फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों को डिजिटल मोटर बीमा पॉलिसी देने के लिए बजाज के साथ मिलाया हाथ

about - Part 2744_3.1
ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट और बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने फ्लिपकार्ट ग्राहकों को डिजिटल मोटर बीमा पॉलिसी की सुविधा देने के लिए समझौता किया है। बीमा कंपनी और ई-कॉमर्स प्रमुख के बीच यह साझेदारी, फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को उनके वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए सहज, सुलभ और फ्लेक्सिबल समाधान प्रदान करेगी।
फ्लिपकार्ट उपभोक्ता, अपने फ्लिपकार्ट ऐप का उपयोग करके इस मोटर-बीमा पॉलिसी को खरीद सकते हैं। इस साझेदारी के से बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर व्यापक वितरण बेस बनेगा, जिससे बजाज, फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को उपयुक्त समाधान प्रदान करके अपनी श्रेणी की सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ पेशकश करने में सक्षम बन जाएगा।

DGDE और eGov फाउंडेशन ने छावनी बोर्डों के ऑनलाइन प्रबंधन के लिए की साझेदारी

about - Part 2744_5.1
रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले रक्षा सम्पदा महानिदेशालय (Directorate General Defence Estates-DGDE)  और eGov फाउंडेशन ने छावनी बोर्डों का ऑनलाइन प्रबंधन  करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है। दोनों इकाइयां देश के सभी छावनी बोर्डों में ई-गवर्नेंस को बढ़ाने और नागरिक सेवाओं के विस्तार के लिए मिलकर काम करेंगी। ये सेवाएं क्लाउड-आधारित प्लेटफ़ॉर्म DIGIT (डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर फ़ॉर गवर्नेंस, इम्पैक्ट एंड ट्रांसफ़ॉर्मेशन) के तहत मुहैया कराई जाएंगी। ये सेवाएं ई-छावनी नामक कार्यक्रम के तहत प्रदान की जाएंगी।

सभी सेवाएं भारत के सबसे बड़े ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म फॉर अर्बन गवर्नेंस यानी DIGIT के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। इस प्लेटफॉर्म में डैशबोर्ड्स, वेब पोर्टल, विविध संग्रह, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओ सी सिस्टम, लोक शिकायत निवारण प्रणाली, संपत्ति कर, जल और सीवरेज शुल्क, ऑनलाइन बिल्डिंग अनुमति प्रणाली और वित्त और लेखा प्रणाली शामिल हैं। इस प्रकार, यह कई चैनलों के माध्यम से सेवाओं के बेहतर वितरण और सभी छावनी बोर्ड से संबंधित जानकारी के ऑनलाइन उपयोग को आसान बनाएगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ई-गोव फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: विराज त्यागी।.
  • महानिदेशक रक्षा संपदा महानिदेशालय : दीपा बाजवा.

जम्मू-कश्मीर ने शुरू किया “SUKOON – COVID-19 Beat the Stress” कार्यक्रम

about - Part 2744_7.1
जम्मू-कश्मीर के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने हाल ही में “SUKOON – COVID-19 Beat the Stress” नामक एक नया कार्यक्रम शुरू किया है। यह पहल लॉकडाउन से पड़ने वाले मनोवैज्ञानिक प्रभाव को दूर करने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शुरू की गई।
इस कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन कश्मीर चैनल पर हर मंगलवार को सुबह 9 बजे किया जाएगा, जिसके दौरान मनोचिकित्सक, प्रख्यात चिकित्सक और वैज्ञानिक मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर अपने-अपने विचार साझा करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखना और COVID -19 से संबंधित समस्याओं का निदान करना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • लेफ्टिनेंट गवर्नर जम्मू-कश्मीर: गिरीश चंद्र मुर्मू.

संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता का विश्व दिवस: 21 मई

about - Part 2744_9.1
हर साल 21 मई को विश्व स्तर पर World Day for Cultural Diversity for Dialogue and Development यानि संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता का विश्व दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य सांस्कृतिक संवाद, विविधता और समावेशन के महत्त्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों की विविधता के संरक्षण और संवर्धन पर यूनेस्को कन्वेंशन के चार लक्ष्यों को आगे बढ़ाना है:
  • सांस्कृतिक वस्तुओं और सेवाओं के संतुलित प्रवाह को बनाए रखना और कलाकारों और सांस्कृतिक पेशेवरों की गतिशीलता बढ़ाएं.
  • सतत विकास ढांचे में संस्कृति को जोड़ना करें.
  • मानव अधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना
  • संस्कृति के लिए शासन की स्थायी प्रणालियों का समर्थन करना
संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता का विश्व दिवस:

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने वर्ष 2001 में अफगानिस्तान के बामियान की बुद्ध प्रतिमा को तोड़ने के परिणामस्वरूप ‘सांस्कृतिक विविधता पर सार्वभौमिक घोषणा’ को अपनाया था। जिसके बाद दिसंबर 2002 में, यूएन जनरल असेंबली (UNGA) ने अपने 57/249 प्रस्ताव से हर साल 21 मई को संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता का विश्व दिवस के रूप में घोषित किया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले.
  • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946.
  • यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस

    दिलीप उम्मेन होंगे इंडियन स्टील एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

    about - Part 2744_11.1
     भारतीय इस्पात संघ (Indian Steel Association) ने दिलीप उम्मेन को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह वर्तमान में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया के सीईओ हैं। उन्हें अगले दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना किया गया। वह टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन का स्थान लेंगे, जिन्होंने 1 मई से अध्यक्ष के पद से हटने का फैसला किया है। 37 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले उम्मेन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर के पूर्व छात्र होने के साथ-साथ इस्पात उद्योग के एक पेशेवर अनुभवी हैं।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • इंडियन स्टील एसोसिएशन मुख्यालय: नई दिल्ली.
    • इंडियन स्टील एसोसिएशन की स्थापना: 2014.

    अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस: 21 मई

    about - Part 2744_13.1
    भारत की सिफारिश पर विश्व भर में 21 मई को International Tea Day यानि अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के रुप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य चाय उत्पादकों और चाय श्रमिकों की स्थिति में सुधार करने का प्रयास करना है। चाय उत्पादक देश इस व्यवसाय से बहुत लाभ कमाते हैं लेकिन चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों की हालत आज भी बहुत खराब है। इस तरह, अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस का उद्देश्य चाय श्रमिकों के अधिकारों, दैनिक मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार सुरक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

    अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस का इतिहास:

    संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा अक्टूबर 2015 में चाय पर अंतरराष्ट्रीय खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के अंतर सरकारी समूह की बैठक में दिए गए प्रस्ताव के बाद 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में घोषित किया था। साल 2019 से पहले, 15 दिसंबर को चाय उत्पादक देशों बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया, केन्या, मलावी, मलेशिया, युगांडा, भारत और तंजानिया में अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाया जाता था। 

     क्या है चाय?

    चाय कैमेलिया सिनेंसिस पौधे से बनने वाला एक पेय पदार्थ है। चाय पानी के बाद दुनिया का सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ है। ऐसा माना जाता है कि चाय की उत्पत्ति उत्तरपूर्वी भारत, उत्तर म्यांमार और दक्षिण-पश्चिम चीन में हुई थी, लेकिन अभी तक इसके मूल स्थान के बारे में कोई भी विश्वनीय जानकारी नहीं है। इसके वाबजूद चाय का लंबे समय से सेवन किया जा रहा है। इस बात के भी कुछ प्रमाण मिलते हैं कि चीन में लगभग 5,000 साल पहले चाय पी जाती थी। चाय का सेवन एंटीऑक्सिडेंट और वजन घटाने के प्रभावों के लिए  स्वास्थ्य लाभ और कल्याणकारी माना जाता है। कई समुदायों में इसका सांस्कृतिक महत्व भी है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • खाद्य और कृषि संगठन के महानिदेशक: क्व डोंगयु
    • खाद्य और कृषि संगठन मुख्यालय: रोम, इटली.
    • खाद्य और कृषि संगठन स्थापित: 16 अक्टूबर 1945.

    सुपर साइक्लोन अम्‍पन बहुत तेज हवाओं के साथ बढ़ा उत्तर-पूर्व की ओर

    about - Part 2744_15.1
    सुपर चक्रवात अम्‍पन लगभग 200 किमी प्रति घंटे से अधिक तेज गति के साथ सेंट्रल बे से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है। सुपर चक्रवात अम्‍पन, साल 1999 में ओडिशा में आए सुपर साइक्लोन-हिट के बाद से पिछले दो दशकों में क्षेत्र में आने वाला पहला सुपर साइक्लोन है।

    भारतीय मौसम विभाग ने इसके प्रभाव के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा और हुगली सहित गंगीय पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

    लता मंगेशकर ने आत्मनिर्भर भारत के लिए गाया ” JAYTU BHARATAM” सोंग

    about - Part 2744_17.1
    लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर ने आत्मनिर्भर भारत की भावना को सलाम करते हुए एक गाना गाया है, जिसका शीर्षक JAYTU BHARATAM है। उन्होंने यह गाना भारत के लोगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया है।
    इस गाने को अनुराधा पौडवाल, कविता कृष्णमूर्ति, शान, उदित नारायण, पंकज उदास, अलका यागिनी, रेखा, आशा भोंसले, एसपी बालासुब्रह्मण्यम, शंकर महादेवन, सोनू निगम और कैलाश खेर सहित 200 से अधिक गायकों ने गाया है। इस गीत को प्रसिद्ध संगीतकार, कवि और लेखक प्रसून जोशी द्वारा लिखा गया है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन COVID-19 की हैंडलिंग की स्वतंत्र जांच करेगा शुरू

    about - Part 2744_19.1
    विश्व स्वास्थ्य संगठन COVID-19 की हैंडलिंग की स्वतंत्र जांच शुरू करने का फैसला किया। संगठन ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए “Resolution on COVID-19 response” प्रस्ताव लॉन्च किया है। इस जाँच का मुख्य उद्देश्य संगठन पर COVID -19 की उत्पत्ति को लेकर लगे अंतर्राष्ट्रीय आरोपो का खंडन करना है। यह प्रस्ताव वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किए गए 73 वें विश्व स्वास्थ्य सभा में लिया गया था, जिसमे भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया था।

    इस स्वतंत्र जाँच के प्रस्ताव का समर्थन लगभग 116 देशों ने किया। भारत ने भी जाँच के प्रस्ताव का समर्थन किया। इस प्रस्ताव का विचार ऑस्ट्रेलिया द्वारा शुरू लाया गया था। हालाँकि, प्रस्ताव का मसौदा यूरोपीय संघ द्वारा तैयार किया गया था। चीन ने प्रस्ताव का विरोध किया।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
    • डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.

    केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने लॉन्च की “National Test Abhyas” मोबाइल ऐप

    about - Part 2744_21.1
    मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा “National Test Abhyas” नामक एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है। इस ऐप को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा विकसित किया गया है।

    यह एप्लिकेशन JEE Mains, NEET, आदि जैसी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट करने में मदद करेगी। यह एप्लिकेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित है, इसलिए छात्रों को टेस्ट पूरा करने के बाद तुरंत ही रिजल्ट भी मिल जाएगा। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य लॉकडाउन के कारण बंद पड़े शिक्षण संस्थानों के दौरान छात्रों की मदद करना है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल निशंक ’.

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me