फेसबुक ने महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए ‘प्रगति’ पहल की कि शुरुआत

about - Part 2826_3.1
फेसबुक इंडिया ने भारत में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल फेसबुक “प्रगति” लॉन्च की है। फेसबुक प्रगति N/Core (द/न्यूड सेंटर फॉर सोशल इनोवेशन) द्वारा संचालित है।
इस पहल से काम की शुरुआत करने वाली महिलाओं के लिए उद्यमिता शुरू करने और भारत में महिलाओं के बीच जागरूकता और प्रौद्योगिकी को अपनाने में मदद मिलेगी। फेसबुक प्रगति द्वारा प्रत्येक गैर-लाभकारी संस्था को अपना काम करने के लिए 50 लाख तक के चार अनुदान प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम गैर-मुनाफे के भीतर दूसरी-स्तरीय क्षमता के निर्माण पर काम करेगा, जिसमें मार्केटिंग, मानव संसाधन और प्रौद्योगिकी के कार्यात्मक संरक्षक की एक श्रृंखला होगी। स्थिरता लाने के अलावा, यह संस्थापकों को रणनीतिक विकास पर समय बिताने का अवसर प्रदान करेगा, जिसके परिणामस्वरूप तेजी से वृद्धि संभव हो पाएगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फेसबुक के सीईओ: मार्क जुकरबर्ग.
  • फेसबुक मुख्यालय: कैलिफोर्निया, अमेरिका.

भावना डेहरिया ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची Kosciuszko पर फेहराया तिरंगा

about - Part 2826_5.1
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में रहने वाली पर्वतारोही भावना डेहरिया ने होली के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी Mount Kosciuszko (माउंट कोसीयुस्को) (2,228-मीटर) पर फतेह कर ली है। डेहरिया ने वर्ष 2019 में दीवाली पर तंजानिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट किलिमंजारो (5, 895 मीटर) पर तिरंगा फेहराया था।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने मनाया अपना 35 वां स्थापना दिवस

about - Part 2826_7.1
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) ने 12 मार्च को अपना 35 वां स्थापना दिवस मनाया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने NCRB के स्थापना दिवस के अवसर पर क्राइम मल्टी एजेंसी सेंटर (Cri-MAC) और राष्ट्रीय साइबर अपराध प्रशिक्षण केंद्र (NCTC) का उद्घाटन किया। एनसीआरबी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में विभिन्न केंद्रीय और राज्य पुलिस संगठनों के महानिदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
क्या है Cri-MAC & NCTC?
  • जघन्य अपराध और राज्य के सहयोग से संबंधित अन्य मुद्दों पर जानकारी साझा करने के लिए क्राइम मल्टी एजेंसी सेंटर (Cri-MAC) की शुरुआत की गई है.
  • पुलिस अधिकारियों, न्यायाधीशों, अभियोजकों सहित अन्य हितधारकों को साइबर अपराध जांच पर पेशेवर गुणवत्ता वाली ई-लर्निंग सेवाओं की सुविधा के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध प्रशिक्षण केंद्र (NCTC) का उद्घाटन किया गया है.

ई-विद्याभारती और ई-अरोग्यभारती नेटवर्क परियोजना के लिए TCIL ने गाम्बिया के साथ किया समझौता

about - Part 2826_9.1
टेलीकम्यूनिकेशन कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (TCIL) ने गाम्बिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। इस समझौता पर हस्ताक्षर अफ्रीका में विदेश मंत्रालय की ई-विद्याभारती (टेली-शिक्षा) और ई-आरोग्यभारती (टेली-मेडिसिन) नेटवर्क परियोजना में हिस्सेदारी के लिए किए गए है। गाम्बिया इस ई-नेटवर्क परियोजना में हिस्सा लेने वाला 16 वाँ देश होगा। नई दिल्ली में इस समझौते पर हस्ताक्षर गाम्बिया के उच्चायुक्त जैनबा जगने और TCIL के तकनीकी निदेशक कमेंद्र कुमार द्वारा किए गए।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गाम्बिया की राजधानी: बंजुल.
  • गाम्बिया की मुद्रा: गंबियन दलसी.
  • गाम्बिया के राष्ट्रपति: अदमा बैरो.

    प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता संतु मुखोपाध्याय का निधन

    about - Part 2826_11.1

    जाने-माने बंगाली अभिनेता संतु मुखोपाध्याय का निधन। वे “संसार सिमांते (Sansar Simante) और भालोबासा भालोबासा (Bhalobasa Bhalobasa)” जैसी फिल्मों में अदा की भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय थे। उनकी अन्य लोकप्रिय फिल्मों में राजा, गणदेवता और ब्यापिका बिदे (Byapika Biday) फिल्में शामिल हैं। कोलकाता में जन्मे अभिनेता ने कई टीवी धारावाहिक जैसे इति कुटुम, जोल नूपुर और अंडरमहल में भी काम कर चुके है।

    भारत में लॉन्च किया गया डिजिटल सॉल्यूशंस एक्सचेंज “GOKADDAL” क्लाउड

    about - Part 2826_13.1
    भारत में दुनिया का पहला डिजिटल सॉल्यूशन एक्सचेंज क्लाउड “GOKADDAL” लॉन्च किया गया है। GOKADDAL, क्लाउड-आधारित चार A यानी ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एनालिटिक्स और ऑगमेंटेटिव टेक्नोलॉजीज पर केंद्रित एक समाधान एक्सचेंज प्लेटफ़ॉर्म है। GOKADDAL अपने ग्राहकों को सही उपकरण और सही प्रदाताओं के साथ-साथ सही समाधान के लिए एक मंच पर लाता है और जो उन्हें अपने डिजिटल परिवर्तन पर निगरानी रखने में मदद करता है। GOKADDAL क्लाउड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से उम्मीद की जाती है कि यह डिजिटल समाधान को वितरित और प्रबंधित करने में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा हैं।
    दुबई की उभरती प्रौद्योगिकी कंपनी “GOKADDAL Technologies” मर्कडो समूह का एक हिस्सा है।

    सुरजीत सिंह देसवाल ने संभाला BSF के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार

    about - Part 2826_15.1
    हरियाणा कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी सुरजीत सिंह देसवाल ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक (DG) का अतिरिक्त प्रभार संभाला है। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी देसवाल वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक हैं। उन्हें अतिरिक्त प्रभार वर्तमान महानिदेशक विवेक जौहरी के स्थान पर सौपा गया है, जिन्हें हाल ही में मध्य प्रदेश पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • बीएसएफ का गठन: 1 दिसंबर 1965; BSF मुख्यालय: नई दिल्ली.

    टाइगर वुड्स को 2021 के वर्ल्ड गोल्फ हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल

    about - Part 2826_17.1
    अमेरिका के गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स को साल 2021 के वर्ल्ड गोल्फ हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के लिए चुना जाएगा। वुड्स का चयन इस महीने चुने गए 10 फाइनलिस्टों में से 2021 के लिए किया गया है। उनके द्वारा दुनिया भर में जीते गए रिकॉर्ड 93 खिताब में 82 अमेरिकी वीजीए टूर खिताब शामिल हैं। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में मास्टर्स में अपना 15 वां प्रमुख खिताब जीता था।
    वुड्स ने तीन बार कैरियर ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम किया हैं और 2000-01 में “टाइगर स्लैम” का टाइटल हासिल किया जब वह बॉबी जोन्स के बाद एक ही समय में सभी चार प्रमुख चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले पहले गोल्फर बने थे। साल 2021 के हॉल का चयन 20 सदस्यीय पैनल समिति किया गया।

    अमिताभ बच्चन बने IDFC FIRST बैंक के पहले ब्रांड एंबेसडर

    about - Part 2826_19.1
    IDFC FIRST बैंक ने अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का ऐलान किया है। इस घोषणा के साथ ही अमिताभ बच्चन इस बैंक के ब्रांड एंबेसडर बनने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं।
    IDFC FIRST बैंक अपने ग्राहकों को बचत एवं चालू खाता, एनआरआई खाते, सैलरी खाते से लेकर होम और पर्सनल ऋण, छोटे कारोबार ऋण सहित कई अन्य सेवाएं मुहैया कराता है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • IDFC FIRST बैंक के एमडी और सीईओ: वी वैद्यनाथन; मुख्यालय: मुंबई.
    • IDFC FIRST बैंक की स्थापना 2015 में हुई थी.

    आईआईटी मंडी में स्थापित किया जाएगा “प्रौद्योगिकी नवाचार केन्द्र”

    about - Part 2826_21.1
    मंडी का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बहुविषयक साइबर-फिजिकल प्रणालियो के राष्ट्रीय मिशन (National Mission on Interdisciplinary Cyber-Physical Systems – NM-ICPS)) के तहत प्रौद्योगिकी नवाचार केन्द्र (Technology Innovation Hub) की स्थापित करेगा। प्रौद्योगिकी नवाचार केन्द्र की स्थापना विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा आईआईटी मंडी को दी जाने वाली 7.25 करोड़ रुपये वित्तीय सहायता से की जाएगी।
    प्रौद्योगिकी नवाचार केन्द्र के माध्यम से आईआईटी मंडी में ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरैक्शन (एचसीआई) अनुसंधान कार्यक्रम, डिजाइन और कंप्यूटर प्रौद्योगिकी (इंटरफेस) के विकास पर ध्यान केंद्रित होंगे। साथ ही इसमें मनुष्यों (यूजर्स) और कंप्यूटरों के बीच बातचीत का अध्ययन भी किया जाएगा। TIH मानव संसाधन और कौशल विकास, उद्यमशीलता और अन्य प्रमुख संस्थानों के साथ सहयोग पर भी फोकस होगा।
    इसके अलावा यह केंद्र नुसंधान एवं विकास तथा अन्य संगठनों में समाधान विकास के संबंध में अकादमिक संस्थानों, उद्योग, केन्द्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों को जोड़ेगा। साथ ही ये केंद्र स्कूलों, कॉलेजों और उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों को लक्षित क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करने के लिए एक नवाचार मंच के साथ-साथ सुविधा भी प्रदान करेगा।

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me