APEDA ने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए SFAC के साथ किया समझौता

about - Part 2818_3.1
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) और लघु कृषक कृषि व्यापार संघ (SFAC) द्वारा एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस एमओयू का उद्देश्य कृषि और सम्बद्ध क्षेत्रों के विकास और हितधारकों को बेहतर मूल्य उपलब्ध कराने के लिए कृषि निर्यात हेतु परस्पर सहयोग करना है। दोनों संगठन किसान उत्पादक संगठनों, किसानों की सहकारी समितियों को निर्यात मूल्य श्रृंखला से जोड़ने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। उपर्युक्त उद्देश्य को क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचे के निर्माण, समूहों में प्राथमिक और माध्यमिक प्रसंस्करण की सुविधा के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

एपीडा और एसएफएसी के बीच समझौते से मुख्य तथ्य:
  • एमओयू के अंतर्गत, एपीडा और एसएफएसी संयुक्त रूप से निर्यातकों के साथ एफपीओ को जोड़ने के लिए काम करेंगे।
  • वे क्षमता निर्माण, जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न कार्यक्रमों और विभिन्न हितधारकों की कार्यशालाओं की दिशा में भी काम करेंगे।
  • एपीडा, एसएफएसी द्वारा सहायता प्राप्त या चिन्हित किए गए किसान निर्माता कंपनियों (एफपीसी) द्वारा जैविक उत्पादों / क्षेत्रों के प्रमाणीकरण की सुविधा प्रदान करेगा।
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA):
एपीडा को फल, सब्जियां और उनके उत्पाद, मांस और मांस उत्पाद, पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पाद जैसे उत्पादों के निर्यात संवर्धन और विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसके अलावा इस पर चीनी के आयात की निगरानी की जिम्मेदारी है।

लघु कृषक कृषि व्यापार संघ (SFAC):
एसएफएसी छोटे और सीमांत किसानों को किसान हित समूहों, किसान उत्पादक संगठनों और किसान उत्पादक कंपनी को संगठित करता है और छोटे और सीमांत किसानों को कृषि निवेशों की सुलभता और सस्ती उपलब्धता के लिए एक मंच प्रदान करता है।

नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 21 मार्च

about - Part 2818_5.1
हर साल 21 मार्च को दुनिया भर में नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस यानि International Day for the Elimination of Racial Discrimination मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1960 में दक्षिण अफ्रीका के शार्पविले में पुलिस द्वारा रंगभेद कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने दौरान हुई 69 लोगों की हत्या की स्मृति में मनाया जाता है। इस वर्ष का नस्लीय भेदभाव उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस International Decade for People of African Descent पर केंद्रित है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक प्रस्ताव द्वारा International Decade for People of African Descent को साल 2015 से 2024 तक मनाया जाने की घोषणा की गई थी । जेनेवा में ह्यूमन राइट्स काउंसिल द्वारा 43 वें सत्र के हिस्से के रूप में अंतर्राष्ट्रीय डिसाइड फॉर पीपुल ऑफ अफ्रीकन डिसेंट को शामिल किया गया था। जबकि दशक 2020 में लगभग आधा होने की कगार पर है, इसलिए इस साल इसकी प्रगति की समीक्षा करने और आगे की अपेक्षित कार्रवाई के बारे में फैसला करने के लिए एक समीक्षा निर्धारित की गई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस: 21 मार्च

about - Part 2818_7.1
हर साल दुनिया भर 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस (International Day of Forests) मनाया जाता है। यह दिन सभी तरह के वनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जा रहा है। इस दिन देशों को वनों और पेड़ों से संबंधित गतिविधियों का आयोजन करने के लिए स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाता है। इन गतिविधियों में वृक्षारोपण अभियान भी शामिल हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) पर सरकारों, वन पर सहयोगात्मक साझेदारी और क्षेत्र में अन्य संबंधित संगठनों के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाता है।
हर साल इसे वनों का संरक्षण करने के लिए एक निर्धारित विषय पर आयोजित किया जाता है। इस साल के अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का विषयForests and Biodiversity यानि वन और जैव विविधता है।

व्हाट्सएप ने कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी मुहैया कराने के लिए लॉन्च किया “Coronavirus Information Hub”

about - Part 2818_9.1
व्हाट्सएप ने वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी के लिए “WhatsApp Coronavirus Information Hub” को लॉन्च किया गया है। व्हाट्सएप ने इस चैटबोट को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ), और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के साथ मिलकर शुरू किया है। इस हब को संचार के लिए व्हाट्सएप पर निर्भर रहने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, सामुदायिक नेताओं, गैर-लाभकारी संस्थाओं, स्थानीय सरकारों और स्थानीय व्यवसायों के लिए सरल, कार्रवाई योग्य मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। साथ ही इससे अफवाहों को फैलने से रोकने और सटीक स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है।
व्हाट्सएप कोरोनोवायरस इंफॉर्मेशन हब लॉन्च करने के अलावा व्हाट्सएप ने कोरोनोवायरस की जाँच करने वाले संगठन इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क को एक मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि दान देने की भी घोषणा की है। इस दान का उद्देश्य #CoronaVirusFacts Alliance के तहत जाँच करने वालो का सहयोग करना है, जो पूरे विश्व में 100 से अधिक स्थानीय संगठनों तक फैला हुआ है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • WHO का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.
  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रशासक: अचिम स्टेनर.
  • यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक: हेनरीटा एच. फोर.

ग्रीस ने 2020 के टोक्यो आयोजकों को सौपीं ओलंपिक मशाल

about - Part 2818_11.1
कोरोना वायरस (COVID-19) के चलते इस साल के ओलिंपिक खेलों पर मंडरा रहे स्थगित होने के खतरे के बीच ग्रीस ने बंद दरवाजों के अंदर आयोजित किए गए समारोह में टोक्यो 2020 के आयोजकों को ओलंपिक मशाल सौंप दी है। पैनथैनेसिक स्टेडियम में 25 साल पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों का आरंभ हुआ था।ओलंपिक पोल वॉल्ट चैंपियन कैटरीना स्टेफनिडी ने पैनथैनेसिक स्टेडियम के अंदर ओलंपिक ‘अग्निकुंड को प्रज्ज्वलित किया। एथेंस के प्रतिष्ठित पैनाथेनिक स्टेडियम में होने वाले इस समारोह में ग्रीस या जापान के द्वारा आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक समारोह शामिल नहीं थे। पिछले सप्ताह प्राचीन ओलंपिया में मशाल प्रज्जवलित करने का समारोह भी दर्शकों के बिना आयोजित किया गया था।

हेलेनिक ओलंपिक समिति के अध्यक्ष स्पाइसर कैप्रालोस ने टोक्यो आयोजन समिति का प्रतिनिधित्व कर रहे नाओको इमोतो के हाथों को मशाल सौंपी, जो मशाल को जलाकर उसे आगे ले गए। टोक्यो ओलंपिक खेलों को 24 जुलाई से 9 अगस्त तक आयोजित किया जाना है। हालांकि, कई एथलीटों ने महामारी कोरोनावायरस के विश्व फैलने के बावजूद किए जा रहे इस आयोजन पर चिंता जताई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जापान की राजधानी: टोक्यो; मुद्रा: जापानी येन; जापान के पीएम: शिंजो आबे.

DBS बैंक और भारती AXA ने Covid-19 को कवर करने वाली बीमा योजना की लॉन्च

about - Part 2818_13.1
डीबीएस बैंक इंडिया ने भारती एक्सा के साथ मिलकर सभी चिकित्सा परिस्थितियों सहित Covid-19 को कवर करने वाले कोम्प्लिमेंटरी (मानार्थ) बीमा योजना को लॉन्च किया है।
इस बीमा योजना में अस्पताल में 10 दिनों से लेकर 30 दिनों तक भर्ती होने के लिए 5,000 रुपये प्रति दिन का कवर भी शामिल किया गया है। डीबीएस के सभी ग्राहक डिजीबैंक ऐप के माध्यम से इस स्वास्थ्य बीमा उत्पाद  की सुविधा का लाभ ले पाएंगे। साथ ही इसके साथ इमरजेंसी ग्लोबल मेडिकल असिस्टेंस प्रोग्राम की भी पेशकश करेगा जो चिकित्सा सहायता के लिए 24×7 पहुंच की सुविधा प्रदान करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारती एक्सा के एमडी और सीईओ: संजीव श्रीनिवासन.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को सौपा इस्तीफा

about - Part 2818_15.1
कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में चले आ रहे राजनितिक घमासान के बीच आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्य विधानसभा में 20 मार्च 2020 को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन को अपना इस्तीफा सौंपा। कुछ दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा 22 विधायकों को बाहर ले जाने के बाद कमलनाथ सरकार संकट में आ गई थी। विधानसभा में बहुमत न होने के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।
कमलनाथ ने 2018 में हुए विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

आईसीसी ने दो भारतीय अंपायरों को अंपायरों के अंतर्राष्ट्रीय पैनल में किया शामिल

about - Part 2818_17.1
आईसीसी ने दो भारतीय अंपायरों वृंदा राठी और जननी नारायणन को आईसीसी डेवलपमेंट अंपायरों के अंतर्राष्ट्रीय पैनल में शामिल करने का ऐलान किया है। यह घोषणा 100% क्रिकेट के लॉन्च के बाद की गई थी। 100% क्रिकेट एक 12 महीने का कैम्पेन है जिसे ICC महिला T20 विश्व कप 2020 में तेजी लाने के लिए शुरू किया गया है।
तमिलनाडु की जननी नारायणन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और उन्होंने TNCA लीग में कार्य करने से पहले 2015 में अंपायरिंग परीक्षा दी थी। वह 2018 से  भारत में घरेलू टूर्नामेंट में अंपायरिंग कर रही हैं। जबकि, मुंबई की वृंदा राठी पूर्व खिलाड़ी हैं, जो 2018 से घरेलू क्रिकेट में अंपायरिंग कर रही हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात.

विश्व चैंपियन बॉक्सर रोजर मेवेदर का निधन

about - Part 2818_19.1
पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज रोजर मेवेदर का निधन हो गया। उन्होंने 35 नॉकआउट के साथ 59-13 का वर्ल्ड रिकॉर्ड का बनाया था। 1981 में शुरू हुए अपने 18 साल के करियर में उन्होंने 130 और 140 पाउंड वर्ग में खिताब जीते। उन्होंने 17 की उम्र में अपनी पहली प्रतियोगित जीतकर वर्ल्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन जूनियर लाइटवेट में विश्व खिताब पर अपना कब्जा जमाया और 1987 में वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल जूनियर वेल्टरवेट का खिताब हासिल किया।
उनका जन्म 24 अप्रैल 1961 को ब्लैक माम्बा नाम से प्रसिद्ध ग्रैंड रैपिड्स, मिशिगन, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था और उनके ट्रेनर उनके अंकल फ्लॉयड मेवेदर थे। रोजर विश्व चैंपियन और मुक्केबाजी के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों में से माने जाते थे।

रेलवे ने दिसंबर 2023 तक सभी ब्रॉड गेज मार्गों का विद्युतीकरण करने का रखा लक्ष्य

about - Part 2818_21.1
भारतीय रेलवे दिसंबर 2023 तक कुल 28,810 किमी के ब्रॉड गेज मार्ग का विद्युतीकरण करने की योजना पर काम रहा है। रेलवे सौर मिशन के तहत, लगभग 1000 मेगावाट सौर ऊर्जा में से 200 मेगावाट ऊर्जा तकनीकी-व्यावसायिक मूल्यांकन पर आधारित पवन ऊर्जा से प्राप्त करने पर विचार कर रहा है।

इस ऊर्जा में से लगभग 204.82 मेगावाट (101.42 मेगावाट सौर और 103.4 मेगावाट पवन ऊर्जा) के लिए पहले से ही नेटवर्क पर स्थापित किया जा चुका है। सौर और पवन ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन हैं, जिसका उपयोग भारतीय रेलवे के नेटवर्क में किया जा रहा है।

रेलवे नेटवर्क के बचे हुए ब्रॉड गेज मार्गों के विद्युतीकरण की योजना निम्नानुसार होगी:

  • वर्ष 2019-20.20 में, 6,000 किमी ब्रॉड गेज मार्ग के विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया है।
  • वर्ष 2020-2021 में, 6,000 किमी ब्रॉड गेज मार्ग के विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया है।
  • वर्ष 2021-2022 में, 6,000 किमी ब्रॉड गेज मार्ग के विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया है।
  • वर्ष 2022-2023 में 6,5000 किमी के ब्रॉड गेज मार्ग के विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया है।
  • वर्ष 2023-2024 (दिसंबर 2023 के महीने तक) में, 4,310 किलोमीटर ब्रॉड गेज मार्ग के विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रेल मंत्रालय के मंत्री: पीयूष गोयल.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me