ज्योग्राफिकल इंडिकेशन रजिस्ट्रार ने कश्मीरी केसर को प्रदान किया भौगोलिक संकेत

about - Part 2766_3.1
भौगोलिक उपदर्शन रजिस्ट्री (Geographical Indications Registry) द्वारा कश्मीरी केसर को भौगोलिक संकेत (Geographical Indication) टैग दिया गया है। ये केसर कश्मीर के कुछ इलाकों में उगाया जाता है, जिनमे श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम और किश्तवाड़ शामिल हैं।

कश्मीरी केसर के लिए आवेदन जम्मू और कश्मीर सरकार के कृषि निदेशालय द्वारा शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी कश्मीर और केसर रिसर्च स्टेशन, डूसू (पंपोर) के सहयोग से दायर किया गया था।

क्या है कश्मीरी केसर?
इस कश्मीरी केसर की अनूठी विशेषता इसके अधिक लम्बे और मोटे धब्बे, प्राकृतिक गहरा-लाल रंग का धब्बा, उच्च सुगंध, कड़वा स्वाद, रासायनिक मुक्त प्रसंस्करण और उच्च मात्रा में सफारी (स्वाद), क्रोकिन (रंग की ताकत, और पिक्रोकार्सिन (कड़वाहट) है। क्रोसिन की उच्च सांद्रता के कारण कश्मीरी केसर गुणवत्ता में सर्वश्रेष्ठ है। कोसिन एक कैरोटीनॉयड वर्णक है, जो केसर को उसके रंग और औषधीय गुण देता है। जो तत्व ईरानी केसर में 682 प्रतिशत हैं वहीं कश्मीरी केसर में 872 प्रतिशत पाए जाते हैं। इसी वजह से कश्मीर केसर गहरा रंग, बेहतर जायका और औषधीय गुण प्रदान करता है। इस केसर की खेती और बुवाई जम्मू और कश्मीर के करवाई (उच्च भूमि क्षेत्रो) में स्थानीय किसानों द्वारा की जाती है और यह अपने अद्वितीय गुणों के लिए जाना जाता है, जो केवल जम्मू और कश्मीर में उगाए और उत्पादित केसर में पाया जा सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर: गिरीश चंद्र मुर्मू.

प्रख्यात इतिहासकार एवं लेखक रोनाल्ड विवियन स्मिथ का निधन

about - Part 2766_5.1
प्रख्यात इतिहासकार, लेखक और कोलम लिखने वाले रोनाल्ड विवियन स्मिथ का निधन। उनका जन्म 1938 में आगरा में हुआ था। वह 1950 के दशक में दिल्ली आए और 1961 में प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया में काम करना आरंभ कर दिया था।

रोनाल्ड विवियन स्मिथ ने लगभग एक दर्जन से किताबों का लेखन किया हैं, जिनमें से ज्यादातर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर आधारित हैं। दिल्ली पर लिखी गई उनकी दो प्रसिद्ध पुस्तकें हैं‘Delhi: Unknown Tales of a City’ और ‘The Delhi that No-one Knows’. ‘True Chronicler of Delhi’ ने कैनन हॉलैंड पुरस्कार और माइकल मधुसूदन अकादमी से सामान्य ज्ञान और पत्रकारिता पुरस्कार (1997-98) के लिए रोटरी अवार्ड जीता था। 




ऑस्ट्रेलिया ने COVID-19 के चलते गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंधित

about - Part 2766_7.1
ऑस्ट्रेलिया ने COVID-19 दिशा-निर्देशों के तहत गेंद पर शाइन लाने के लिए लार और पसीने के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (एआईएस) ने डॉक्टरों के परामर्श के बाद गेंद को चमकाने के लिए लार और पसीने के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले दिशा-निर्देशों को जारी किया है।

ऐसा माना जा रहा हैं कि गेंद को चमकाने के लिए लार का उपयोग को रोकने से अत्यधिक संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है, इसके अलावा आईसीसी, अंपायरों की निगरानी कृत्रिम पदार्थों के इस्तेमाल से गेंद को शाइन करने की अनुमति देने की संभावना पर विचार कर रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑस्ट्रेलिया की राजधानी: कैनबरा.
  • प्रधान मंत्री (पीएम) ऑस्ट्रेलिया: स्कॉट जॉन मॉरिसन.
  • ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर.

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस या विश्व प्रेस दिवस: 3 मई

    about - Part 2766_9.1
    हर साल 3 मई को दुनिया  भर में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इसे विश्व प्रेस दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन उन सभी पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने जनहित के लिए पत्रकारिकता करते हुए अपनी जान गंवा दी। साथ ही, उन लोगो के लिए भी इस दिन का महत्त्व है जो कई बार दुनिया के विभिन्न कोनों से समाचार के जरिए जनता के सामने सच लाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालते है या जिन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
    विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2020 का विषय है: “Journalism without Fear or Favour”.

    इस वर्ष के लिए अन्य सहयोगी-विषय हैं:
    • Safety of Women and Men Journalists and Media Workers.
    • Independent and Professional Journalism free from Political and Commercial Influence.
    • Gender Equality in All Aspect of the Media.
    विश्व प्रेस  स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

    संयुक्त राष्ट्र में महासभा ने अफ्रीका प्रेस की स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करने के लिए साल 1993 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुरूआत की थी। इसके बाद विंडहॉक घोषणा की गई जो प्रेस की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए की गई थी। चूंकि ये घोषणा 3 मई को की गई थी, इसलिए प्रत्येक वर्ष 3 मई को यह विशेष दिन मनाया जाता है।
    उपरोक्त
    समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव:
      एंटोनियो गुटेरेस.
    • संयुक्त
      राष्ट्र (यूएन) अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए
       24 अक्टूबर 1945 को
      अंतर्राष्ट्रीय देशों के बीच स्थापित
       किया
      गया
       एक संगठन है

    केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने लॉन्च की ई-बुक “Prof. B.B. Lal: India Rediscovered”

    about - Part 2766_11.1
    केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने “Prof. B.B. Lal: India Rediscovered” शीर्षक एक ई-बुक का विमोचन किया। यह ई-बुक महान पुरातत्वविद् प्रोफेसर बी बी लाल के शताब्दी वर्षगाठ के अवसर पर लॉन्च की गई।
    “Prof. B.B. Lal: India Rediscovered” शीर्षक ई-बुक को प्रो. बी. बी. लाल शताब्दी समारोह समिति ने संस्कृति मंत्रालय के साथ मिलकर पूरा किया है। यह पुस्तक एक शताब्दी विशेष संस्करण है और जो पुरातत्व के क्षेत्र में उनके बेशुमार योगदान को संस्कृति मंत्रालय की ओर से सम्मान है।

    CSIR-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान ने विकसित की “किसान सभा” ऐप

    about - Part 2766_13.1
    CSIR-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) ने “किसान सभा” नामक एक ऐप विकसित किया है। इस एप्लिकेशन को COVID-19 महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी तालाबंदी के दौरान देश के दूरदराज के इलाकों में आपूर्ति श्रृंखला और माल परिवहन प्रबंधन प्रणाली से किसानों को जोड़ने के लिए शुरू किया गया है। हाल ही में लॉन्च किया गया पोर्टल कृषि से संबंधित हर इकाई के लिए एकमात्र पड़ाव होगा, जो किसानों को फसलों की बेहतर कीमत की दिलाने, मंडी डीलर से बात करना जो अधिक किसानों या ट्रक ड्राइवरों से जुड़ना चाहते और बार-बार मंडियों से खाली जाने वाले ट्रक ड्राइवरों के लिए मददगार साबित होगा। 
    किसान सभा ऐप के बारे में:
    किसान सभा ऐप का मुख्य उद्देश्य किसानों को सबसे किफायती और समय पर लॉजिस्टिक सहायता मुहैया कराना है। यह किसानों को सर्वोत्तम संभव कीमतों पर उनकी उपज का समय पर वितरण प्रदान करके मदद करेगा। इसका उद्देश्य बिचौलियों के हस्तक्षेप को कम करके और सीधे संस्थागत खरीदारों के साथ जुड़कर उनके लाभ को बढ़ाना है। यह निकटतम मंडियों की उपज मूल्यों की तुलना करके, सस्ती कीमत पर मालवाहक वाहन की बुकिंग करके फसलों का सर्वोत्तम बाजार दर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अधिकतम लाभ प्रदान करेगा।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.
    • कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री: पुरुषोत्तम रुपाला.

    शोभना नरसिम्हन चुनी गई अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज की मानद सदस्य

    about - Part 2766_15.1
    शोभना नरसिम्हन को अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज के लिए अंतरराष्ट्रीय मानद सदस्य के रूप में चुना गया है। वह वर्तमान जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च (JNCASR) में सैद्धांतिक विज्ञान इकाई (TSU) की प्रोफेसर हैं। उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में उनके विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने नैनोमैटेरियल्स के तर्कसंगत डिजाइन पर महत्वपूर्ण काम किया है, और जांच की कि कैसे आयाम में कमी लाने और आकार को छोटा करने से भौतिक गुणों पर प्रभाव पड़ता है।
    अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा उन विद्वानों और नेताओं को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने विज्ञान, कला, मानविकी और सार्वजनिक जीवन में खुद को उत्कृष्ट साबित किया है। अंतरराष्ट्रीय मानद सदस्यों की पिछली सूची में, चार्ल्स डार्विन, अल्बर्ट आइंस्टीन और नेल्सन मंडेला जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं।

    भारत सरकार ने लघु वन उपज के लिए एमएसपी में की वृद्धि

    about - Part 2766_17.1
    केंद्र सरकार ने 49 वस्तुओं के लघु वन उपज (Minor Forest Produce-MFP) के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) बढ़ाने की घोषणा की है। लघु वन उपज के विभिन्न मदों के बीच एमएसपी वृद्धि 16% से 66% के बीच है।

    लघु वन उपज (MFP) के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत गठित मूल्य निर्धारण सेल द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार संशोधित किया जाता है। नवीनतम मूल्य निर्धारण से जनजातीय संग्रहकर्ताओं की आजीविकाओं को जरूरी सहायता मिलने की संभावना है क्योंकि यह कम से कम 20 राज्यों में गौण जनजातीय उपज की खरीद को तत्काल और बेहद आवश्यक गति प्रदान करेगा।



    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री: अर्जुन मुंडा.
    • जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री: रेणुका सिंह सरुता.

    अरविंद कुमार शर्मा ने संभाला एमएसएमई मंत्रालय के सचिव का कार्यभार

    about - Part 2766_19.1
    अरविंद कुमार शर्मा ने सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय के सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा अनुमोदित किया गया था। एमएसएमई मंत्रालय के सचिव के रूप में पदभार संभालने से पहले, वह प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे।
    अरविंद कुमार शर्मा गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं तथा ये गुजरात सरकार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केंद्रीय सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.

    गिरधर अरमाने ने परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव का पदभार किया ग्रहण

    about - Part 2766_21.1
    गिरिधर अरमाने ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला लिया है। उनकी नियुक्ति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा अनुमति मिलने के बाद की गई है। उन्हें संजीव रंजन की जगह नियुक्त किया गया है जिन्हें शिपिंग मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।
    गिरिधर अरमाने आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। MoRTH के सचिव के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, वह कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे। इसके अलावा उन्होंने 2012-14 से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया है। वे आंध्र प्रदेश सरकार में विभिन्न पदों पर भी काम कर चुके है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me