नाबार्ड ने J&K ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी विकास के लिए मंजूर किए 400.64 करोड़ रु

about | - Part 2700_3.1

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development – NABARD) ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनों के लिए 400.64 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह स्वीकृति जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए दी गई है।
राज्य की 38 जलापूर्ति योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए 143.66 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है, जिसमें 27 मौजूदा जलापूर्ति योजनाओं को आगे बढ़ाना और 11 नई जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण शामिल है। इन जलापूर्ति योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ और पीने योग्य पेयजल उपलब्ध कराना है।
इस योजना से 17 जिलों के 86 गांवों के 3.5 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। पशु और भेड़पालन क्षेत्रों में सुधार के लिए 47.11 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। जिसमें चैथा जम्मू में कैटल ब्रीडिंग फार्म का निर्माण भी शामिल है।

इस पहले नाबार्ड ने इस साल के शुरूआत में 82 ग्रामीण सड़कों और 3 पुलों के निर्माण के लिए 209.87 करोड़ रुपये भी मंजूर किए हैं। इन सड़कों और पुलों के निर्माण से 461 दूरदराज के गांवों के सभी लोगो को सभी मौसम में आने-जाने की सुविधा में सुधार होगा। ये राशि नाबार्ड के ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (Rural Infrastructure Development Fund) का हिस्सा है जिसका उद्देश्य गावों के बुनियादी ढाँचे का विकास करना है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नाबार्ड के अध्यक्ष: हर्ष कुमार भनवाला
  • नाबार्ड का मुख्यालय: मुंबई
  • .

अमेरिका, चीन को पीछे छोड़ बना भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार

about | - Part 2700_5.1
अमेरिका, चीन को पीछे छोड़ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 में अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 88 बिलियन डॉलर का रहा, जबकि इसी अवधि में चीन के साथ भारत का व्यापार लगभग 87.1 बिलियन डॉलर का था। वर्ष 2019-20 में अप्रैल से दिसंबर के बीच अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार चीन के साथ हुए लगभग 65 बिलियन डॉलर की तुलना में करीब 68 बिलियन डॉलर रहा था।
दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (free trade agreement) को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है, जिसके बाद द्विपक्षीय व्यापार अलग ही स्तरों पर पहुंचने की संभावना है। यूएस के साथ एफटीए समझौता भारत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होने की उम्मीद है क्योंकि यूएस घरेलू सामान और सेवाओं का सबसे बड़ा बाजार है।
भारत के निर्यात के साथ-साथ आयात भी अमेरिका के साथ बढ़ रहा हैं, जबकि चीन के साथ इन दोनों में ही गिरावट देखी गई है। अमेरिका उन कुछ चुनिंदा देशों में शामिल है जिनके साथ भारत का व्यापार सरप्लस है। वहीँ दूसरी ओर, भारत और चीन के बीच बहुत बड़ा व्यापार घाटा है। आकड़ों से पता चला है कि भारत 2013-14 से 2017-18 तक चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार रहा था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति: डोनाल्ड ट्रम्प; राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.

ICC ने ओमानी खिलाड़ी अल बलूशी पर लगाया 7 साल का बैन

about | - Part 2700_7.1
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council – ICC) ने ओमान के क्रिकेटर यूसुफ अब्दुलरहीम अल बलुशी पर क्रिकेट के सभी फोर्मट्स में खेलने पर 7 साल बैन लगाया है। ICC ने इस खिलाड़ी पर ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2019 में भ्रष्टचार-रोधी सहिंता के कई नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर यह प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

अल बलूशी ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 का उल्लंघन किया: जिसमे किसी भी तरह से परिणाम, प्रगति को प्रभावित करना व्यवहार या मैचों के किसी अन्य पहलू को ठीक करने या नियंत्रित करने के लिए समझौते या प्रयास के पक्ष में होना। इसके अलावा, उन्होंने अनुच्छेद 2.1.4, अनुच्छेद 2.4.4 और अनुच्छेद 2.4.7 का उल्लंघन किया: जो सभी भ्रष्ट मामलों से संबंधित हैं।
संहिता के प्रावधानों के तहत, अल बलूशी ने आरोपों को स्वीकार किया और भ्रष्टाचार रोधी न्यायाधिकरण सुनवाई के बदले में ICC के साथ मंजूरी पर सहमति व्यक्त की।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात.

दक्षिण सूडान के बागी नेता रीक मचार ने उपराष्ट्रपति पद की ली शपथ

about | - Part 2700_9.1
दक्षिण सूडान में बागी नेता रीक मचार को पहले उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई है। उन्होंने सरकार में शामिल होने का फैसला सरकार द्वारा गृहयुद्ध में हताहत हुए नागरिकों के लिए किए जा रहे हाल के शांति प्रयासों के चलते किया है। बागी नेता 36 महीनों तक सत्ता में रहने वाली गठबंधन सरकार में पहले उपराष्ट्रपति के रूप में शमिल हुए है। वहीँ राष्ट्रपति साल्व कईर ने युद्ध की आधिकारिक समाप्ति की सराहना की।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दक्षिण सूडान राजधानी: जुबा.
  • दक्षिण सूडान मुद्रा: दक्षिण सूडानी पाउंड.
  • .

केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस: 24 फरवरी

about | - Part 2700_11.1
देश भर में हर साल 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है। यह दिन केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) द्वारा दी जा सेवाओ, और उनसे जुड़े अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। यह अधिकारियों को उनके कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी मनाया जाता है। इससे जुड़े अधिकारी हर साल विनिर्माण क्षेत्र के माल में भ्रष्टाचार की जाँच करते हैं। यह दिन 24 फरवरी, 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नमक कानून बनाए जाने के लिए मनाया जाता है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के बारे में


केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड को पहले केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड के रूप में जाना जाता था। सीमा शुल्क कानूनों को लागू करने के लिए सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क / केंद्रीय जीएसटी विभाग की स्थापना की गई थी। अब यह विभाग वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन है, जो लेवी और सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, केंद्रीय उत्पाद एवं सेवा कर और IGST के संग्रह से संबंधित नीति निर्माण और तस्करी की रोकथाम और सीमा शुल्क, केंद्रीय से संबंधित मामलों के प्रशासन से संबंधित है। एक्साइज, सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, IGST और नारकोटिक्स सीबीआईसी के दायरे में आते हैं।
बोर्ड कस्टम हाउस, सेंट्रल एक्साइज और सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर और सेंट्रल रिव्यूज कंट्रोल लेबोरेटरी जैसे अधीनस्थ संगठनों के लिए प्रशासनिक प्राधिकरण हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष: एम. अजीत कुमार
  • केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड का मुख्यालय: नई दिल्ली

डोनाल्ड ट्रम्प का भारत दौरा: जाने कैसा रहा 24 फरवरी का कार्यक्रम

about | - Part 2700_13.1
अमेरिका के राष्ट्रपति (President of the United States -POTUS) डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी 2020 को दो दिवसीय यात्रा पर अहमदाबाद पहुचे। उनके साथ अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी थीं। अहमदाबाद पहुँचने के साथ डोनाल्ड ट्रम्प गुजरात का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं किया, जिसके के बाद दोनों नेता साबरमती आश्रम की ओर रवाना हुए। साबरमती आश्रम में पहुंचने पर अमेरिका के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी ने चरखा काता (चलाया) और फिर अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में “नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।

“नमस्ते ट्रम्प ” कार्यक्रम:-


साबरमती आश्रम की यात्रा के बाद दोनों नेता दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम “सरदार पटेल स्टेडियम” में पहुंचे, जहां उन्होंने नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में भाग लिया और वहां उपस्थित लाखों लोगों को संबोधित किया, इस स्टेडियम को “मोटेरा स्टेडियम” के नाम से भी जाना जाता है। नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।


ताजमहल का दीदार:


नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल दुनिया के 7 अजूबों में शामिल आगरा के प्रतिष्ठित “ताजमहल” का दौरा करने के लिए उत्तर प्रदेश में आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचा। हवाई अड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी का स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी मशहूर ताजमहल पहुंचे और ऐतिहासिक स्मारक की सुंदरता की तारीफ की। ताजमहल का दीदार करने के बाद अमेरिकी प्रतिनिधि दल अपने शेष कार्यक्रमों के लिए दिल्ली रवाना हो गए थे।
कल शाम अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी नई दिल्ली पहुंच, जहां उनका स्वागत केन्द्रीय मंत्री हरदीप पूरी द्वारा किया गया। आज सुबह उनका स्वागत राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किया, उनके साथ वहां प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहे।
आज ट्रम्प, महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे, इसके बाद हैदराबाद हाउस में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बिड़ला एस्टेट्स ने व्हाट्सएप पर AI आधारित चैटबॉट “LIDEA” किया लॉन्च

about | - Part 2700_15.1
बिरला एस्टेट्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए आर्टफिशयल इन्टेलिजेन्स पर काम करने वाला एक चैटबॉट “LIDEA” लॉन्च किया गया है।

LIDEA का लाभ:

“LIDEA” के जरिए यूजर्स बिड़ला एस्टेट्स द्वारा बनाई जा आवासीय विकास परियोजनाओं की सटीक जानकारी हासिल कर सकेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्य करने वाला है LIDEA, बिड़ला एस्टेट्स के कार्यक्रम के बारे में यूजर्स के प्रश्नों का जवाब भी  देगा। इसके अलावा यह लोकेशन देखने, कॉन्फ़िगरेशन, सुख-सुविधाएँ, वर्चुअल टूर और साइट विज़िट के अनुरोधों को स्वीकार करने जैसी सुविधाएँ भी प्रदान करेगा। व्हाट्सएप पर चैटबॉट का शुभारंभ संभावित होमबॉयर्स को इमर्सिव वर्चुअल रियलिटी अनुभव कराके डिजिटल अनुभव कराना है।

नई दिल्ली में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन

about | - Part 2700_17.1
नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन को पीएम मोदी द्वारा संबोधित किया गया था। इस सम्मेलन की थीम “Gender Just World” थी। इस एक दिवसीय सम्मेलन का टॉपिक “Judiciary and The Changing World” था।

इस सम्मेलन में भारत सरकार द्वारा सशस्त्र बलों में महिलाओं की भर्ती, लड़ाकू पायलटों की चयन प्रक्रिया में बदलाव और खानों में रात में काम करने की स्वतंत्रता सहित लैंगिक समानता लाने के लिए किए गए परिवर्तनों पर विचार-विमर्श किया गया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मानवीय विवेक के तालमेल से भारत में न्यायिक प्रक्रियाओं में और अधिक तेजी आने की संभावना है। केंद्र ने अदालती प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड की स्थापना की है।
सम्मेलन में जल्दी न्याय देने के लिए जरुरी प्रौद्योगिकी की आवश्यकता पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। सम्मलेन में भारत के प्रत्येक न्यायालय को ई-कोर्ट प्रणाली के साथ एकीकृत करने के लिए भारत सरकार के “ई-कोर्ट इंटीग्रेटेड मिशन मोड प्रोजेक्ट” पहल पर प्रकाश डाला गया।

कृषि मंत्री ने “पीएम किसान” मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

about | - Part 2700_19.1
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की पहली वर्षगांठ के अवसर पर PM KISAN मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ किया। पीएम किशन मोबाइल एप्लिकेशन का लक्ष्य योजना को और ज्यादा किसानों तक पहुंचाना है। इस मोबाइल एप्लिकेशन की सहायता से किसान अपने भुगतान की स्थिति जान सकेंगे और वे योजना की पात्रता तथा अन्य जानकारी भी हासिल कर सकेंगे।

रेलवे ने ASKDISHA चैटबॉट का हिंदी संस्करण किया लॉन्च

about | - Part 2700_21.1
भारतीय रेलवे ने हाल ही में कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टफिशयल इन्टेलिजेन्स)आधारित चैटबॉट का हिंदी संस्करण “ASKDISHA” लॉन्च किया है। ASKDISHA चैटबोट शुरुआत में केवल अंग्रेजी भाषा में शुरू किया गया था, लेकिन ग्राहक सेवाओं को बढ़ाने और चैटबॉट की सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने अब ग्राहकों के साथ हिंदी भाषा में बातचीत करने के लिए आस्कदिशा का इसमें उन्नयन किया है । IRCTC भविष्य में कई अन्य अतिरिक्त सुविधाओं के साथ ASKDISHA को कई अन्य भाषाओं में लॉन्च करने की योजना पर काम रही है।
चैटबॉट एक विशेष कंप्यूटर प्रोग्राम है जिसे विशेष रूप से इंटरनेट से यात्रियों के साथ बातचीत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। IRCTC द्वारा शुरू की गई इस तरह की पहली पहल का उद्देश्य रेल यात्रियों को दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं से संबंधित उपयोगकर्ताओं के प्रश्नों का उत्तर देकर यात्रा आसान बनाना है।
इसके लॉन्च के बाद से अब तक आस्कदिशा द्वारा टिकट, आरक्षण रद्द करने, रिफंड की स्थिति, किराया, पीएनआर स्थिति, ट्रेन की स्थिति, रिटायरिंग रूम और पर्यटन के बारे में पूछताछ की मदद के लिए 10 बिलियन इंटरैक्शन के साथ 150 मिलियन से अधिक यात्रियों ने लाभ उठाया है। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रेल मंत्रालय के मंत्री: पीयूष गोयल.

Recent Posts

about | - Part 2700_22.1