मूडीज ने वित्त वर्ष 2021 में भारत की जीडीपी 3.1% की दर से घटने का लगाया अनुमान

about - Part 2704_3.1
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक (2020-21) का जून के लिए अपना नया अपडेट जारी कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने अपनी रेटिंग में कोरोनोवायरस-संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए, वित्त वर्ष 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 3.1% की गिरावट आने का अनुमान लगाया है। साथ ही इसने यह वित्त वर्ष 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 6.9% की दर से वृद्धि होने का भी अनुमान जारी किया है।
इसके अलावा ग्लोबल मैक्रो आउटलुक में इस बात का भी संकेत दिया है कि चीन वित्त वर्ष 2020 में 1% की दर से वृद्धि करने वाला एकमात्र G-20 देश होगा और वित्त वर्ष 2021 में इसके 7.1% की दर से विकास करने की उम्मीद है। साथ ही मूडीज ने वित्त वर्ष 2020 में जी-20 देशों की अर्थव्यवस्थाओं 4.6 प्रतिशत की दर से गिरने का अनुमान लगाया है, इसके बाद 2021 में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान भी जारी किया है।

कर्नाटक बैंक ने सूक्ष्म उद्यमियों के लिए शुरू की “KBL Micro Mitra” सुविधा

about - Part 2704_5.1
कर्नाटक बैंक ने छोटे उद्यमियों के लिए “KBL Micro Mitra” नामक एक नया उत्पाद लॉन्च किया है। हाल ही में लॉन्च किए गए इस नए उत्पाद के अंतर्गत, माइक्रो विनिर्माण और सेवा उद्यमों को 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता की पेशकश की जाएगी। यह वित्तीय सहायता कार्यशील पूंजी अथवा निवेश उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाएगी। यह वित्तीय सहायता सुविधा एक सरल प्रक्रिया और किफायती ब्याज दर पर प्रदान की जाएगी।
KBL Micro Mitra, कर्नाटक बैंक की सभी शाखाओं में देश भर के सभी सूक्ष्म उद्यमियों के लिए उपलब्ध होगी। यह सुविधां उन सूक्ष्म उद्यमियों को समय पर ऋण सहायता प्रदान की जाएगी, जो भारत में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में निरंतर अर्थव्यवस्था को उभारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक बैंक के एमडी और सीईओ: महाबलेश्वर एम.एस..

टी. रबी शंकर बनाए गए IFTAS के नए अध्यक्ष

about - Part 2704_7.1
इंडियन फाइनेंसियल टेक्नोलॉजी & अलाइड सर्विसेज (IFTAS) ने टी रबी शंकर को संगठन का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। IFTAS भारतीय रिज़र्व बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
टी रबी शंकर वर्तमान में भारतीय रिज़र्व बैंक फॉर पेमेंट सिस्टम, सूचना प्रौद्योगिकी, जोखिम प्रबंधन और फिनटेक के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य कर रहे और उन्होंने IFTAS के अध्यक्ष के रूप में समवर्ती प्रभार, पदेन प्रभार संभाला है।
इसके अलावा संगठन ने डॉ एन राजेंद्रन को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) नियुक्त किया है। वह भुगतान और बैंकिंग प्रणाली के क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञ हैं और उन्होंने कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी की हुई हैं। साथ ही उनका रणनीतिक, पब्लिक और प्रौद्योगिकी प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, प्रशासन, विचार नेतृत्व और परियोजना और व्यापार निष्पादन में अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IFTAS मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

पूर्व सांसद और वरिष्ट पत्रकार विश्व बंधु गुप्ता का निधन

about - Part 2704_9.1
पूर्व सांसद और वयोवृद्ध पत्रकार विश्व बंधु गुप्ता का निधन। वह 1980 में कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे और अप्रैल 1984 से 1990 के दौरान दिल्ली से राज्य सभा में सांसद रहे थे।

इसके अलावा विश्व बंधु गुप्ता ने तेज-बंधु समूह के प्रकाशन के अध्यक्ष और प्रधान संपादक के रूप में कार्य किया और अखिल भारतीय समाचार पत्र संपादक सम्मेलन (All India Newspaper Editors Conference) के अध्यक्ष भी रहे थे।

राजस्थान सरकार गरीबों के लिए शुरू करेगी “इंदिरा रसोई योजना”

about - Part 2704_11.1
राजस्थान सरकार जल्द ही गरीबों के लिए इंदिरा रसोई योजना शुरू करने की योजना बना रही। यह योजना का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना करना होगा कि राज्य में “कोई भी भूखा न सोए”। इस योजना के अंतर्गत, जरूरतमंदों को रियायती दरों पर शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन रोजाना दिन में दो बार प्रदान किया जाएगा। इस योजना पर राज्य सरकार हर साल 100 करोड़ खर्च करेगी।
स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) को भी इस योजना के सफल कार्यान्वयन के बारे में जानकारी दी जाएगी और इसकी प्रभावी निगरानी डाटा प्रौद्योगिकी की सहायता की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और UNFPA के अभियान के लिए प्रचार सामग्री और उपकरणों से भरी पांच मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिखाई।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत; राज्यपाल: कलराज मिश्र.

तमिलनाडु के सीएम के. पलानीस्वामी ने कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट का किया उद्घाटन

about - Part 2704_13.1
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने नमक्कल में कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट का उद्घाटन किया । उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस संयंत्र का उद्घाटन किया। कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट (CBG) को 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। ये नया संयंत्र प्रति दिन 15 टन सीबीजी और प्रति दिन 20 टन जैव खाद बनाने में सक्षम होगा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नमक्कल, सलेम, पुडुचिथम और रासीपुरम में पांच सीबीजी रिटेल दुकानों का भी उद्घाटन किया। CBG संयंत्र IOT से संबंधित है, जो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और जर्मन कंपनी Oiltanking GmbH के बीच का एक संयुक्त उद्यम है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित.

पूर्व भारतीय निशानेबाज पूर्णिमा जनेन का निधन

about - Part 2704_15.1
पूर्व भारतीय निशानेबाज और कोच पूर्णिमा जनेन का कैंसर के कारण निधन हो गया। उन्होंने कई टूर्नामेंटों में जैसे ISSF वर्ल्ड कप, एशियन चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा पूर्णिमा जनेन के नाम 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।

कर्नाटक के पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी के. रघुनाथ का निधन

about - Part 2704_17.1
कर्नाटक के पूर्व बास्केटबॉल स्टार खिलाड़ी के. रघुनाथ का निधन। वह लोकप्रिय बीगल्स बास्केटबॉल क्लब के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। रघुनाथ साल 1958 में बास्केटबॉल से जुड़े थे।

वसीम जाफर को बनाया गया उत्तराखंड क्रिकेट टीम का मुख्य कोच

about - Part 2704_19.1
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को उत्तराखंड क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच बनाया गया है। रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने वाले, जाफर ने इस साल मार्च में संन्यास लेने का ऐलान किया था। किसी टीम के साथ मुख्य कोच की भूमिका में यह उनका पहला स्पैल होगा।
उत्तराखंड 2018-19 में अपने डेब्यू करके रणजी ट्रॉफी सीज़न में क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंच गया था, जहां उसे पारी और 115 रन से विदर्भ से हार का सामना करना पड़ा था। हालंकि ये अगले सीज़न में ग्रुप सी से  क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश नहीं कर पाया था।

इसरो को लिक्विड कूलिंग एंड हीटिंग गारमेंट के लिए मिला पेटेंट

about - Part 2704_21.1 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को इसके लिक्विड कूलिंग एंड हीटिंग गारमेंट (LCHG) के लिए पेटेंट मिल गया है। लिक्विड कूलिंग एंड हीटिंग गारमेंट (LCHG) मानव अंतरिक्ष यान के लिए एक सुरक्षात्मक परिधान है। यह एक फिटिंग सूट है जो गर्दन से लेकर पैर तक के सभी अंगों को पूरा कवर करता है। एलसीएचजी सूट अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा पहना जाता है। इस सूट को लम्बे समय तक पहना जा सकता है और इससे त्वचा पर जलन या संक्रमण जैसा कोई भी प्रभाव नही पड़ता है।
लिक्विड कूलिंग एंड हीटिंग गारमेंट (LCHG) एक आरामदायक तापमान और अंतरिक्ष यात्रियों के लिए पसीने को हटाने वाले बायोकंपैटिबल कपड़ों और घटकों से बना है। इसका उपयोग अंतरिक्ष, सैन्य अनुप्रयोगों, अग्निशमन के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों के गर्म और ठंडे वातावरण से सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत शीतलन और ताप प्रयोजनों के लिए किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

  • इसरो के निदेशक: के. सिवन, मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me