, फ्रांस, इंडोनेशिया, मलेशिया, इराक और सऊदी अरब सहित दुनिया भर के हजारों लोग भोपाल पहुंच चुके हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लालजी टंडन
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
स्रोत: द न्यूज ओन AIR 

शहीद नायब सूबेदार चुन्नी लाल को सद्भावना पार्क किया गया समर्पित

Page 2956_19.1
भारतीय सेना के शूरवीर सैनिकों में से शहीद नायब सूबेदार चुन्नी लाल को श्रद्धांजलि के रूप में जम्मू-कश्मीर के डोडा में उनके पैतृक गांव भर्रा में सेना सद्भावना पार्क समर्पित किया गया। इस सेना सद्भावना पार्क में शहीद सैनिक की मूर्ति के साथ बच्चो के लिए पार्क और ग्रामीणों के लिए व्यायामशाला है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

जम्मू कश्मीर में PMGSY के अंतर्गत तेजी से हुआ सड़को निर्माण

Page 2956_21.1 
जम्‍मू और कश्मीर में इस साल देश की सबसे ज्यादा लम्बी सड़के बनाई गई हैं, केंद्र की ग्रामीण सड़क कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में 1,838 बस्तियों को जोड़ते हुए लगभग 11,400 किलोमीटर सड़के पूरी की गई है। यह कार्य केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत किया जा रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने के मुख्य उद्देश्य वाला मेगा फ्लैगशिप कार्यक्रम है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • जम्मू एंड कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्मू
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me