पीएम मोदी MP में करेंगे एशिया के सबसे बड़े सोलर प्लांट का उद्घाटन

about - Part 2684_3.1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मध्य प्रदेश में एशिया के सबसे बड़े 750 मेगावाट रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट का अनावरण करेंगे। रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थापित किया गया है, जिसकी कुल सौर ऊर्जा क्षमता 750 मेगावाट है। यह एशिया का सबसे बड़ा सिंगल-साइट सौर ऊर्जा संयंत्रों में से एक है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

करूर वैश्य बैंक ने स्वास्थ्य बीमा उत्पादों के लिए स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के साथ मिलाया हाथ

about - Part 2684_5.1
करूर वैश्य बैंक (KVB) ने अपने ग्राहकों को स्वास्थ्य बीमा विकल्पों की व्यापक श्रृंखला प्रदान करने के लिए स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी के साथ साझेदारी की है।
इस समझौते के तहत, करूर वैश्य बैंक की सभी 780 शाखाओं पर स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस के सभी स्वास्थ्य बीमा उत्पादों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस समझौते से बैंक अपने ग्राहकों को किफायती बीमा उत्पाद और उनके दावे के त्वरित निपटान करने में सक्षम होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • करूर वैश्य बैंक का मुख्यालय: करूर, तमिलनाडु.
  • करूर वैश्य बैंक की टैगलाइन: Smart Way to Bank.
  • करूर वैश्य बैंक के अध्यक्ष: एन.एस. श्रीनाथ.

    विश्व बैंक गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए सरकार को देगा 400 मिलियन डॉलर का ऋण

    about - Part 2684_7.1
    विश्व बैंक ने ‘नमामि गंगे कार्यक्रम’ में जरुरी सहयोग बढ़ाने और गंगा नदी की कायाकल्प करने के लिए भारत सरकार के साथ 400 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस ऋण समझौते का उद्देश्य गंगा को स्वच्छ और निर्मल नदी बनाना है। 400 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता में 381 मिलियन डॉलर का ऋण और 19 मिलियन डॉलर तक की प्रस्तावित गारंटी शामिल हैं। इस नई परियोजना का उद्देश्य पावन गंगा नदी के प्रदूषण के स्तर को कम करना और नदी बेसिन के प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में काम करना है, जो लगभग 500 मिलियन से अधिक लोगों का घर है।
    विश्व बैंक वर्तमान में राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन परियोजना के जरिए वर्ष 2011 से ही भारत सरकार के प्रयासों में सहयोग कर रहा है। इसके अलावा इसने नदी के प्रबंधन के लिए नोडल एजेंसी के रूप में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (National Mission for Clean Ganga) की स्थापना करने में भी मदद की है।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • विश्व बैंक के अध्यक्ष: डेविड मलपास.

    जी आकाश बने भारत के 66 वें चेस ग्रैंडमास्टर

    about - Part 2684_9.1
    जी आकाश भारत के 66 वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। इसकी पुष्टि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation-FIDE) की वर्ष 2020 की परिषद की दूसरी बैठक में किया गया। आकाश ने साल 2012 में राष्ट्रीय खिताब जीता, जिसके बाद इंटरनेशनल मास्टर खिताब अपने नाम किया था। उनके साथ-साथ, गोवा के अमेया ऑडी ने भी इंटरनेशनल मास्टर खिताब अपने नाम किया है।

    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: WARRIOR 2.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

    ब्रिटिश फिल्म और टीवी एक्टर अर्ल कैमरन का निधन

    about - Part 2684_11.1
    ब्रिटिश फिल्म और टेलीविजन अभिनेता अर्ल कैमरन (Earl Cameron) का निधन। अभिनेता पहली बार स्क्रीन पर 1951 में पूल ऑफ लंदन फिल्म में नजर आए थे। उन्हें 2009 के नए साल के सम्मानों में Commander of the Order of the British Empire (CBE) के रूप में नियुक्त किया गया था।

    बरमूडा में जन्मे अभिनेता, अर्ल कैमरन ने 1965 में बॉन्ड फिल्म थंडरबॉल और डॉक्टर हू में भी अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने 2005 की फिल्म द इंटरप्रेटर में सीन पेन और निकोल किडमैन के साथ अभिनय किया था।

    IIT रुड़की के शोधकर्ताओं ने विकसित किया “Unisaviour” डिसइन्फेक्शन बॉक्स

    about - Part 2684_13.1
    आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं द्वारा “Unisaviour” नामक एक नया कीटाणुशोधन (disinfection) बॉक्स विकसित किया गया है। “Unisaviour” कीटाणुशोधन बॉक्स का इस्तेमाल व्यक्तिगत सामान, कपड़े, PPE किट तथा COVID-19 से संबंधित अन्य चिकित्सा उपकरण को स्टरलाइज़ करने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों जैसे सिनेमा हॉल, मॉल आदि में अधिकतम स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए भी इस कीटाणुशोधन बॉक्स आसानी से स्थापित किया जा सकता है।
    “Unisaviour” कीटाणुशोधन बॉक्स में highly reflective geometry पर मेटल की एक परत चढ़ाई गई है जो व्यक्तिगत सामानों को कीटाणुरहित करने के लिए यूवीसी लाइट के कैलिब्रेटेड रास्ता साफ करती है। इसके अलावा बॉक्स में UVC लाइट के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा स्विच भी लगाया गया  है।

    वर्ल्ड चॉकलेट डे: 7 जुलाई

    about - Part 2684_15.1
    World Chocolate Day or International Chocolate Day: हर साल 7 जुलाई को दुनिया भर वर्ल्ड चॉकलेट डे या इंटरनेशनल चॉकलेट डे मनाया जाता है। यह दिन हमारे जीवन में चॉकलेट की मौजूदगी के लिए मनाया जाता है। यह दिन चॉकलेट खाने और अपने प्रियजनों के साथ इसे साझा करने के लिए चिह्नित किया गया है।

    International Chocolate Day: इतिहास


    पहला अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस 2009 में मनाया गया था। यह दिन हर साल 7 जुलाई को यूरोप में पहली बार 1550 में लाई गई चॉकलेट को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।

    हिमाचल 100 फीसदी घरों में LPG कनेक्शन वाला बना देश का पहला राज्य

    about - Part 2684_17.1
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने घोषणा की है कि हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है जहाँ राज्य के 100 फीसदी घरों में एलपीजी गैस कनेक्शन हैं। राज्य द्वारा “हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना” की सहायता से इस उपलब्धि को हासिल किया गया है, जिसकी मदद से राज्य सरकार ने उन वंचित परिवारों को भी कवर किया है, जिन्हें केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कवर नहीं किया गया था।
    हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसार, राज्य के लगभग 1.36 लाख परिवारों को प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभान्वित किया गया है, जबकि राज्य में शेष 2,76,243 परिवारों को हिमाचल गृहणी योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जय राम ठाकुर; राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.

    भारत की पहली NPNT अनुरूप ड्रोन उड़ान सफलतापूर्वक हुई पूरी

    about - Part 2684_19.1
    भारत की पहली No-Permission No-Takeoff (NPNT) A200 रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (RPAS) कंप्लेंट ड्रोन उड़ान को क्विडिच इनोवेशन लैब्स और एस्टेरिया एयरोस्पेस द्वारा सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह NPNT ड्रोन उड़ान नागरिक उड्डयन MoCA और DGCA की व्यापक नीति के तहत मानवरहित एरियल व्हीकल (UAV) के उपयोग पर आधारित है, जो 1 दिसंबर 2018 को लागू हुई थी।

    क्विड ने ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएफआई) के सहयोग से, कई राज्यों के पुलिस विभागों के लिए अपनी सेवाओं का विस्तार किया है, जो वर्तमान में चल रहे कोविड -19 संकट के दौरान भीड़ की निगरानी और नियंत्रण कार्यों के लिए ड्रोन प्रदान करता हैं।

    No Permission No Takeoff  के बारे में:


    यह डीजीसीए इंडिया द्वारा जारी किए गए डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म का एक भाग है। इसमें पायलट के पास मानवरहित विमान ऑपरेटर परमिट (UAOP) और ड्रोन के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (UIN) होना अनिवार्य है। हर उड़ान से पहले NPNT क्लीयरेंस की जरूरत होती है। यह यूएवी उपयोग और यातायात को नियंत्रित करने के लिए शुरू की गई एक नई पहल है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी.

    रेलवे और BHEL ने सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए मिलाया हाथ

    about - Part 2684_21.1
    भारतीय रेलवे द्वारा भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के सहयोग से मध्य प्रदेश के बीना में 1.7 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। इस परियोजना में रेलवे के ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम को सीधे फीड करने के लिए डायरेक्ट करंट (DC) को सिंगल फेज अल्टरनेटिंग करंट (AC) में बदलने के लिए अभिनव तकनीक को अपनाया गया है।
    इस सौर ऊर्जा संयंत्र को बीना ट्रैक्शन सब स्टेशन (TSS) के पास स्थापित किया गया है। यह सालाना लगभग 25 लाख यूनिट ऊर्जा का उत्पादन कर सकता है और रेलवे के लिए हर साल लगभग 1.37 करोड़ रुपये की बचत करेगा। यह परियोजना भेल द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (Corporate social responsibility) योजना के तहत शुरू की गई थी।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • BHEL के अध्यक्ष और एमडी: नलिन सिंघल.
    • BHEL की स्थापना: 1964; मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत.
    • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल.

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me