पंजाब नेशनल बैंक ने विलय से पहले लॉन्च किया अपना नया लोगो

about - Part 2807_3.1
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (UBI) के विलय से पहले अपना नया लोगो लॉन्च किया है। इस नए लोगो में तीनों PSU बैंक यानि पंजाब नेशनल बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) और ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स (OBC) के अलग-अलग प्रतीक शामिल होंगे।

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में विलय 1 अप्रैल 2020 से लागू हो जाएगा। तीन बैंकों के विलय के बाद, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाएं पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं के रूप में कार्य करते हैं। साथ ही ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के जमाकर्ताओं सहित सभी ग्राहक, पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक बन जाएंगे।
इस समामेलन प्रक्रिया में, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अंतरि‍ती (transferee) होगा, जबकि ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) अंतरणकर्ता (transferor) बैंक होंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ: एस.एस. मल्लिकार्जुन राव.

सरकार ने कोरोनावायरस ट्रैकिंग ऐप “कोरोना कवच” की लॉन्च

about - Part 2807_5.1
केंद्र सरकार ने कोरोनवायरस वायरस-निगरानी ऐप कोरोना कवच लॉन्च की है। इस ऐप को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। ये एप्लिकेशन किसी भी व्यक्ति की मौजूदा लोकेशन का इस्तेमाल करके यह बताती है कि वह उच्च-जोखिम वाले भौगोलिक क्षेत्र में हैं या नहीं।
इस एप्लिकेशन को जनहित के तहत विकसित किया गया है ताकि वह यह कोरोनावायरस से जुड़ी जानकारी दे सके और कोरोनावायरस के प्रकोप का पता लगा सके। इसके डेटा का इस्तेमाल भारत में COVID 19 मामलों का विश्लेषण और संक्रमितों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए किया जाएगा। यह उपयोगकर्ताओं के डेटा को हर एक घंटे में ट्रैक करेगा और जानकारी देगा कि क्या वे पिछले एक घंटे में किसी संक्रमित व्यक्ति के पास से गुजरे है या नहीं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: हर्षवर्धन.
  • केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री: रविशंकर प्रसाद.

नासा SpaceX के सबसे बड़े रॉकेट फाल्कन हेवी द्वारा अंतरिक्ष में भेजेगा “ड्रैगन एक्सएल”

about - Part 2807_7.1
नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) द्वारा SpaceX के एक नए स्पेस कैप्सूल को एजेंसी की निर्धारित योजना के तहत लुनार अंतरिक्ष स्टेशन तक कार्गो और आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चुना गया है। इसके अंतर्गत SpaceX नासा अनुबंध के 7 बिलियन डॉलर का इस्तेमाल अपने सबसे बड़े रॉकेट फाल्कन हेवी द्वारा अंतरिक्ष यान “ड्रैगन एक्सएल” को लुनार कक्षा में भेजने के लिए करेगा। नासा अंतरिक्ष में एक अउटपोस्ट बनाने की योजना बना रहा है और जो अगले दशक में चंद्रमा की परिक्रमा करेगा।

ड्रैगन एक्सएल अंतरिक्ष यान को चांद की सतह पर चांद की सतह पर मौजूद भविष्य के अंतरिक्ष यात्रियों की मदद के लिए अनुसंधान की आपूर्ति करने का काम सौंपा जाएगा। यह मिशन हर 6 से 12 महीने की अवधि के लिए कक्षीय स्टेशन पर डॉक किया जाएगा। यह चंद्र कक्षा में 5 मीट्रिक टन से अधिक कार्गो को चंद्र कक्षा में ले जाने में सक्षम होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन.
  • नासा का मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.

पूर्व दिग्गज नेता बेनी प्रसाद वर्मा का निधन

about - Part 2807_9.1
पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन। वे 1996 से 2014 तक लोकसभा सदस्य रहे जिस दौरान उन्होंने दूरसंचार मंत्री, इस्पात मंत्री के रूप में भी कार्य किया और साथ ही वे अपने करियर के दौरान संसदीय कार्य राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके है।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल बेनी प्रसाद वर्मा का जन्म 11 फरवरी, 1941 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सिरौली में हुआ था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्य नाथ.
  • उत्तर प्रदेश की राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

ICICI बैंक ने अब व्हाट्सएप पर अपनी बैंकिंग सेवाओं की कि शुरुआत

about - Part 2807_11.1
निजी क्षेत्र के शीर्ष बैंकों में शुमार ICICI बैंक ने व्हाट्सएप पर अपनी बैंकिंग सेवाओं को शुरु करने जा रही है। यह सुविधा बैंकों के रिटेल ग्राहकों को घर बैठे उनकी जरुरी बैंकिंग सेवाओं की भरपाई करने में सक्षम बनाएगी। इस सुविधा से COVID-19 महामारी के कारण देश में लगे लॉकडाउन के दौरान बैंकों के ग्राहक घर बैठे विभिन्न बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। व्हाट्सएप पर बैंकिंग सेवाओं का लाभ ग्राहक अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से बैंक के दिए गए प्रोफाइल नंबर पर Hi ’संदेश भेजकर उठा सकते हैं।

बैंक द्वारा व्हाट्सएप पर दी जाने वाली सेवाएं:

ICICI बैंक द्वारा व्हाट्सएप पर शुरू की गई बैंकिंग सेवाओं के माध्यम ग्राहक अपने बचत खाते की शेष राशि, पिछले तीन लेनदेन, क्रेडिट कार्ड लिमिट के साथ-साथ तत्काल प्री अप्रूवड लोनो के विवरणों का लाभ उठा सकते है और साथ ही सभी संदेशों के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ क्रेडिट और डेबिट कार्ड को सुरक्षित रूप से ब्लॉक / अनब्लॉक भी कर सकते है। इन सेवाओं के अलावा, ग्राहक अपने आसपास के तीन आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम और शाखाओं का विवरण भी प्राप्त कर सकते हैं। उपरोक्त सभी सेवाओं का लाभ ग्राहकों द्वारा सोशल प्लेटफॉर्म पर रहते हुए उठाया जा सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ: संदीप बख्शी.

उत्तर रेलवे ने पहले आदर्श हॉस्पिटल आइसोलेशन कोचों का निर्माण किया पूरा

about - Part 2807_13.1
उत्तर रेलवे ने पहले आदर्श हॉस्पिटल आइसोलेशन कोच का निर्माण सफलतापूर्वक कर लिया है। देश में COVID-19 से लड़ने और इसे फैलने से रोकने के लिए हॉस्पिटल आइसोलेशन कोच बनाए गए हैं। प्रत्येक कोच में 10 आइसोलेशन वार्ड हैं।

आदर्श हॉस्पिटल आइसोलेशन कोच :

उत्तर रेलवे ने इन आदर्श कोच का निर्माण करने के लिए एक तरफ की बीच की सीट को हटा दिया है, जबकि इसे आइसोलेशन केबिन बनाने के लिए रोगी सीट के सामने वाली तीनों सीटों को हटा दिया गया है। इन आइसोलेशन कोचों को काम पूरा होने से पहले और बाद में ठीक से सैनेटाईज किया जा रहे हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल.

महावीर चक्र से सम्मानित सेवानिवृत्त वाइस एयर मार्शल चंदन सिंह राठौर का निधन

about - Part 2807_15.1
सेवानिवृत्त वाइस एयर मार्शल चंदन सिंह राठौर का निधन। उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्होंने भारत को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध और 1971 के भारत-पाक युद्ध में एक बहादुर युवा वायु योद्धा के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

इसके अलावा सिलहट इलाके में सेना की दो कंपनियों को एयरलिफ्ट करने के लिए किए चलाए गए विशेष हेलीकॉप्टर अभियान को अंजाम देने के पीछे भी चंदन सिंह राठौड़ का ही हाथ माना जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वायु सेनाध्यक्ष: एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया.

भारतीय शॉट पुटर नवीन चिकारा पर IAAF द्वारा लगाया गया चार साल का बैन

about - Part 2807_17.1
वर्ल्ड एथलेटिक्स बॉडीज (जिसे पहले इंटरनेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन-IAAF के रूप में जाना जाता था) की एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट द्वारा भारतीय शॉट-पुटर नवीन चिकारा को 2018 में किए गए आउट-ऑफ-द-स्पॉप टेस्ट में फैल होने के कारण निलंबित कर दिया गया। उन पर प्रबंधित दवाइयों का सेवन करने के लिए चार साल का बैन लगाया गया है, जो 27 जुलाई, 2018 से लागू होगा। चिकारा ने साल 2018 के फेडरेशन कप में रजत पदक जीता था। इसी वर्ष वे इंटर-स्टेट चैम्पियनशिप के उपविजेता भी रहे थे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IAAF का मुख्यालय मोनाको में स्थित है।
  • IAAF के अध्यक्ष: सेबस्टियन कोए.

अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले जोसेफ लोवेरी का निधन

about - Part 2807_19.1
अमेरिका के जाने-माने नागरिक अधिकार नेता जोसेफ लोवेरी का निधन। जोसेफ लोवेरी को नस्लीय समानता को बढ़ावा देने के लिए अटलांटा-आधारित दक्षिणी ईसाई नेतृत्व सम्मेलन से अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार संगठन की स्थापना करने के लिए जाना जाता है। साथ ही वे यूनाइटेड मेथोडिस्ट चर्च में अमेरिकी मंत्री के रूप में भी काम कर चुके किया। उनका जन्म 6 अक्टूबर, 1921 को अमेरिका के अलबामा के हंट्सविले में हुआ था।
जोसेफ 1960 के अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन में मार्टिन लूथर किंग के प्रमुख सहयोगियों में से एक थे।जोसेफ लोवेरी को 2009 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम” से सम्मानित किया गया था।

केंद्र सरकार ने COVID-19 को रोकने के लिए 11 अधिकार प्राप्त समूह का किया गठन

about - Part 2807_21.1
केंद्र सरकार ने COVID-19 महामारी से निपटने के लिए 11 अधिकार प्राप्त समूह का गठन किया हैं। इन 11 अधिकार प्राप्त समूह को COVID-19 के लिए व्यापक और कारगर प्लान तैयार करने का काम सौंपा गया है। भारत सरकार द्वारा इन 11 समूहों को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत स्थापित किया गया है।

11 अधिकार प्राप्त समूह:
11 अधिकार प्राप्त समूह को बनाने का मकसद देश की अर्थव्यवस्था सहित स्वास्थ्य सेवा को दुरुस्त करने और इस महामारी को रोकने के लिए लगाए गए 21 दिनों के लॉकडॉन के अन्दर लोगों की समस्याओ का जल्द से जल्द समाधान करना है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए कारगर प्लान तैयार किया जाए और जल्द से जल्द सभी प्लान्स पर काम शुरू करने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत स्थापित किए गए इन समूहों में पीएमओ और कैबिनेट सचिवालय के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। इन समूहों को योजना तैयार करने और उनके समयबद्ध निष्पादन के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का जिम्मा सौंपा गया है।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me