गुरबक्स सिंह और पलाश नंदी को मोहन बागान रत्न से किया जाएगा सम्मानित

about - Part 2682_3.1
ATK-मोहन बागान क्लब के अनुसार, हॉकी लीजेंड गुरबक्स सिंह और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर पलाश नंदी को इस साल के मोहन बागान रत्न से सम्मानित किया जाएगा। क्लब ने इस साल 29 जुलाई को होने वाले “मोहन बागान दिवस” समारोह को महामारी के कारण आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। वर्ष 1911 में 29 जुलाई को बागान की IFA शील्ड जीत की तारीख थी, जब उन्होंने ईस्ट यॉर्कशायर रेजिमेंट को 2-1 से हराया था।

अन्य पुरस्कार विजेता:


भारत की 1975 की विश्व कप विजेता हॉकी टीम के सदस्य अशोक कुमार को प्रणब गांगुली (फुटबॉल) और मोनोरंजन पोरेल (एथलेटिक्स) सहित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा जोसबा बेतिया को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर (वरिष्ठ) पुरस्कार मिलेगा, जबकि सजल बैग (U-18) को सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया है।

भारत ने मालदीव को दिए आउटडोर फिटनेस इक्विपमेंट

about - Part 2682_5.1
भारत द्वारा मालदीव के 61 द्वीपों को 8 मिलियन अमरीकी डॉलर के नकद अनुदान के तहत बाहरी स्वास्थ्य उपकरण (outdoor fitness equipment) सौंप दिए गए हैं। इन उपकरणों की स्थापना करने में सभी 61 द्वीप परिषदों की भागीदारी शामिल होगी, जो विकेंद्रीकरण के आईडिया को और अधिक मजबूत करेगा और राष्ट्रपति इब्राहिम सोलह की सरकार के लिए एक आदर्श आदर्श साबित होगा। इस परियोजना से मालदीव सरकार की “स्वस्थ जीवन शैली” की नीति में योगदान की उम्मीद की जा रही है ताकि लोगों की फिटनेस उपकरणों तक आसानी से पहुंचा सुनिश्चित की जा सके।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मालदीव के राष्ट्रपति: इब्राहिम मोहम्मद सोलिह.
  • मालदीव की राजधानी: माले; मालदीव की मुद्रा: मालदीव रूफिया.

BCCI ने हेमांग अमीन को बनाया अपना अंतरिम CEO

about - Part 2682_7.1

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा हेमांग अमीन को अपना अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वह राहुल जौहरी का स्थान लेंगे जिन्होंने हाल ही में बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया था और जिसे बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने स्वीकार कर लिया गया था।

हेमांग अमीन इंडियन प्रीमियर लीग के मुख्य परिचालन अधिकारी (Chief Operating Officer) हैं। वह जून 2010 में आईपीएल की संचालन टीम में शामिल हुए थे और उन्हें 2015 में आईपीएल के सीओओ के रूप में नियुक्त किया गया था।

IIT कानपुर ने यूवी सैनिटाइजिंग डिवाइस ‘SHUDH’ किया विकसित

about - Part 2682_9.1
IIT कानपुर ने स्मार्टफ़ोन ऑपरेटेड हैंडी अल्ट्रावॉयलेट कीटाणुशोधन हेल्पर (SHUDH) नामक एक अल्ट्रावायलेट (यूवी) सैनिटाइजिंग डिवाइस विकसित किया है। इस डिवाइस में 15 वाट की 6 यूवी लाइट्स हैं जिन्हें दूर से ही व्यक्तिगत रूप से मॉनिटर किया जा सकता है। इसके प्रारंभिक परीक्षण के दौरान सामने आया है कि इस डिवाइस का एक बार पूरी तरह से संचालन करने पर लगभग 15 मिनट में 10×10 वर्ग फुट के कमरे को कीटाणुरहित किया जा सकता है।

SHUDH को अस्पतालों, होटलों, मॉल, कार्यालयों और स्कूलों जैसे सबसे ज्यादा जोखिम भरे स्थानों पर कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने में सहायक हो सकता है। उपलब्ध स्मार्टफोन पर इसकी एंड्रॉइड एप्लिकेशन इंस्टॉल करके इसे ऑन / ऑफ, गति और स्थान को दूर रहकर नियंत्रित किया जा सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • प्रो. अभय करंदीकर वर्तमान में IIT कानपुर के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं.

ईरान ने भारत को चाबहार रेल परियोजना से किया बाहर

about - Part 2682_11.1
ईरान ने भारत को चाबहार बंदरगाह से जहेदान, और अफगानिस्तान की सीमा के साथ लगने वाली रेलवे लाइन, चाबहार रेल परियोजना से बाहर करने की घोषणा की है। ईरानी सरकार ने भारत को परियोजना से हटाने का फैसला पैसा देन और परियोजना को शुरू करने में हो रही देरी को बताया है। इस फैसले के बाद अब ईरान, इस रेलवे परियोजना पर भारत की सहायता के बिना काम शुरू करेगा, जिसके लिए ईरानी राष्ट्रीय विकास निधि से लगभग 400 मिलियन डॉलर धन का जारी किया जाएगा।
भारत और ईरान द्वारा साल 2016 में चाबहार बंदरगाह से जहेदान तक रेल लाइन का निर्माण करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। भारत को ईरान, अफगानिस्तान और भारत के बीच त्रिपक्षीय समझौते के तहत आवागमन और परिवहन गलियारे के एक हिस्से के रूप में चाबहार-ज़ाहेदान रेलवे लाइन के निर्माण के लिए जरुरी सेवाएं मुहैया कराने वाला था। समझौते के अंतर्गत, भारतीय रेलवे कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (IRCON) ने इस परियोजना के लिए सारी सेवाएं, अधिरचना कार्य और वित्तपोषण प्रदान करने का वादा किया था।

इसरो प्रमुख के. शिवन को साल 2020 के वॉन कर्मन पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

about - Part 2682_13.1
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख कैलाशवडिवु शिवन को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) के वॉन कर्मन पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया किया है। वॉन कर्मन पुरस्कार को IAA के सर्वोच्च सम्मान के रूप में जाना जाता है। डॉ के. शिवन को मार्च 2021 में पेरिस फ्रांस में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रो. उडुपी रामचंद्र राव, वॉन कर्मन पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे। उन्हें यह पुरस्कार साल 2005 में प्रदान किया गया था, जबकि उनके बाद डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन को 2007 में वॉन कर्मन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
von Karman Award के बारे में:
  • इंटरनेशनल एकेडेमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) की स्थापना संगठन के पहले अध्यक्ष वॉन कर्मन ने की थी, जो अंतरिक्ष में सीमाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
  • वॉन कर्मन पुरस्कार की शुरुआत 1982 में की गई थी और यह अकादमी का प्रमुख पुरस्कार है।
  • यह राष्ट्रीयता या लिंग की सीमा को पार करके विज्ञान की किसी भी शाखा में आजीवन उपलब्धियों को चिन्हित करने के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।
  • यह पुरस्कार अकादमी के संस्थापक और प्रथम अध्यक्ष के सम्मान में दिया जाता है, जो सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के वैज्ञानिक थे.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) के संस्थापक: डॉ थियोडोर वॉन कर्मन.
  • इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.

छत्तीसगढ़ को “Elites Excellence Awards-2020” से किया गया सम्मानित

about - Part 2682_15.1
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गाँव योजना और अन्य प्रमुख योजनाओं की निगरानी के लिए बनाई गई मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाइट और मोबाइल ऐप को राष्ट्रीय स्तर पर “Elites Excellence Awards-2020” से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ को यह सम्मान डिजिटल इंडिया पहल के तहत देश की प्रतिष्ठित आईटी संस्था एलिट्स टेक्नोमेडिया, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाइट और मोबाइल ऐप के बारे में:

  • इस वेबसाइट और मोबाइल ऐप का उद्देश्य सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय से छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख योजनाओं की निगरानी करना और आम नागरिकों को वास्तविक समय पर जानकारी प्रदान करना है.
  • दूसरी ओर मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल और मोबाइल ऐप पर यह सब जानकारी आम नागरिकों को समय पर उपलब्ध कराई जा रही है.
  • साथ ही, इस पोर्टल द्वारा समस्याओं का समाधान भी किया गया है। मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल और मोबाइल ऐप की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह कागज रहित और वास्तविक समय के आधार पर निगरानी की ओर बढ़ रहे हैं.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • छत्तीसगढ़ के सीएम: भूपेश बघेल; छत्तीसगढ़ के राज्यपाल: अनुसुइया उइके.

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में शुरू करेगी “रोको-टोको” अभियान

about - Part 2682_17.1
मध्य प्रदेश सरकार “रोको-टोको” नामक एक विशेष अभियान शुरू करने की योजना बना रही है। इस अभियान के अंतर्गत, राज्य सरकार उन लोगों को लक्षित करेगी जो मास्क नहीं पहनते हैं। इसके तहत, राज्य सरकार उन लोगों को मास्क बाटेगी जो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनते हैं, क्योंकि राज्य में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है।
जिला कलेक्टर द्वारा चुने गए स्वैच्छिक संगठनों द्वारा मास्क बाटने का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर इन संगठनों को मास्क बाटने के लिए उपयुक्त स्थान की जानकारी उपलब्ध कराएंगे और इन संगठनों को क्रेडिट पर “जीवन शक्ति योजना” के तहत बनाए गए 100 मास्क भी प्रदान किए जाएंगे। चयन करते समय, उपलब्ध व्यक्तियों की संख्या, संगठन की विश्वसनीयता और दक्षता को भी ध्यान में रखा जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

अमेरिका वित्त वर्ष 2019-20 में भी बना रहा भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार

about - Part 2682_19.1
केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका वित्तीय वर्ष 2019-20 में लगातार दूसरे साल भी भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना रहा है। हाल ही में जारी किए गए आकड़े दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों को दर्शाते है। आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2018-19 में 87.96 बिलियन डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2019-20 में 88.75 बिलियन डॉलर हो गया है। इससे पहले 2013-14 से 2017-18 तक चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से संकेत मिलता है कि अमेरिका उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिनके साथ भारत का व्यापार अधिशेष है क्योंकि देशों के बीच व्यापारिक अंतर 2018-19 के 16.86 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2019-20 में 17.42 बिलियन डॉलर हो गया है। इसके अतिरिक्त ताजा आंकड़ों से यह भी पता चला है कि भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2018-19 में 87.08 बिलियन डॉलर से 2019-20 में 81.87 बिलियन डॉलर हो गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री: पीयूष गोयल.

वीजा ने “Visa Secure” प्रोग्राम लॉन्च करने के लिए फेडरल बैंक की साझेदारी

about - Part 2682_21.1
विश्व में पेमेंट टेक्नोलॉजी में सबसे आगे Visa ने फेडरल बैंक के साथ बैंक के कार्डधारकों के लिए “Visa Secure” प्रोग्राम शुरू करने के लिए समझौता किया है। “Visa Secure” एक आधुनिक तकनीक है जो उपभोक्ताओं को त्वरित और स्वाइप रहित चेकआउट अनुभव प्रदान करेगी। इस नई बेहतर तकनीक को अपनाने से बैंक के ग्राहक डिजिटल समाधानों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे जो ऑनलाइन खरीदारी के अनुभवों को सहज बनाते हैं।
वीजा सिक्योर एक ग्लोबल ऑथेंटिकेशन प्रोग्राम है जो EMVCo 3DS (3D Secure) 2.0 प्रोटोकॉल पर तैयार किया गया है। यह तकनीक उपभोक्ताओं को मोबाइल, वेब, इन-ऐप और कनेक्टेड डिवाइस जैसे कई भुगतान माध्यमों में आसान और अधिक सुसंगत उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करेगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फेडरल बैंक लिमिटेड के एमडी और सीईओ: श्याम श्रीनिवासन.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me