वाल्टर रोजर मार्टोस रुइज़ बने पेरू के नए पीएम

about - Part 2647_3.1
पेरू के पूर्व रक्षा मंत्री और सेवानिवृत्त सेनाध्यक्ष वाल्टर रोजर मार्टोस रुइज (Walter Roger Martos Ruiz) को पेरू का नया प्रधान मंत्री बनाया गया है। उनकी नियुक्ति की पुष्टि की घोषणा पेरू के राष्ट्रपति मार्टिन विजकार्रा ने की। रुइज़, एल्वारो कैटरियानो बेलिडो की जगह लेंगे । शपथ ग्रहण समारोह लीमा के गवर्नमेंट पैलेस में आयोजित किया गया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पेरू की राजधानी: लीमा.
  • पेरू मुद्रा: पेरू सोल

मोहम्मद औल्ड बिलाल को बनाया गया मॉरिटानिया का नया प्रधान मंत्री

about - Part 2647_5.1
मोहम्मद औल्ड बिलाल को मॉरिटानिया का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद औल्ड ग़ज़ौनी द्वारा की गई है। मोहम्मद औल्ड बिलाल एक अनुभवी सार्वजनिक प्रशासक हैं और देश की राष्ट्रीय जल एजेंसी के प्रमुख, साथ ही वे राष्ट्रपति के सहयोगी और एक कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
मॉरिटानिया के प्रधानमंत्री के रूप में मोहम्मद औल्ड बिलाल की नियुक्ति पूर्व प्रधानमंत्री इस्माइल औल्ड शेख सिदिया और उनकी पूरी सरकार के इस्तीफे के बाद की गई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मॉरिटानिया की राजधानी: Nouakchott.
  • मॉरिटानिया की मुद्रा: मॉरिटानियन ouguiya.

मैक्स वेरस्टैपेन ने जीती 70 वीं एनिवर्सरी ग्रैंड प्रिक्स

about - Part 2647_7.1
रेड बुल रेसर मैक्स वेरस्टैपेन (Max Verstappen) ने 70th Anniversary Grand Prix अपने नाम कर ली है। इसमें मर्सिडीज रेसर लुईस हैमिल्टन दूसरे स्थान पर रहे जबकि मर्सिडीज एक अन्य रेसर वाल्टेरी बोटास तीसरे स्थान पर रहे। 2012 के बाद सिल्वरस्टोन पर रेड बुल की यह पहली जीत थी।

आंध्र सरकार ने यूएस की आईटी फर्म “बोस्टन ग्रुप” के साथ किया समझौता

about - Part 2647_9.1
बोस्टन समूह ने विशाखापत्तनम में एक आईटी कंपनी स्थापित करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू के अंतर्गत राज्य में स्थापित की जाने वाली नई आईटी कंपनी से आईटी क्षेत्र में 250 से अधिक नौकरिरों के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
इस केंद्र के कर्मचारियों को आरएंडडी में लर्निंग प्लेटफॉर्म पर लगाया जाएगा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल), साइबर सुरक्षा और मानव संसाधन जैसी उन्नत तकनीकों का लाभ उठाया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बोस्टन समूह के अध्यक्ष: सुबु कोटा.
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाईएस जगन मोहन रेड्डी; राज्यपाल: बिस्वा भुसन हरिचंदन.

“आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश: स्वास्थ्य और शिक्षा” शीर्षक पर वेबिनार का हुआ आयोजन

about - Part 2647_11.1
नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा “आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश: स्वास्थ्य और शिक्षा” शीर्षक पर एक वेबिनार का उद्घाटन किया गया। वेबिनार को आत्म निर्भारत भारत कार्यक्रम के अंतर्गत मध्य प्रदेश के लिए देश भर के विषय विशेषज्ञों के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चर्चा के लिए आयोजित किया गया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने वेबिनार को संबोधित करते हुए, COVID- 19 महामारी के दौरान शिक्षा मंत्रालय द्वारा की गई विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा उन्होंने सभी क्षेत्रों में कई तरह के हस्तक्षेपों की शुरुआत करके COVID-19 संकट पर तेजी से प्रतिक्रिया देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की सराहना की।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने छठी बार जीता राष्ट्रपति चुनाव

about - Part 2647_13.1
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको (Alexander Lukashenko) ने बेलारूस के राष्ट्रपति चुनाव में 80.23 फीसदी वोट हासिल कर लगातार छठा कार्यकाल जीत लिया है। इन चुनावों में लुकाशेंको के मुख्य प्रतिद्वंद्वी पूर्व अंग्रेजी शिक्षक स्वेतलाना तचनौस्काया को केवल 9.9 प्रतिशत वोट मिले।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बेलारूस की राजधानी: मिन्स्क.
  • बेलारूस की मुद्रा: बेलारूसी रूबल.

वित्त मंत्री ने लॉन्च किया नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन ऑनलाइन डैशबोर्ड

about - Part 2647_15.1
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन (NIP) ऑनलाइन डैशबोर्ड का उद्घाटन किया गया है। लॉन्च किया गया नया प्लेटफ़ॉर्म “NIP” नए भारत में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की जानकारी के लिए सभी हितधारकों के लिए वन स्टॉप समाधान के रूप में कार्य करेगा। इस मंच को आत्मनिर्भर भारत की दिशा ओर एक कदम माना जा रहा है। यह पीपीपी परियोजनाओं के लिए निवेशकों को आकर्षित करेगा और अपडेट परियोजना जानकारी के लिए आसान पहुंच सुनिश्चित करेगा।


नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (NIP) ऑनलाइन डैशबोर्ड, परियोजनाओं की तैयारी में सुधार, निवेश (घरेलू और विदेशी दोनों) को बुनियादी ढांचे में आकर्षित करेगा और भारत निवेश ग्रिड (IIG) पर होस्ट किया जाएगा। IIG एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो वैश्विक निवेशक समुदाय को देश में अद्यतन और वास्तविक समय के निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। एनआईपी दोनों आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को भी कवर करेगा।

भारत के केएन अनंथापदमानाभन आईसीसी अंपायरों के एलीट पैनल में हुए शामिल

about - Part 2647_17.1
भारतीय अंपायर नितिन मेनन को एलीट पैनल में शामिल किए जाने के बाद अब केएन अनंथापदमानाभन को  भी आईसीसी के अंतरराष्ट्रीय अंपायरों के पैनल में शामिल किया गया है। अनंथापदमानाभन ने केरल के लिए 105 फर्स्ट-क्लास और 54 लिस्ट ए गेम्स खेले, जिसमें क्रमशः 344 और 87 विकेट लिए। इसके अलावा उनके नाम तीन प्रथम श्रेणी शतक और आठ अर्धशतक भी है।
अनंथापदमानाभन ने आईपीएल सहित सभी प्रमुख घरेलू टूर्नामेंटों में भाग लिया है। साथ ही वह पिछले साल बंगाल और सौराष्ट्र के बीच खेले गए रणजी ट्रॉफी के फाइनल में भी शामिल थे, जहां उन्होंने शमशुद्दीन के घायल होने के बाद भी दोनों छोर पर अंपायरिंग की थी। पूर्व केरल स्पिनर अपने भारतीय साथी सी शमशुद्दीन, अनिल चौधरी और वीरेंद्र शर्मा के साथ अंतरराष्ट्रीय पैनल में शामिल हो गए और अब जूनियर विश्व कप में अंपायरिंग के अलावा एकदिवसीय और टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी भाग लेने के पात्र होंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के सीईओ: मनु साहनी.
  • ICC का मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात.
  • ICC के अध्यक्ष: इमरान ख्वाजा (अंतरिम).

पूर्व भारतीय फुटबॉलर मनितोम्बी सिंह का निधन

about - Part 2647_19.1
भारत के पूर्व डिफेंडर और मोहन बागान के कप्तान मनितोम्बी सिंह का निधन। वह मोहन बागान के लिए खेले और हिंदुस्तान एफसी टीम का हिस्सा थे जिसने 2010 में दिल्ली सॉकर एसोसिएशन लीग खिताब जीता था।

मनितोम्बी भारत के लिए 2002 में वियतनाम में एलजी कप खेले थे। यह मुख्य कोच के रूप में स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन का पहला टूर्नामेंट था और जप टाइटल के लिए वरिष्ठ राष्ट्रीय टीम के 31 साल के इंतजार को समाप्त किया। वह 2002 बुसान एशियाई खेलों में भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

सरकार ने आत्म-निर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए 101 रक्षा वस्तुओं के आयात पर लगाया प्रतिबंध

about - Part 2647_21.1
रक्षा मंत्रालय द्वारा 100 से अधिक वस्तुओं की एक सूची जारी की गई है, जिनके आयात के लिए निर्धारित समय सीमा के बाद उनके आगे के आयात पर प्रतिबंध होगा। प्रधानमंत्री के आत्म-निर्भर भारत आह्वान पर सैन्य मामलों के विभाग ने 101 वस्तुओं की एक सूची तैयार की है, जो रक्षा क्षेत्र में आत्म-निर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही, यह अनुमान है कि अगले 5 से 7 वर्षों के अंदर भारतीय उद्योगों के साथ लगभग चार लाख करोड़ रुपये के अनुबंध होंगे

सूची के बारे में:

  • सूची में तोपखाने की बंदूकें, असॉल्ट राइफलें, कोरवेट, सोनार सिस्टम, परिवहन विमान, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर, रडार, और कई अन्य वस्तुओं जैसे उच्च प्रौद्योगिकी हथियार प्रणालियां शामिल हैं।
  • इस इस सूची में दिसंबर, 2021 की सांकेतिक आयात प्रतिबंध के साथ पहियों वाले बख्तरबंद लड़ाकू वाहन (एएफवी) भी शामिल हैं,जिनमें से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत पर सेना को लगभग 200एएफवी के लिए अनुबंध करने की उम्मीद है।
  • नौसेना दिसंबर,2021 की सांकेतिक आयात प्रतिबंध तिथि के साथ पनडुब्बियों की मांग कर सकती है जिसमें से लगभग 42,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर छह पनडुब्बियों के अनुबंध की उम्मीद है। 
  • वायु सेना के लिए, दिसबंर, 2020 के सांकेतिक आयात प्रतिबंध के साथ हल्के लड़ाकू विमान एलसीए एमके 1ए को सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया गया है, इनमें से 123 हल्के लड़ाकू विमान एलसीए एमके 1ए के लिए लगभत 85,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रक्षा मंत्री: राज नाथ सिंह.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me