ओडिशा ने जगा मिशन के लिए जीता वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड

about - Part 2931_3.1
ओडिशा को ओडिशा लाइववेबल हैबिटेट मिशन (OLHM) कहे जाने वाले जगा मिशन ( Jaga Mission) के लिए वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड के कांस्य पुरस्कार से पुस्कृत किया गाया हैं, जो कि झुग्गी भूमि से सबंधित मिशन है, जिसमे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लाखों शहरी-गरीब लोगों के लाभ के लिए कार्य किया जाता है। ये पुरस्कार ब्रिटेन की संस्था वर्ल्ड हैबिटेट द्वारा दिया जाता हैं, जिसे दुनिया भर में नवाचार आवास परियोजनाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।
जगाहाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (HUDD), ओडिशा सरकार के अधीन एक सोसायटी है। OLHM-JAGA का उद्देश्य झुग्गियों को रहने योग्य आवासों में बदलना हैं और जिसके तहत झुग्गियों में रहने वाले 52,682 शहरी गरीब परिवारों को भूमि अधिकार प्रमाणपत्र दिया जाता है। यह मिशन सितंबर 2017 में पारित ओडिशा लैंड राइट्स टू स्लम डावर्स एक्ट के तहत कार्य करता है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा की राजधानी: भुवनेश्वर; राज्यपाल: गणेशी लाल
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री : नवीन पटनायक
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

ASI ने देश के 138 स्मारकों को “Must See” के रूप में किया चिन्हित

about - Part 2931_5.1
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 138 स्मारकों को “Must See” (अवश्य देखें) स्मारकों के रूप में चिन्हित किया हैं, साथ ही इसकी जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के “Must See” पोर्टल पर भी साझा गई की है। भारत में 38 विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें से 22 सांस्कृतिक स्थल हैं जिनमें स्मारक/इमारतें और गुफाएँ शामिल हैं, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में हैं।
ASI की ‘Must See’ सूची में प्रथम श्रेणी के भारतीय स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों को शामिल किया गया है, जो यूनेस्को की (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं। इस प्रकार के स्मारक और स्थल कला और वास्तुकला, योजना और डिजाइन का अद्भुत मेल दर्शाते हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संस्थापक: अलेक्जैंडर कनिंघम
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण स्थपना: 1871
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

स्विट्ज़रलैंड होगा BioAsia2020 का भागीदार देश

about - Part 2931_7.1
तेलंगाना के हैदराबाद में “टुडे फ़ॉर टुमॉरो” थीम के साथ 17 से 19 फरवरी, 2020 तक आयोजित होने वाले BioAsia2020 के 17 वें संस्करण में स्विट्जरलैंड भागीदार देश होगा। स्विट्ज़रलैंड मेडिकल हेल्थकेयर की दुनिया में नई-नई तकनीको का इस्तेमाल कर रहा है जिसके कारण स्विट्जरलैंड की कई फार्मास्युटिकल कंपनियां मेडिकल हब के रूप में उभरी हैं। जबकि हैदराबाद शहर स्वास्थ्य तकनीक के क्षेत्र का मुख्य केंद्र बन गया है और जो बायो एशिया समिट के जरिए देश को स्विट्जरलैंड हेल्थ टेक इकोसिस्टम से अवगत कराएगा।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • स्विट्जरलैंड की राजधानी: बर्न; स्विट्जरलैंड की मुद्रा: स्विस फ्रैंक
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

जम्‍मू में बांस की खेती पर कार्यशाला का किया जाएगा आयोजन

about - Part 2931_9.1
जम्मू और कश्मीर में बांस की खेती पर इस महीने की 19 और 20 तारीख अपनी तरह की पहली कार्यशाला का आयोजन जम्मू में किया जाएगा। इस पहली कार्यशाला का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह करेंगे। कार्यशाला जम्मू के कांदी क्षेत्रों में बांस की संभावित खेती को बढ़ावा देने, आर्थिक गतिविधि के रूप में इसके महत्व, उद्यमशीलता और रोजगार के अवसर पैदा करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जम्मू एंड कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्मू
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

सामाजिक न्याय विभाग ने की राष्ट्रीय पुरस्कारों की शुरुआत

about - Part 2931_11.1
सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने शराबबंदी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत शराबबंदी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले संस्‍थाओं और व्‍यक्तियों को पुर‍स्‍कृत किया जाएगा। 26 जून 2020 को मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्‍यापार के खिलाफ अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेताओं को दिया जाएगा।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री: थावर चंद गहलोत
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

दुनिया के पहले वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक विमान ने कनाडा में भरी उड़ान

about - Part 2931_13.1
दुनिया के पहले पूरी तरह से बिजली से चलने वाले वाणिज्यिक विमान ने कनाडा के शहर वैंकुवर से परीक्षण के तौर पर शुरुआती 15 मिनट की उड़ान भरी। ये ई-प्लेन एक 62 साल पुराना छह यात्री क्षमता वाला डीएचसी-2 डी हैवीलैंड बीवर सीप्लेन है जिसमे 750 हॉर्सपावर की मोटर लगी है, जिसे ब्रिटिश-कोलंबिया आधारित चार्टर एयरलाइन कंपनी, हार्बर एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी ग्रेग मैकडेगॉल ने उड़ाया। इस विमान की मोटर को MagniX ने डिजाइन किया और हार्बर एयर के साथ मिलकर काम किया, जो वैंकूवर, व्हिस्लर स्की रिसॉर्ट और आसपास के द्वीपों के बीच हर साल हजारों लोगों को लाने-जाने का कार्य करती है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कनाडा की राजधानी: ओटावा; मुद्रा: कैनेडियन डॉलर
  • कनाडा के प्रधान मंत्री: जस्टिन ट्रूडो
स्रोत: डीडी न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस: 12 दिसंबर

about - Part 2931_15.1
अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (UHC Day) प्रत्येक वर्ष 12 दिसंबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का उद्देश्य सभी वर्ग के लोगो  वहनीय, उत्तरदायी, गुणवत्तापूर्ण एवं यथोचित स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसमें रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास देखभाल भी शामिल हैं।  वर्ष 2019 के UHC दिवस का विषय “कीप द प्रोमिस” है
संयुक्त राष्ट्र ने 2017 में 12 दिसंबर को 72/138वे संकल्प द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। सार्वभौमिक हेल्थ कवरेज दिवस का मतलब हर व्यक्ति के लिए वित्तीय कठिनाई का सामना किए बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच हैं। सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज में संयुक्त राष्ट्र द्वारा नए सतत विकास लक्ष्य अपनाने को शामिल किया गया है।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस: 12 दिसंबर

about - Part 2931_17.1
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रत्येक वर्ष 12 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी आधिकारिक घोषणा फरवरी 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव द्वारा की गई थी और उसी वर्ष पहली बार 12 दिसंबर इस दिवस को मनाया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस मनाए जाने का उद्देश्य निवारक कूटनीति के उपयोग को बढ़ावा देना और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में तटस्थता के मूल्य के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से है।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

सी सुगंधराजाराम होंगे घाना के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त

about - Part 2931_19.1
सी सुगंधराजाराम को घाना गणराज्य के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान उच्चायुक्त बीरेंद्र सिंह यादव का स्थान लेंगे। सी. सुगंधराजाराम वर्तमान में दक्षिण जर्मनी में भारत के महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत हैं।
स्रोत: विदेश मंत्रालय

भारत के आर. प्रग्ग्नानान्द ने जीता लंदन चेस क्लासिक खिताब

about - Part 2931_20.1
भारत के नन्हे शतरंज खिलाड़ी आर प्रग्ग्नानान्द ने लंदन में आयोजित लंदन चेस क्लासिक का FIDE ओपन खिताब जीत लिया है। उन्होंने नौ राउंड में से 7.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट जीता। 14 वर्षीय भारतीय शतरंज खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के एंटोन स्मिरनोव के साथ 7.5 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me