क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो प्लेटफार्मों में खरीदी 0.15% की हिस्सेदारी

about - Part 2680_3.1
क्वालकॉम वेंचर्स (Qualcomm Ventures) द्वारा जियो प्लेटफार्मों में 0.15% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने क्वालकॉम वेंचर्स को जियो प्लेटफॉर्म की 0.15% हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है। क्वालकॉम वेंचर्स ने यह अधिग्रहण 730 करोड़ रुपये में किया है।
जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है, जो डिजिटल एप्लिकेशन रन करती है और प्रौद्योगिकी से संबंधित इकाइयों में निवेश को नियंत्रित करती है। यह भारत के कानूनों के तहत पंजीकृत है, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में उच्च-गुणवत्ता और सस्ती डिजिटल सेवाएं प्रदान करना है।
क्वालकॉम वेंचर्स क्वालकॉम का एक वैश्विक फंड है जो 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), ऑटोमोटिव, नेटवर्किंग के साथ-साथ उद्यम जैसे विभिन्न क्षेत्रों में वायरलेस पारिस्थितिकी तंत्र की अग्रणी कंपनियों में निवेश करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • क्वालकॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): स्टीव मोलेनकोफ.

तमिलनाडु के सीएम के. पलानीस्वामी को पॉल हैरिस फेलो सम्मान से किया गया सम्मानित

about - Part 2680_5.1
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी को शिकागो के रोटरी फाउंडेशन ऑफ रोटरी इंटरनेशनल द्वारा पॉल हैरिस फेलो सम्मान से सम्मानित किया है। इस सम्मान से सम्मानित किए जाने वाले व्यक्ति को एक लैपल पिन के साथ एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही, वो पॉल हैरिस फेलो पदक का भी पात्र बन जाता हैं।
Paul Harris Fellow recognition के बारे में:
  • पॉल हैरिस फेलो सम्मान को उस व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जो अपने समुदाय को पेयजल, स्वच्छता, बीमारियों की रोकथाम, पर्यावरण, विश्व शांति आदि जैसी कुशल सेवाए मुहैया कराता हैं.
  • इसके अलावा इसे उन व्यक्तियों को भी दिया जाता है जो उत्कृष्ट योगदान या जो रोटरी फ़ाउंडेशन को 1,000 अमरीकी डालर का योगदान देते है.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित.
  • रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष: होलगर स्नैक.

अगले सप्ताह किया जाएगा रस्किन बॉन्ड द्वारा लिखित ‘A Song of India’ पुस्तक का विमोचन

about - Part 2680_7.1
रस्किन बॉन्ड द्वारा लिखी गई ‘A Song of India’ पुस्तक का विमोचन 20 जुलाई 2020 को किया जाएगा। यह पुस्तक लेखक के साहित्यिक करियर के 70 वें वर्ष के अवसर पर जारी की जा रही है। इस पुस्तक को पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की इंप्रिंट पफिन बुक्स द्वारा प्रकाशित किया गया है।

किताब के बारे में:

  • यह नई बुक  “Looking for the Rainbow” (2017), “Till the Clouds Roll By” (2017) और “Coming Round the Mountain” (2019) के बाद आने वाली उनकी यादगार सीरीज की चौथी पुस्तक है।
  • रस्किन बॉन्ड ने ‘A Song of India’ पुस्तक में 16 साल की उम्र में हुए अपने अनुभव साझा किए है, जिसमे उन्होंने वर्णन किया कि प्रसिद्ध लेखक बनने से पहले उन्होंने अपनी लेखन यात्रा शुरू करने के लिए किस प्रकार संघर्ष किया था।

गूगल भारत में 10 बिलियन अमरीकी डॉलर का करेगा निवेश

about - Part 2680_9.1
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने “Google For India Digitization Fund” के लिए 10 बिलियन डॉलर की राशि देने की घोषणा की है। इस फंड के अंतर्गत, गूगल भारत में आने-वाले 5-7 वर्षों में लगभग 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। यह निवेश इक्विटी निवेश, साझेदारी और परिचालन बुनियादी ढांचे में पारिस्थितिक तंत्र के निवेश के जरिए किया जाएगा।
गूगल निवेश के निम्नलिखित चार क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा:
  • भारतीय भाषाओं तक किफायती पहुंच.
  • भारत के लिए विशिष्ट नए उत्पादों और सेवाओं का तैयार करना.
  • व्यवसाय को सशक्त बनाना.
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का लाभ उठाना. 
इसके अलावा Google-for-India कार्टयक्रम में की गई एक अन्य घोषणा के तहत, कंपनी दिसंबर के अंत तक 22,000 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) स्कूलों के लगभग 1 मिलियन शिक्षकों के साथ भागीदारी करेगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Google के CEO: सुंदर पिचाई; मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.

भारत की बाघ गणना 2018 ने बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

about - Part 2680_11.1
ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन 2018 के चौथे संस्करण को कैमरे से दुनिया का सबसे बड़ा वन्‍य जीव सर्वेक्षण होने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा भारतीय वन्यजीव संस्थान के तकनीकी सहयोग से वर्ष 2006 से प्रत्येक चार सालों में अखिल भारतीय बाघ आकलन ( All India Tiger Estimation) किया जाता है। 

ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन 2018 से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:

  • इन कैमरों से 121,337 वर्ग किलोमीटर (46,848 वर्ग मील) के प्रभावी क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया.
  • 26,838 कैमरा ट्रैप द्वारा वन्यजीवों की कुल 34,858,623 तस्वीरे ली गई.
  • इन कुल तस्वीरें में 76,651 बाघ और 51,777 तेंदुए की ली गई थे, जबकि शेष अन्य मूल प्राणियों की थी.
  • बाघों की तस्वीरों में 2,461 व्यक्तिगत बाघ (शावकों को छोड़कर) शामिल है। सर्वेक्षण के अनुसार, दुनिया में बाघों की कुल आबादी का 75 प्रतिशत अथवा 2,967, भारत में है।
  • सर्वेक्षण का चौथा संकरण 2018-19 में आयोजित किया गया, कैमरा ट्रैप (मोशन सेंसरों से लैस बाहरी फोटोग्राफिक उपकरण जो किसी भी जानवर के पास से गुजरते ही रिकॉर्डिंग शुरू देता है) 141 विभिन्न क्षेत्रों में 26,838 स्थानों पर रखा गया था।

विश्व कप चैंपियन फुटबॉलर जैक चार्लटन का निधन

about - Part 2680_13.1
इंग्लैंड की 1966 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जैक चार्लटन (Jack Charlton) का निधन। इसके अलावा वह 1969 के लीग खिताब और 1972 के एफए कप जीतने वाले ग्रेट डॉन रेवी-प्रबंधित लीड्स यूनाइटेड साइड का भी हिस्सा थे। उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर 23 वर्षों तक लीड्स यूनाइटेड के लिए क्लब रिकॉर्ड 773 मैच खेले, जिससे वो फूटबाल के महान सेंटर डिफेंडर में से एक बन गए थे। उन्हें 1996 में देश के सबसे प्रतिष्ठित मानद पुरस्कार आयरिश नागरिकता से सम्मानित किया गया था।

नीति आयोग ने HLPF में प्रस्तुत की स्वैच्छिक राष्ट्रीय समीक्षा 2020 रिपोर्ट

about - Part 2680_15.1
नीति आयोग द्वारा सतत विकास, 2020 पर भारत की दूसरी स्वैच्छिक राष्ट्रीय समीक्षा (Voluntary National Review -VNR) रिपोर्ट, संयुक्त राष्ट्र के उच्च-स्तरीय राजनीतिक फोरम (United Nations High-level Political Forum) में प्रस्तुत की गई है। इस रिपोर्ट का शीर्षक  “Decade of Action: Taking SDGs from Global to Local” है, और यह भारत में 2030 एजेंडा को अपनाने और लागू करने के लिए जिम्मेदार है।VNR एक महत्वपूर्ण घटक है जो 2030 एजेंडा और एसडीजी की प्रगति और कार्यान्वयन की समीक्षा करता है।
नीति आयोग को इसे लागू करने के साथ-साथ राष्ट्रीय और उप-राष्ट्रीय स्तर पर SDG की निगरानी के लिए अधिकृत किया गया है। उच्च-स्तरीय राजनीतिक मंच (HLPF) 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को लागू करने की प्रगति और समीक्षा करने का सबसे महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मंच है। HLPF की बैठक प्रतिवर्ष UN की आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तत्वावधान में आयोजित की जाती है।



    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): अमिताभ कांत.

    IRDAI ने बीमा कंपनियों को कोरोना कवच बीमा पॉलिसी लॉन्च करने की दी मंजूरी

    about - Part 2680_17.1
    सामान्य और स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र की कंपनियों को कम अवधि के लिए ‘Corona Kavach’ स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों को शुरू करने के लिए भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority of India-IRDAI) से मंजूरी मिल गई है। अल्पकालिक “कोरोना कवच” स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में कोरोनावायरस बीमारी के कारण होने वाले चिकित्सा खर्चों को कवर किया जाएगा। साथ ही पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती होने की अवधि के दौरान COVID-19 के कारण होने वाली किसी भी सहरुग्णता (co-morbid) परिस्थिति को भी कवर किया जाएगा।
    कोरोना कवच पॉलिसी के बारे में:
    • IRDAI ने एक स्टैण्डर्ड कोविड विशिष्ट उत्पाद (Covid specific product) तैयार किया है जो उद्योग में सार्वजनिक बीमा करने की बुनियादी स्वास्थ्य बीमा आवश्यकताओं को पूरा करेगा.
    • पॉलिसी में 50,000 रुपये से लेकर 5,00,000 रुपये तक का कवर होगा.
    • इस पॉलिसी का लाभ 18 से 65 वर्ष के बीच के व्यक्ति उठा सकते हैं.
    • कोई भी व्यक्ति स्वयं, पति या पत्नी, माता-पिता, माता-पिता के साथ-साथ 25 वर्ष तक के निर्भर बच्चों के लिए कोरोना कवच पॉलिसी का लाभ उठा सकेंगे।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष: सुभाष सी. खुंटिया.

    एशिया कप टूर्नामेंट को जून 2021 तक के लिए किया गया स्थगित

    about - Part 2680_19.1
    एशियाई क्रिकेट परिषद (Asian Cricket Council) ने Covid-19 महामारी के मद्देनजर एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट को जून 2021 तक स्थगित करने की घोषणा की है। इस टूर्नामेंट को पहले सितंबर 2020 में आयोजित किया जाना था। भारत टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है और पिछले दो टूर्नामेंट जीतकर डिफेंडिंग चैंपियन है।
    एशिया कप 2020 की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी, लेकिन कोरोनोवायरस महामारी और सुरक्षा कारणों से टूर्नामेंट को बाद में श्रीलंका में आयोजित करने का फैसला किया गया था, क्योंकि श्रीलंका इस महामारी से सबसे कम प्रभावित देश है। अब श्रीलंका 2021 में एशिया कप की मेजबानी करेगा जबकि पाकिस्तान को 2022 में मेजबानी का अधिकार दिया गया है।

    ली सियन लूंग एक बार फिर बने सिंगापुर के प्रधानमंत्री

    about - Part 2680_21.1
    सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी द्वारा सिंगापुर में हुए आम चुनावों में जीत हासिल करने के बाद ली सियन लूंग (Lee Hsien Loong) एक बार फिर सिंगापुर के प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएपी ने आम चुनाव में 93 सीटों में से 83 सीटें जीतीं। जिसके साथ ही, ली सियन लूंग ने सिंगापुर के प्रधान मंत्री के रूप में चौथा कार्यकाल जीता  है।
    ली सियन लूंग (Lee Hsien Loong) सिंगापुर के तीसरे प्रधानमंत्री हैं। पीपल्स एक्शन पार्टी 1965 में आजादी के बाद से सिंगापुर में सत्ता पर काबिज है। सिंगापुर में हुए आम चुनाव दक्षिण-पूर्व एशिया में एकमात्र चुनाव हैं, जो चल रहे COVID-19 महामारी के बीच हुए हैं।

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me