भारतीय डाक सेवा ने भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों पर जारी किए डाक टिकट

about - Part 2637_3.1
भारतीय डाक सेवा ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2020 को भारत में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों के पांच स्मारक डाक टिकटों का एक सेट और एक लघु पत्रक जारी किया है। यह श्रृंखला का तीसरा भाग है।
ये टिकट भारत के पांच सांस्कृतिक स्थलों का चित्रण करते हैं:
  • अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर,
  • गोवा के चर्च और कांवेंट्स,
  • पट्टदकल के स्मारक समूह,
  • खजुराहो के स्मारक समूह,
  • कुतुब मीनार.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.
  • यूनेस्को प्रमुख: ऑड्रे अज़ोले.
  • यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945.

DIAT ने COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए “Pavitrapati” & “Aushada tara” उत्पाद किए लॉन्च

about - Part 2637_5.1
डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, DIAT (DU) ने COVID-19 से निपटने के लिए दो उत्पादों “Pavitrapati” & “Aushada tara” को लॉन्च किया है। “Pavitrapati” एक आयुर्वेदिक आधारित बायोडिग्रेडेबल फेस मास्क है जो बैक्टीरिया/वायरस के खिलाफ प्रतिरोध प्रदान करने के लिए वायरस न्यूट्रलाइज़र के रूप में कार्य करेगा। ये मास्क अमेज़न, फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
“Aushada tara” एक एंटी-माइक्रोबायल बॉडी सूट है जिसमें सुपरहाइड्रोफोबिक, श्वास, एंटी-माइक्रोबायल, आराम महसूस करने के गुण शामिल हैं। इसने स्प्लैश प्रतिरोधी परीक्षणों को पास कर दिया है और किसी भी तरल पदार्थ को रोकने की अच्छी क्षमता है।

मुथूट फाइनेंस ने COVID-19 कवर देने के लिए कोटक जनरल इंश्योरेंस के साथ किया समझौता

about - Part 2637_7.1
मुथूट फाइनेंस ने गोल्ड लोन के साथ 1 लाख रुपये तक का COVID-19 इंश्योरेंस कवर प्रदान करने के लिए कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी मुथूट ग्रुप की एक विशेष पहल मुथूट फाइनेंस आयुष गोल्ड लोन के माध्यम से अपने पात्र ग्राहकों को कॉम्प्लीमेंटरी COVID-19 बीमा कवर प्रदान करेगी। यह विशेष कवर केवल सुपर लोन योजना के तहत गोल्ड ऋण लेने वाले इच्छुक ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मुथूट फाइनेंस हेड ऑफिस: कोच्चि, केरल.
  • मुथूट वित्त अध्यक्ष: एम.जी. जॉर्ज मुथूट.
  • मुथूट फाइनेंस के प्रबंध निदेशक: जॉर्ज अलेक्जेंडर मुथूट.
  • कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ: महेश बालासुब्रमण्यन.

        एडीबी ने भारत में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम निर्माण के लिए मंजूर किए 1 बिलियन डालर

        about - Part 2637_9.1

        एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत में आधुनिक हाई स्पीड 82 किलोमीटर (दिल्ली – मेरठ) उत्तर प्रदेश रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के निर्माण के लिए 1 बिलियन अमरीकी डालर (करीब 7,485 करोड़ रुपये) के ऋण को मंजूरी दी है। इस ट्रांजिट सिस्टम परियोजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के मेरठ को दिल्ली से जोड़ने वाले एनसीआर के घनी आबादी वाले वर्गों के माध्यम से शहर को बदलने और क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाने में मदद करना है।

        दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के बारे में:

        • यह परियोजना दिल्ली और अन्य एनसीआर शहरों के बीच सुरक्षित, विश्वसनीय और निर्बाध यात्रा भी प्रदान करेगी और पूरे एनसीआर में गतिशीलता में बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी.
        • एनसीआर क्षेत्रीय योजना 2021 के तहत देश के एकीकृत परिवहन नेटवर्क में 82-किलोमीटर दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम नेटवर्क तीन प्राथमिकता वाले रेल कोरिडोर में से पहला है.
        • यह परियोजना रेलवे पटरियों, स्टेशन भवनों, रखरखाव सुविधाओं और संकर्षण और बिजली की आपूर्ति के निर्माण का वित्तपोषण करेगी.
        • यह सिस्टम नवीनतम मानकों के आधार पर उन्नत, उच्च प्रौद्योगिकी सिग्नलिंग सिस्टम का उपयोग करेगा और अन्य परिवहन मोडों के साथ सहज विनिमय सुनिश्चित करने के लिए मल्टीमॉडल हब होगा.
        • स्टेशनों के डिजाइन में बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग लोगों की ज़रूरतों पर ध्यान दिया जाएगा.
        • परियोजना के लिए वित्तपोषण अगस्त 2020 और मई 2025 के बीच चार चरणों में लागू किया जाएगा।
        • भारत सरकार इस परियोजना में USD 1.89 बिलियन प्रदान करेगी और सह-वित्तपोषक से USD 3.94 बिलियन की कुल परियोजना लागत का 1 बिलियन अमरीकी डालर मिलने की उम्मीद है.
        • इस परियोजना से व्यवस्थित शहरी और भूमि उपयोग की योजना के साथ-साथ कम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन और वायु प्रदूषण के माध्यम से एकीकृत परिवर्तनकारी प्रभाव और बेहतर शहरी वातावरण मिलने की उम्मीद है।

                लुइस एबिनडर चुने गए डोमिनिकन रिपब्लिक के नए राष्ट्रपति

                about - Part 2637_10.1
                लुइस रोडोल्फो एबिनडर कोरोना (Luis Rodolfo Abinader Corona) ने डोमिनिकन रिपब्लिक के 54 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। वह लिबरेशन पार्टी के डैनिलो मदीना का स्थान लेंगे। एबिनडर की मॉडर्न रिवोल्यूशनरी पार्टी (PRM) ने हाल में हुआ चुनाव में 53% वोट अपने नाम किया, जबकि सत्तारूढ़ PLD के उम्मीदवार रहे गोंज़ालो कैस्टिलो को कुल 37.7% वोट मिले।
                53 वर्षीय लुइस रोडोल्फो एबिनडर को 5 जुलाई को चार साल के कार्यकाल के लिए चुना गया, जिसने सेंटर-लेफ्ट डोमिनिकन लिबरेशन पार्टी (पीएलडी) की 16 साल से चली आ रही सत्ता का अंत किया। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रहे थे।

                उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
                महत्वपूर्ण तथ्य-

                • डोमिनिकन रिपब्लिक कैपिटल: सेंटो डोमिंगो.
                • डोमिनिकन गणराज्य मुद्रा: डोमिनिकन पीसो.

                ब्रिटिश टेनिस स्टार एंजेला बक्सटन का निधन

                about - Part 2637_11.1
                पूर्व ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी, दो बार की ग्रैंड स्लैम डबल्स चैंपियन और समानता अधिकार की समर्थक एंजेला बक्सटन (Angela Buxton) का निधन। बक्सटन ने 1956 में रोलैंड गैरोस और विंबलडन दोनों में एल्थिया गिब्सन के साथ महिला डबल जीता था। बक्सटन विंबलडन 1956 में सिंगल फाइनल में पहुंच गई, लेकिन उन्हें उसमे अमेरिकी शर्ली फ्राई से हार का सामना करना पड़ा था।

                भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस: 20 अगस्त

                about - Part 2637_12.1
                हर साल 20 अगस्त को भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस या अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत में अक्षय ऊर्जा संसाधनों के महत्व को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। भारत सरकार, देश को ऊर्जा की एक स्थायी मात्रा प्रदान करने के लिए विकास अथवा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के महत्व से अवगत है। ऐसे में समय में उन लोगों के बीच नवीकरणीय संसाधनों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण बन जाता है जो इस विषय से अनभिज्ञ हैं।
                भारतीय अक्षय उर्जा दिवस का इतिहास:

                भारतीय अक्षय उर्जा दिवस की शुरुआत साल 2004 में अक्षय ऊर्जा विकास कार्यक्रमों का समर्थन करने और ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों के बजाय इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। अक्षय उर्जा दिवस से संबंधित पहला कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने 2004 में इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया, और 12,000 स्कूली बच्चों ने अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक मानव श्रृंखला बनाई। 20 अगस्त को अकारण ही नही चुना गया बल्कि इस दिन को भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जयंती के रूप में चुना गया था।

                सदभावना दिवस: 20 अगस्त

                about - Part 2637_14.1
                देश भर में प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती को सदभावना दिवस या सद्भाव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 20 अगस्त 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76 वीं जयंती मनाई जा रही हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उनकी मृत्यु के एक साल बाद 1992 में राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार की शुरुआत की थी।
                हर साल यह दिन स्वर्गीय राजीव गांधी की याद में मनाया जाता है, जो 40 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। भारत के लिए उनके विचारों को श्रद्धांजलि देने के लिए, इस अवसर पर समाज की बेहतरी में योगदान दिया जाता है।
                राजीव गांधी के बारे में:

                राजीव गांधी अपनी मां इंद्र गांधी की हत्या के बाद 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने और 1984-89 तक इस पर पर अपनी सेवाए दी थी। वे 1986 में शिक्षा प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति लेकर आए और जवाहर नवोदय विद्यालय प्रणाली की स्थापना की, जहाँ उन्होंने कक्षा 6 से 12 वीं तक के ग्रामीण वर्गों को मुफ्त आवासीय शिक्षा प्रदान की। उन्होंने हमेशा एक विकसित राष्ट्र का सपना देखा था जिसके लिए उन्होंने कई अहम कार्य किए, जिनमे 1986 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति सहित लाइसेंस राज को ख़त्म करना और पंचायती राज को जोड़ना शामिल है। उनका ही राष्ट्र के विकास में योगदान रहा है, जो वर्तमान में हमें लाभान्वित कर रहा है। उनके सपनों को याद करने के लिए, राष्ट्र को विकास की ओर ले जाने के लिए उनके सामाजिक और आर्थिक कार्य, सदभावना दिवस अस्तित्व में आए।

                कैबिनेट ने राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के गठन की दी मंजूरी

                about - Part 2637_16.1
                केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी” (National Recruitment Agency) के गठन को अपनी मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) का उद्देश्य केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया में परिवर्तनकारी सुधार लाना होगा। NRA में रेल मंत्रालय, वित्त मंत्रालय / वित्तीय सेवा विभाग, SSC और RRB सहित IBPS के प्रतिनिधि शामिल होंगे। एनआरए एक विशेषज्ञ निकाय के रूप में एनआरए केन्द्र सरकार की भर्ती के क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं का पालन करेगी। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) के लिए 1517.57 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
                राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) एक बहु-एजेंसी निकाय होगी जो सामान्य योग्यता परीक्षा (Common Eligibility Test) आयोजित करने के लिए जिम्मेदार होगी। CET की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं:
                • CET का आयोजन ग्रुप B और C (गैर-तकनीकी) पदों के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाएगा.
                • CET में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किए गए अंक परिणाम की घोषणा की तारीख से 3 साल की अवधि तक के लिए मान्य होंगे।
                • सामान्य योग्यता परीक्षा ऊपरी आयु सीमा के अध्यधीन होगी उम्‍मीदवारों द्वारा सीईटी में भाग लेने के लिए अवसरों की संख्‍या पर कोई सीमा नहीं होगी।
                • गैर-तकनीकी पदों के लिए स्नातक, उच्च माध्यमिक (12वीं पास) और मैट्रिक (10वीं पास) वाले उम्‍मीदवारों के लिए अलग से सीईटी का संचालन किया जाएगा.
                • सीईटी के अंक स्‍तर पर की गई स्‍क्रीनिंग के आधार पर, भर्ती के लिए अंतिम चयन अलग-अलग विशे‍षीकृत टियर (II, III इत्यादि) परीक्षा के माध्‍यम से किया जाएगा जिसे संबंधित भर्ती एजेंसी द्वारा संचालित किया जाएगा। 
                • उम्मीदवारों के पास एक ही पोर्टल पर पंजीकृत होने की तथा परीक्षा केन्द्रों के लिए अपनी पसंद व्यक्त करने की सुविधा होगी.
                • CET कई भाषाओं में उपलब्ध होगी.
                • सीईटी से भर्ती चक्र में लगने वाले समय में काफी कमी आने की उम्मीद है.

                          दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

                          about - Part 2637_18.1
                          दिल्ली पुलिस ने आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एक स्वायत्त संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के तहत दिल्ली पुलिस की आवासीय कॉलोनियों में ‘धनवंतरी रथ’ नामक मोबाइल इकाई और पुलिस कल्याण केंद्र के माध्यम से आयुर्वेद के प्रतिरोधात्मक एवं प्रोत्साहक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। “धनवंतरी रथ” आयुर्वेद स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की एक मोबाइल इकाई है, जिसमें डॉक्टरों की एक टीम शामिल है जो नियमित अंतराल पर दिल्ली पुलिस की कॉलोनियों का दौरा करेगी।

                          पुलिस वेलनेस सेंटर और धनवंतरी रथ AIIA की ओपीडी सेवाओं से बाहर होंगे। ये सेवाएं आयुर्वेद निवारक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की सहायता से दिल्ली पुलिस के परिवारों की सहायता करना चाहती हैं। यह सेवाए आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आनेवाला एक स्वायत्त संस्थान आयुरक्षा  एआईआईए और दिल्ली पुलिस का एक संयुक्त उपक्रम है, जिसका उद्देश्य आयुर्वेद प्रतिरक्षा बढ़ाने के उपायों के माध्यम से दिल्ली पुलिस जैसे फ्रंटलाइन कोविड-19 योद्धाओं के स्वास्थ्य को बनाए रखना है।

                          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                          • दिल्ली के मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल; दिल्ली के राज्यपाल: अनिल बैजल.

                          Recent Posts

                          द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
                          Most Important Questions and Answer PDF
                          QR Code
                          Scan Me