अज़लान शाह कप कोरोनवायरस के चलते अप्रैल के बजाय सितंबर में किया जाएगा आयोजित

about | - Part 2692_3.1
दुनिया भर में फैले चुके नोवेल कोरोनवायरस के प्रकोप के चलते अगले महीने होने वाले प्रतिष्ठित अज़लान शाह हॉकी टूर्नामेंट को अप्रैल के बजाय सितंबर में आयोजित करने के लिए निर्धारित किया गया है। मलेशिया के इपोह में 11 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट अब 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट में हमेशा से हिस्सा लेता रहा है, लेकिन कोरोनवायरस के चलते भारत ने इस साल प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने का फैसला किया था।
अजलान शाह कप हर साल आयोजित  किए जाने वाला पुरुषों का वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट है। इस साल टूर्नामेंट में ऑस्‍ट्रेलिया, कनाडा, जापान, मेजबान मलेशिया, पाकिस्‍तान और दक्षिण कोरिया की टीम भाग लेंगी।

IIT मंडी ने एफपीओ की स्थापना के लिए नाबार्ड के साथ किया समझौता

about | - Part 2692_5.1
मंडी के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology) और एनाब्लिंग वीमेन ऑफ़ कामंद (EWOK) सोसायटी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में तीन किसान उत्‍पादक संगठनों की स्थापना करने के लिए नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए है। इस समझौते के तहत नाबार्ड ने EWOK सोसायटी और IIT, मंडी को अगले 3 वर्षों में स्थापित किए जाने वाले इन 3 एफपीओ संगठनो के लिए 35 लाख रुपये की राशि भी मंजूर की है।


किसान उत्पादक संगठन:-

किसान उत्पादक संगठन मूल रूप से किसानों का एक समूह है, जो संगठन में शेयरधारकों सदस्य होते हैं। यह एक पंजीकृत निकाय होता है जो कृषि उपज से संबंधित व्यापारिक गतिविधियों को देखता है और सदस्य किसानों के लाभ के लिए भी कार्य करता है।

एनाब्लिंग वीमेन ऑफ़ कामंद (EWOK):-

एनाब्लिंग वीमेन ऑफ़ कामंद, आईआईटी मंडी महिला केंद्र द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसे मंडी की 5 पंचायतों कटौला, कटिंडी, नवलया, बथेरी और कामंद में छोटे उद्यमों को स्थापित करने में ग्रामीण महिलाओं की मदद और उन्हें मंडी में उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और जानकारी देने में मदद करने के लिए शुरू की गई है।इस त्रिपक्षीय समझौते के अनुसार, IIT मंडी और EWOK सोसायटी किसान उत्पादक संगठनों की स्थापना के लिए समूहों की पहचान करेगी, एफपीओ को स्थापित करने और पंजीकरण करने में सहायता, सहित व्यवसाय विकास योजना बनाने के एफपीओ के सीईओ और निदेशक मंडल को प्रशिक्षित और उनके ऋण को बढ़ाने में मदद करेगी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नाबार्ड का गठन: 12 जुलाई, 1982.
  • नाबार्ड मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • नाबार्ड के अध्यक्ष: हर्ष कुमार भनवाला.

    सुधांशु पांडे ने संभाला MMTC लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का कार्यभार

    about | - Part 2692_7.1
    वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव सुधांशु पांडे ने मेटल एंड मिनरल्स ट्रेडिंग कारपोरेशन (MMTC) लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति वर्तमान प्रमुख वेद प्रकाश के स्थान पर की गई है।
    MMTC पेट्रोलियम रिफाइनिंग के बाद भारत के लिए दो सबसे अधिक विदेशी मुद्रा कमाने वालों उपक्रमों में से एक है, जो भारत की सबसे विशाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक कंपनी है, साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी व्यापारिक संस्था भी है। इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य खनिज पर्दार्थों का निर्यात और जरुरी धातुओं का आयात करना है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • MMTC मुख्यालय: नई दिल्ली.
    • MMTC की स्थापना: 26 सितंबर 1963.
    • .

    देश भर में आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

    about | - Part 2692_9.1
    जागरूकता की कमी के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और इन्हें रोकने के लिए जरुरी सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद स्थापना दिवस भी है। इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों और नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और पुरे साल भर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है। अभियान का मुख्य लक्ष्य कार्यलयों और लाइफस्टाइल में ओएसएच का एकीकरण सुनिश्चित करना है। 

    उद्देश्य:

    • कार्यलयों और जीवन शैली में स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना.
    • कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति कर्मचारियों को जागरूक करना.
    • OSH कार्यक्रमों में कर्मचारियों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करना.

    भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का इतिहास:

    भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ने 4 मार्च 1966 को राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित करने वाले SHE अभियान को बनाए रखने के लिए भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) की स्थापना की थी। NSC एक स्वायत्त निकाय संस्था है। इसलिए 1972 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाने का निर्णय लिया गया था। इसके साथ-साथ इस दिन सप्ताह भर चलने वाले अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह (NSW) को मानाएं जाने का भी निर्णय लिया गया था।

    पेटीएम की सहयोगी को मिला ब्रोकरेज लाइसेंस, अब मार्केट में उतारेगी अपने नए बीमा उत्पाद

    about | - Part 2692_11.1
    भारत के डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पेटीएम की सहयोगी कंपनी पेटीएम इन्सुरेंस ब्रोकिंग को बीमा नियामक और प्राधिकरण प्राधिकरण (IRDAI) द्वारा ब्रोकरेज लाइसेंस जारी कर दिया है। इसके मिलने से पेटीएम अब ऑटोमोटिव, स्वास्थ्य और जीवन बीमा जैसे विभिन्न वर्गों में बीमा की पेशकश कर पाएगा। इसके अलावा, पेटीएम ग्राहक अब चुनिंदा मर्चेंट केन्द्रों पर पॉलिसी प्रबंधन और दावा निपटान की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।
    पेटीएम इंश्योरेंस ब्रोकिंग का उद्देश्य पूरे देश में अपने नए बीमा उत्पादों की बिक्री करने के लिए अपने 16 मिलियन मर्चेंट पार्टनर्स का सहयोग करना है। इसके अलावा, इसका लक्ष्य बिना किसी परेशानी के अपने उत्पादों का विस्तार करना और मर्चेंट को वैकल्पिक आय स्रोत प्रदान करके सशक्त बनाना है। इस दिशा में पेटीएम पहले ही 20 बीमा कंपनियों के साथ हाथ मिला चुका है और जो भविष्य में इनके अतिरिक्त 30 और कंपनियों के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहा है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • पेटीएम की मूल कंपनी: वन 97 कम्युनिकेशंस.
    • पेटीएम का मुख्यालय: नोएडा, उत्तर प्रदेश.
    • पेटीएम के अध्यक्ष: अमित नय्यर

      RBL बैंक ने Zomato के ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड सुविधा देने के लिए मिलाया हाथ

      about | - Part 2692_13.1
      निजी क्षेत्र के बैंक आरबीएल (जिसे पहले रत्नाकर बैंक लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और खाना पहुँचाने वाली ऐप Zomato के साथ मास्टरकार्ड द्वारा संचालित को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए साझेदारी की है। इस साझेदारी से ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म अपने ग्राहकों को खरीद पर Zomato क्रेडिट जैसे ऑफर देकर भारत के खान-पान बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने में मदद मिलेगी और अपने प्रमुख सदस्यता कार्यक्रम Zomato Gold को भी और अधिक सफल बनाने में सहायता मिलेगी।
      RBL, और Zomato द्वारा पहले चौबीस महीनों में  Zomato के करीब 1 मिलियन यूजर्स को क्रेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा हैं। इस कार्ड की बेसिक वार्षिक सदस्यता फ़ीस 500 (+ टैक्स) रखी गई है, साथ ही यह अपने क्रेडिट कार्डधारकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन खर्चों पर Zomato क्रेडिट के ऑफर के अलावा, Zomato गोल्ड सदस्यता भी देगा। इसके प्रीमियम कार्ड की सदस्यता फ़ीस 3,000 प्लस टैक्स रखी गई है।
      ये कार्ड दो प्रकारों होगा, बेसिक और प्रीमियम क्रेडिट कार्ड। बेसिक कार्ड में हर इस्तेमाल पर ज़ोमैटो क्रेडिट मिलेंगे, जिसे ग्राहक ज़ोमैटो के सूचीबद्ध रेस्तरां में रिडीम कर सकते हैं।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • आरबीएल बैंक के एमडी और सीईओ: श्री विश्ववीर आहूजा.
      • आरबीएल बैंक की टैगलाइन: अपनो का बैंक  (Apno ka Bank).
      • आरबीएल बैंक का मुख्यालय: – मुंबई, महाराष्ट्र.
      • Zomato का मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा.
      • Zomato के सीईओ: दीपिंदर गोयल.

            बीईई ने डीप फ्रीजर और LCAC के लिए स्टार रेटिंग कार्यक्रम किया शुरू

            about | - Part 2692_15.1
            भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के तहत आने वाले ऊर्जा दक्षता ब्‍यूरो (Bureau of Energy Efficiency – BEE) ने अपने 19 वें स्थापना दिवस पर लाइट कमर्शियल एयर कंडीशनरों (LCACऔर डीप फ़्रीज़र के लिए स्टार रेटिंग कार्यक्रम शुरू किया है।
            इस कार्यक्रम को शुरू में स्वैच्छिक मोड में 2 मार्च, 2020 से 31 दिसंबर, 2021 तक चलाया जाएगा। इसके बाद, उपकरणों के इस विशेष खंड में बाजार बदलाव के स्‍तर की समीक्षा के बाद इसे अनिवार्य बनाया जाएगा। डीप फ्रीजर का उपयोग भोजन, फलों के लिए किया जाता है, जिसमें वनस्पति जैसे पदार्थों को लम्बे समय तक रखा जाता है। लाइट कमर्शियल एयर कंडीशनर डीएससी (डिजिटल सुरक्षा नियंत्रण) सीरिज से AC रेगिंग के साथ 3-5 टन की क्षमता में आते हैं।

            क्या होता है स्टार लेबलिंग कार्यक्रम?


            स्टार लेबलिंग कार्यक्रम ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के तहत, ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा तैयार किया गया है। यह एक उपयोगकर्ता के अनुकूल मंच है, जो उद्योग, उपकरण, भवन, परिवहन, नगरपालिका और कृषि क्षेत्रों में भारत की ऊर्जा दक्षता परिदृश्य की व्याख्या करता है। इस पहल के माध्यम से, वित्त वर्ष 2030 तक लगभग 2.8 बिलियन विद्युत यूनिट बचने की उम्मीद है, जो कि 2.4 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड के ग्रीन हाउस गैस (जीएचजी) न्‍यूनीकरण के बराबर है।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
            • ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के महानिदेशक: श्री अभय बाकरे.
            • ऊर्जा दक्षता मुख्यालय ब्यूरो: नई दिल्ली.
            • ऊर्जा दक्षता ब्यूरो का मूल संगठन : विद्युत मंत्रालय.

            पुणे 2021 में होने वाली 108 वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस की करेगा मेजबानी

            about | - Part 2692_17.1
            भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ (Indian Science Congress Association) ने घोषणा की है कि पुणे अगले साल 3 से 7 जनवरी को भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 108 वें वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी करेगा। वर्ष 2021 के ISCA  का विषय “Science and Technology for Sustainable Development with Women Empowerment” होगा, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल करते हुए सभी समुदायों के आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समावेश पर केन्द्रित होगा।  साथ ही इसमें सतत विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
            पिछले 100 वर्षों में यह चौथा मौका होगा जब ये शहर इस प्रतिष्ठित सम्मलेन की मेजबानी करेगा। डॉ. विजय लक्ष्मी सक्सेना को भारतीय विज्ञान कांग्रेस, 2021 का अध्यक्ष चुना गया है। विज्ञान कांग्रेस की शुरुआत 1914 में कलकत्ता से 105 सदस्यों के साथ हुई थी। वर्तमान में, इस एसोसिएशन में विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, पुरातत्व, जैव रसायन, पृथ्वी प्रणाली विज्ञान आदि से लगभग 60,000 से अधिक सदस्य हैं।



            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ के अध्यक्ष: के.एस.रंगप्पा.
            • भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ का मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल.

            भारतीय-अमेरिकी सीमा वर्मा को अमेरिका की कोरोनावायरस टास्क फोर्स में किया गया शामिल

            about | - Part 2692_19.1
            प्रमुख भारतीय-अमेरिकी स्वास्थ्य नीति सलाहकार सीमा वर्मा को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बनाई गई व्हाइट हाउस कोरोनावायरस टास्क फोर्स का एक प्रमुख सदस्‍य नियुक्‍त किया गया है। इस टास्क फोर्स का गठन प्रकोप बन चुके नोवेल कोरोनावायरस से निपटने के लिए किया गया है जिससे देश में अब तक छह लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है और करीब 90 अन्‍य नागरिक पीडि़त हैं। टास्क फोर्स की अध्यक्षता स्वास्थ्य और मानव सेवा सचिव एलेक्स अज़र (Alex Azar) करेंगे। अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति माइक पेंस ने मेडिकेयर एण्‍ड मेडिकैड सर्विसेज़ की प्रशासक, सीमा वर्मा की नियुक्ति की घोषणा की।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • अमेरिका की राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.
            • अमेरिकी  मुद्रा: अमेरिकी डॉलर.

            बांग्लादेश के प्रसिद्ध बौद्ध धर्मगुरु शुद्धानंद महात्रो का निधन

            about | - Part 2692_21.1
            बांग्लादेश बौद्ध क्रिस्‍टी प्रचार संघ के प्रमुख संघनायक शुद्धानंद महात्रो का कल ढाका में निधन हो गया। वे बंगलादेश में बौद्ध धर्म के अनुयायियों के प्रमुख माने जाते थे। उन्हें कई सामाजिक उत्‍थान कार्यक्रमों को चलाने के लिए जाना जाता है, जिसमे विशेष कर धर्मराजिका बौद्ध मठ का अनाथालय शामिल है, जहां 350 से ज्यादा बच्चों का पालन-पोषण किया जाता है। बंगलादेश सरकार ने 2012 में उन्‍हें एकुशे पदक से सम्‍मानित किया था।



            2011 में हुई जनगणना के अनुसार, बौद्ध धर्म बांग्लादेश का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है, जिसकी लगभग 0.6 प्रतिशत आबादी बांग्लादेश में रहती है। अधिकांश बौद्ध अनुयायी बांग्लादेश के चटगांव और  उसके आसपास के इलाकों में रहते हैं।

            Recent Posts

            about | - Part 2692_22.1