ADB ने भारतीय अर्थव्यवस्था के FY21 में 4% तक संकुचन रहने का अनुमान किया जारी

about - Part 2711_3.1
एशियाई विकास बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था के वित्तीय वर्ष 2021 में 4% तक संकुचन रहने का अनुमान लगाया है। भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट का कारण COVID-19 को रोकने के लिए लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण दो महीने से अधिक समय तक बंद रहे व्यवसायों को बताया गया।
इसके अलावा एशियाई विकास बैंक को उम्मीद है कि भारत की अर्थव्यवस्था वित्तीय वर्ष 2022 में उभकर 5% की वृद्धि दर पर आ जाएगी , क्योंकि तब तक देश की आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर आ जाएंगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.

WEF की 2020 टेक्नोलॉजी पायनियर्स की सूची में दो भारतीय कंपनियों हुई शामिल

about - Part 2711_5.1
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने वर्ष 2020 की 100 टेक्नोलॉजी कंपनियों की लिस्ट जारी की है। WEF ने 100 नई टेक फर्मों के पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी की है, जो कार्बन कैप्चर, अल्टरनेटिव और परिपत्र अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी हैं, जबकि उनमें से कुछ का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, वित्तीय पहुंच आदि को संबोधित करना है। 20 वीं 100 टेक्नोलॉजी पायनियर्स कंपनियों की लिस्ट में दो भारतीय कंपनियों ZestMoney और Stellapps को शामिल किया गया हैं। इस सूची में शामिल कंपनियों को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम कार्यशालाओं, कार्यक्रमों के साथ-साथ समुदाय में अपने दो वर्षों के दौरान उच्च-स्तरीय चर्चाओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

ZestMoney आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित डिजिटल एक भारतीय लेंडिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जो लाखों लोगों को किफायती ऋण सुविधा प्रदान करती है।Stellapps भारत के डेटा-लीड, इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित स्टार्टअप प्लेटफ़ॉर्म है जो डेयरी आपूर्ति श्रृंखला के डिजिटलीकरण के कार्यो से जुड़ी है।
WEF के टेक्नोलॉजी पायनियर समुदाय को 2000 में लॉन्च किया गया था। इसमें दुनिया भर की विकास-चरण की कंपनियों को शामिल किया गया है। ये कंपनियां आम तौर पर नई प्रौद्योगिकियों और नवाचारों के डिजाइन, विकास कार्यों से जुड़ी हैं, जो व्यवसाय के साथ-साथ समाज पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव बनाने के लिए काम करती हैं।

केंद्र सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए शुरू करेगी “गरीब कल्याण रोज़गार अभियान”

about - Part 2711_7.1
भारत सरकार द्वारा बिहार के खगड़िया जिले के ब्लॉक बेलदौर के ग्राम तेलिहार से “गरीब कल्याण रोज़गार अभियान” शुरू किया जाएगा। यह एक विशाल ग्रामीण सार्वजनिक कार्य योजना है जो वापस आने वाले प्रवासी श्रमिकों सहित ग्रामीण नागरिकों को सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर प्रदान करने काम करेगी। इस कार्यक्रम में छह राज्यों के 116 जिलों के गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर और कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम जोड़ा जाएगा। छह राज्य हैं: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड और बिहार
“गरीब कल्याण रोज़गार अभियान” 125 दिनों तक चलने वाला अभियान होगा, जो मिशन मोड में काम करेगा। यह 12 विभिन्न मंत्रालयों / विभागों जैसे ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पर्यावरण, रेलवे, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, सड़क परिवहन और राजमार्ग, खान, पेयजल और स्वच्छता, दूरसंचार, कृषि, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा, और सीमा सड़कें का एक समन्वित प्रयास होगा। 
इस अभियान में 50 हजार करोड़ रुपये के फंड से एक तरफ प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए विभिन्न प्रकार के 25 कार्यों का तीव्र और केंद्रित होकर क्रियान्वयन होगा, तो वहीँ दूसरी ओर देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।

AIIB ने भारत में कोविड-19 प्रतिक्रिया के लिए 750 मिलियन डॉलर के ऋण को दी मंजूरी

about - Part 2711_9.1
एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक (AIIB) ने भारत को गरीब और कमजोर वर्ग पर पड़ने वाले COVID-19 के प्रभाव के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करने के लिए 750 मिलियन (लगभग 5,714 करोड़ रुपये) ऋण देने की पुष्टि की है।
भारत में AIIB के कुल सॉवरेन एडवांस जो पहले से ही मंजूर किया जा चुका है, 3.06 बिलियन डॉलर है. इसमें हाल ही का 500 मिलियन डॉलर का कोविड -19 आपातकालीन प्रतिक्रिया ऋण भी शामिल है। मौजूदा ऋण एआईआईबी की कोविड -19 क्राइसिस रिकवरी फैकल्टी (CRF) के तहत भारत को दिया जाने वाले दूसरा ऋण होगा।
हालाँकि एआईआईबी के पास रणनीति आधारित वित्तपोषण के लिए रोजमर्रा का साधन नहीं है, इसलिए AIIB  विश्व बैंक या एशियाई विकास बैंक के साथ जुड़े उपक्रमों के माध्यम से अपने सदस्यों की मदद करने के लिए सीआरएफ के तहत एक असामान्य आधार पर इस तरह के वित्तपोषण का विस्तार कर रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • AIIB का मुख्यालय: बीजिंग, चीन.
  • AIIB के अध्यक्ष: जिन लीकुन.

भारततीय सैन्य दल द्वितीय विश्व युद्ध की 75वीं विजय दिवस परेड में लेगा हिस्सा

about - Part 2711_11.1
भारत, द्वितीय विश्व युद्ध के 75वें विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए अपनी तीनों सेनाओं के सैन्य दल को रूस के मास्को में भेजेगा। भारत तीनों सेनाओं से बने अपने 75 सदस्यीय सैन्य दल को परेड में भाग लेने के लिए भेजेगा क्योंकि रूस के रक्षा मंत्री ने मास्को में आयोजित होने वाले विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए भारतीय दल को आमंत्रित किया है। मास्को में द्वितीय विश्व युद्ध के 75 वें विजय दिवस परेड में अन्य देशों के सैन्य दलों के भी भाग लेने की उम्मीद है।

रूस द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मास्को में 24 जून 2020 को एक आयोजित कर रहा है। वीरता और बलिदानों का सम्मान करने के लिए रूस और अन्य मैत्रीपूर्ण लोगों द्वारा मास्को में एक सैन्य परेड आयोजित किया जायेगा। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन; राजधानी: मास्को.

मारुति ने करूर वैश्य बैंक के साथ मिलकर शुरू की फ्लेक्सेबल फाइनेंसिंग स्कीम

about - Part 2711_13.1
मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने करूर वैश्य बैंक के साथ मिलकर नए ग्राहकों के लिए सरल और लचीली फाइनेंसिंग स्कीम शुरू की है। मारुति बैंक के सहयोग से, कपनी के वैन इको मॉडल को छोड़कर सभी मॉडलों पर छह महीने के हॉलिडे पीरियड के लिए खरीदारों को कार की ऑनरोड कीमत (on-road price) का 100 फीसदी लोन मुहैया कराएगी, यह लोन वेतनभोगी और सेल्फ-एम्प्लोयेड दोनों ग्राहकों को 84 महीने तक की अवधि के लिए दिया जाएगा।
करूर वैश्य बैंक 15 मिनट में अन्दर के ऋण को मंजूरी देगा और वहीँ बैंक के मौजूदा ग्राहक बिना किसी मैन्युअल प्रक्रिया के डिजिटल तरीके से आवेदन करके तुरंत ही ऋण प्राप्त कर सकेंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मारुति सुजुकी CEO: केनिची आयुकावा.
  • मारुति सुजुकी मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • करूर वैश्य बैंक मुख्यालय: करूर, तमिलनाडु.
  • करूर वैश्य बैंक के सीईओ: पी. आर. शेषाद्री.

विवेन्दी ने “माई अर्थ कॉन्सर्ट फॉर किड्स” के लिए रिकी केज के साथ मिलाया हाथ

about - Part 2711_15.1
फ्रांसीसी एकीकृत कंटेंट, मीडिया और संचार समूह विवेन्डी (Vivendi) ने “My Earth Concert for Kids” के लिए ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज के साथ साझेदारी की है। रिकी केज एक भारतीय-अमेरिकी संगीतकार, संगीत निर्माता और पर्यावरणविद् हैं।
इस कार्यक्रम का 21 जून को विश्व संगीत दिवस के अवसर लाइव-स्ट्रीम और प्रसारण किया जाएगा। विवेन्दी इस कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय निकायों जैसे WWF, UN Climate Change, Earth Day Org, 50 Years Earth Day 2020 के साथ मिलकर आयोजित करेगी। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूनिसेफ मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक: हेनरीटा एच. फोर.
  • यूनिसेफ की स्थापना: 11 दिसंबर 1946.

रांची में किया गया “दिव्‍यांगजनों के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र” का उद्घाटन

about - Part 2711_17.1
झारखंड के रांची में “दिव्‍यांगजनों (पीडब्‍ल्‍यूडी) के कौशल विकास, पुनर्वास और रोजगार के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र (CRC)” का उद्घाटन किया गया है। इस केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किया गया । यह 21 वां समग्र क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) होगा जो झारखंड में विकलांग लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करेगा।
दिव्‍यांगजनों के कौशल विकास, पुनर्वास और रोजगार के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र (CRC) यह दिव्‍यांगजनों के लिए झारखंड राज्य और उसके आसपास के क्षेत्रों में प्रारंभिक सहयोग कार्यक्रम सहित पुनर्वास सेवाएं भी प्रदान करेगा। इसके द्वारा दिव्यांगों के लिए पुनर्वास एवं कौशल विकास कार्यक्रम सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) की विभिन्न योजनाओं को भी लागू किया जाएगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • झारखंड के मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन; राज्यपाल: द्रोपदी मुर्मू.

गोवा के पूर्व मंत्री अच्युत उसगांवकर का निधन

about - Part 2711_19.1
गोवा के पूर्व मंत्री अच्युत काशीनाथ सिनाई उसगांवकर का निधन। वह उस समय की गोवा, दमन और दीव विधान सभा में पाले निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के नेता थे, जो गोवा में सबसे स्थापित स्थानीय संगठन है। उन्होंने 13 अगस्त, 1977 से 27 अप्रैल, 1979 तक गोवा, दमन और दीव की तत्कालीन शशिकला काकोडकर सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया था।

एक साल बढ़ाया गया BCCI लोकपाल जस्टिस डीके जैन का कार्यकाल

about - Part 2711_21.1
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, डी के जैन का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में बतौर आचरण अधिकारी और लोकपाल (ethics officer and ombudsman) के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया गया है। जैन को सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2019 में BCCI के पहले लोकपाल के रूप में नियुक्त किया था। जिसके बाद में उन्हें आचरण अधिकारी का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया था। उनका कार्यकाल इस साल 29 फरवरी को समाप्त हो गया था लेकिन उनका अनुबंध रिन्यू कर दिया गया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बीसीसीआई अध्यक्ष: सौरव गांगुली; BCCI का मुख्यालय: मुंबई.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me