नौसेना हथियार प्रणालियों की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी: NAVARMS-19

about - Part 2930_3.1
नौसेना हथियार प्रणाली ‘NAVARMS-19’ पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी के चौथे संस्करण नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस, डेवलपमेंट एन्क्लेव आरंभ हो गया है। इस प्रदर्शनी का विषय “Make in India – Fight Category: Opportunities and Imperatives” है। NAVARMS देश में नौसेना हथियार प्रणालियों पर आयोजित होने वाली एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी है। 

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना प्रमुख: करमबीर सिंह
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

जीएस लक्ष्मी ने रचा इतिहास, पुरुषों के वनडे में रैफरी बनने वाली बनेंगी पहली महिला

about - Part 2930_5.1
भारतीय मैच रेफरी जी. एस लक्ष्मी पुरुषों के एकदिवसीय मैंचो में पहली महिला मैच रेफरी बनने के लिए तैयार है। वह आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 की तीसरी श्रृंखला में मैच रेफरी की भूमिका निभाईंगी। श्रृंखला का पहला मैच संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इससे पहले वह मई में मैच रैफरियों के आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल में नियुक्त होने वाली पहली महिला बनी थीं। लक्ष्मी को तीन महिला एकदिवसीय, 16 पुरुष टी20 और सात महिला टी 20 मैचों का अनुभव है।

स्रोत: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड

प्रियंका चोपड़ा को माराकेच फिल्म महोत्सव में किया गया सम्मानित

about - Part 2930_7.1
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को प्रसिद्ध जेमा एल फना स्क्वायर में आयोजित माराकेच फिल्म महोत्सव में सम्मानित किया गया। प्रियंका चोपड़ा को सिनेमा में उनके दो दशक से किए जा रहे महतवपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रियंका के अलावा अवॉर्ड समारोह में हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट रेडफोर्ड, मोरक्को की अभिनेत्री मूना फत्तेउ और फ्रेंच फिल्ममेकर बरट्रैंड तावेर्निएर अन्य लोगों कई सितारों को सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

पेप्सिको ने सलमान खान को बनाया पेप्सी का ब्रांड एंबेसडर

about - Part 2930_9.1
पेप्सिको ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भारत में अपने प्रमुख ब्रांड पेप्सी का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। पेप्सी का ग्रीष्मकालीन 2020 अभियान, सलमान खान की आगामी चर्चित फिल्म “दबंग -3” पर आधारित होगा। पेप्सीको इंडिया नई एसोसिएशन का लाभ उठाने के लिए 360 डिग्री अभियान शुरू करेगी।
सलमान खान तीन साल पहले पेप्सिको उत्पाद “थम्स अप” के भी ब्रांड एंबेसडर रह चुके है।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

डेल टेक्नोलॉजीज ने यूनेस्को के साथ शिक्षा की गुणवत्ता के लिए मिलाया हाथ

about - Part 2930_11.1
डेल टेक्नोलॉजीज ने यूनेस्को MGIEP (महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन फॉर पीस) के साथ अध्यापकों को ICT उपकरणों का इस्तेमाल कर कक्षाओं को प्रौद्योगिकी सक्षम बनाए जाने के लिए साझेदारी की घोषणा की हैं। सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) उपकरणों को डेल आरम्भ और फ्रैमरेस्पेस प्लेटफॉर्म द्वारा विकसित किया गया हैं।

इस साझेदारी से संयुक्त राष्ट्र के शांतिपूर्ण और स्थायी समाज के निर्माण के शिक्षा लक्ष्य 4.7 को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र के सदस्य-राज्यों द्वारा सतत विकास लक्ष्य 4 (SGD 4) के तहत उल्लिखित के रूप में गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से शिक्षकों को आईसीटी और सीमांत प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर प्रशिक्षण देने पर केंद्रित होगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946
  • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • यूनेस्को महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

ADB ने भारत की जीडीपी दर पूर्वानुमान में की कटौती

about - Part 2930_13.1
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के आर्थिक वृद्धि के अपने पूर्वानुमान को घटाकर 5.1% कर दिया है। एडीबी द्वारा कहा गया है कि रोजगार में आई कमी के कारण खपत प्रभावित हुई और ग्रामीण फसलों के खराब होने की समस्या से जूझ रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • एशियन डेवलपमेंट बैंक मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस; अध्यक्ष: ताकीहीको नकाओ
स्रोत: लाइव मिंट

PUMA ने सुनील छेत्री को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

about - Part 2930_15.1
पुमा (PUMA) कंपनी ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को 3 साल के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बानाने का करार किया है। बेंगलुरु एफसी के कप्तान वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वह सबसे अधिक लोकप्रिय भारतीय खिलाड़ी हैं और भारत में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्हें छह बार AIFF प्लेयर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है। साथ ही उन्हें 2011 के अर्जुन पुरस्कार और 2019 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया हैं।

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

ओडिशा ने जगा मिशन के लिए जीता वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड

about - Part 2930_17.1
ओडिशा को ओडिशा लाइववेबल हैबिटेट मिशन (OLHM) कहे जाने वाले जगा मिशन ( Jaga Mission) के लिए वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड के कांस्य पुरस्कार से पुस्कृत किया गाया हैं, जो कि झुग्गी भूमि से सबंधित मिशन है, जिसमे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लाखों शहरी-गरीब लोगों के लाभ के लिए कार्य किया जाता है। ये पुरस्कार ब्रिटेन की संस्था वर्ल्ड हैबिटेट द्वारा दिया जाता हैं, जिसे दुनिया भर में नवाचार आवास परियोजनाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।
जगाहाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (HUDD), ओडिशा सरकार के अधीन एक सोसायटी है। OLHM-JAGA का उद्देश्य झुग्गियों को रहने योग्य आवासों में बदलना हैं और जिसके तहत झुग्गियों में रहने वाले 52,682 शहरी गरीब परिवारों को भूमि अधिकार प्रमाणपत्र दिया जाता है। यह मिशन सितंबर 2017 में पारित ओडिशा लैंड राइट्स टू स्लम डावर्स एक्ट के तहत कार्य करता है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा की राजधानी: भुवनेश्वर; राज्यपाल: गणेशी लाल
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री : नवीन पटनायक
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

ASI ने देश के 138 स्मारकों को “Must See” के रूप में किया चिन्हित

about - Part 2930_19.1
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 138 स्मारकों को “Must See” (अवश्य देखें) स्मारकों के रूप में चिन्हित किया हैं, साथ ही इसकी जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के “Must See” पोर्टल पर भी साझा गई की है। भारत में 38 विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें से 22 सांस्कृतिक स्थल हैं जिनमें स्मारक/इमारतें और गुफाएँ शामिल हैं, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में हैं।
ASI की ‘Must See’ सूची में प्रथम श्रेणी के भारतीय स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों को शामिल किया गया है, जो यूनेस्को की (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं। इस प्रकार के स्मारक और स्थल कला और वास्तुकला, योजना और डिजाइन का अद्भुत मेल दर्शाते हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संस्थापक: अलेक्जैंडर कनिंघम
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण स्थपना: 1871
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

स्विट्ज़रलैंड होगा BioAsia2020 का भागीदार देश

about - Part 2930_21.1
तेलंगाना के हैदराबाद में “टुडे फ़ॉर टुमॉरो” थीम के साथ 17 से 19 फरवरी, 2020 तक आयोजित होने वाले BioAsia2020 के 17 वें संस्करण में स्विट्जरलैंड भागीदार देश होगा। स्विट्ज़रलैंड मेडिकल हेल्थकेयर की दुनिया में नई-नई तकनीको का इस्तेमाल कर रहा है जिसके कारण स्विट्जरलैंड की कई फार्मास्युटिकल कंपनियां मेडिकल हब के रूप में उभरी हैं। जबकि हैदराबाद शहर स्वास्थ्य तकनीक के क्षेत्र का मुख्य केंद्र बन गया है और जो बायो एशिया समिट के जरिए देश को स्विट्जरलैंड हेल्थ टेक इकोसिस्टम से अवगत कराएगा।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • स्विट्जरलैंड की राजधानी: बर्न; स्विट्जरलैंड की मुद्रा: स्विस फ्रैंक
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me