टाटा समूह ने डिजिटल सेवाओं के लिए “Super App” लॉन्च की

about - Part 2632_3.1
टाटा समूह ने उपभोक्ता उत्पाद की एक श्रृंखला पेशकश करने के लिए देश के असमान बिक्री क्षेत्र को एक साथ लाने के लिए “Super App” नाम से एक नया ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप रिलायंस इंडस्ट्रीज और अमेजन जैसे वैश्विक दिग्गजों को इस क्षेत्र में टक्कर देगा।
यह ऐप खाने-पीने ऑर्डरिंग, फैशन और जीवन शैली, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उपभोक्ता उत्पाद, बीमा और वित्तीय सेवाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और बिल भुगतान जैसी सेवाए मुहैया कराएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • टाटा समूह के अध्यक्ष: नटराजन चंद्रशेखरन
  • टाटा ग्रुप मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

NLCIL ने नेवेली टाउनशिप को बदलने के लिए जीता “स्वच्छता ही सेवा पुरस्कार”

about - Part 2632_5.1
भारत सरकार के नवरत्न NLC इंडिया लिमिटेड (NLCIL) ने “स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम” के कार्यान्वयन में अत्यंत मूल्यवान योगदान देने के लिए पुरस्कार जीता है। एनएलसीआईएल के सीएमडी राकेश कुमार ने एनएलसीआईएल के प्रयासों को पूरी नेवेली को प्लास्टिक-मुक्त, स्वच्छ और हरे-भरे परिसर में बदलने और “स्वच्छता ही सेवा 2019” पुरस्कार की घोषणा करने का प्रयास किया था।
एनएलसीआईएल की निम्नलिखित तीन इकाइयों को स्वच्छ ही सेवा से सम्मानित किया गया है:
  • Township Administration Office: First rank
  • Thermal Power Station-1: Second rank
  • Mines Sub-Stores: Third rank

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के बारे में:


स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम, माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सितंबर 2019 में शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन की एक पहल है। NLCIL ने इस कार्यक्रम को दो चरणों में लागू किया: पहला चरण 11 सितंबर, 2019 से 2 नवंबर 2019; और दूसरा चरण 3 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2019 तक था ।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एनएलसीआईएल स्थापित: 1956.
  • एनएलसीआईएल मुख्यालय: नेवेली, चेन्नई, तमिलनाडु

चीन ने अपने पांचवें Gaofen-9 सीरिज के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह का किया सफल लॉन्च

about - Part 2632_7.1
चीन ने उत्तरपश्चिम चीन के जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से अपने पांचवें पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘Gaofen-9 (05)’ का लॉन्च सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। Long March-2D वाहक रॉकेट द्वारा कक्षा में भेजा गया यह उपग्रह एक ऑप्टिकल रिमोट-सेंसिंग उपग्रह है। यह लॉन्च लॉन्ग मार्च रॉकेट सीरिज का 343 वां मिशन है और 2020 में चीन का 23 वां है।

Gaofen-9 (05) के बारे में:

  • Gaofen-9 (05) एक ऑप्टिकल रिमोट सेंसिंग उपग्रह है, जिसे Aerospace Dongfanghong Satellite Co.Ltd द्वारा विकसित किया गया है, यह चाइना एकेडमी ऑफ़ स्पेस टेक्नोलॉजी (CAST) का हिस्सा है, जो चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन (CASC) की सहायक कंपनी है।
  • इस उपग्रह का उपयोग मुख्य रूप से भूमि सर्वेक्षण, शहर नियोजन, सड़क नेटवर्क डिजाइन, फसल उपज अनुमान और आपदा रोकथाम और निपटने के साथ-साथ बेल्ट और रोड के निर्माण के लिए जानकारी प्रदान करने के लिए किया जाएगा.
  • रॉकेट पर लोड किए गए अन्य पेलोड में एक बहु-कार्यात्मक प्रायोगिक उपग्रह और राष्ट्रीय रक्षा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा विकसित Tiantuo-5 अंतरिक्ष यान शामिल है।
  • साल 2020 में नवंबर में प्रमुख चीनी मिशन Chang’e-5 lunar sample return को लॉन्च करने की उम्मीद  है।

Gaofen उपग्रहों के बारे में:


साल 2010 में, Gaofen उपग्रहों की श्रृंखला चीन के उच्च-रिज़ॉल्यूशन अर्थ ऑब्जर्वेशन सिस्टम (CHEOS) का मुख्य हिस्सा है, जो ऑप्टिकल और सिंथेटिक एपर्चर राडार उपग्रहों के साथ हर-दिन हर-मौसम का कवरेज प्रदान करता है। इसका मुख्य उपयोग भूमि सर्वेक्षण, शहरी नियोजन, सड़क नेटवर्क डिजाइन, कृषि और आपदा राहत के लिए किया जाता हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • चीन की राजधानी: बीजिंग.
  • चीन मुद्रा: रेनमिनबी.
  • चीन के राष्ट्रपति: शी जिनपिंग

भारत सरकार और AIIB ने मुंबई शहरी परिवहन परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2632_9.1
भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार, मुंबई रेलवे विकास निगम और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के बीच 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मुंबई शहरी परिवहन परियोजना-III के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस परियोजना का उद्देश्य मुंबई में उपनगरीय रेलवे प्रणाली की नेटवर्क क्षमता, सेवा की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार करना है। 2011 की जनगणना के अनुसार मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) 22.8 मिलियन  की आबादी के साथ भारत में सबसे अधिक आबादी वाला महानगरीय क्षेत्र है और जिसके 2031 तक 29.3 मिलियन और 2041 में 32.1 मिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • AIIB के अध्यक्ष: जिन लिकून.
  • AIIB का मुख्यालय: बीजिंग, चीन.
  • AIIB की स्थापना: 16 जनवरी 2016.

रूस में आर्मी 2020 फोरम में किया गया इंडिया पैवेलियन का उद्घाटन

about - Part 2632_11.1
रूस के मास्को में सचिव (रक्षा उत्पादन) राज कुमार और भारतीय राजदूत डीबी वेंकटेश वर्मा द्वारा आर्मी 2020 इंटरनेशनल मिलिट्री एंड टेक्निकल फोरम में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया गया।
फोरम वैश्विक सैन्य अधिकारियों, शोधकर्ताओं और रक्षा उद्योग के विशेषज्ञों के बीच हथियारों, सैन्य उपकरणों के डिजाइन, निर्माण और संचालन में 3 डी प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग के बारे में भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इस फोरम का आयोजन रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा 23-29 अगस्त को मॉस्को के पास पैट्रियट पार्क में किया जा रहा है, जो  साल 2015 से इस आयोजन का स्थल रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन.
  • रूस की राजधानी: मास्को

जर्मन गोल्फर सोफिया पोपोव ने जीता महिला ब्रिटिश ओपन 2020 खिताब

about - Part 2632_13.1
जर्मनी की गोल्फर सोफिया पोपोव (Sophia Popov) ने स्कॉटलैंड के रॉयल ट्रॉन में दो स्ट्रोक से थाईलैंड की जैस्मीन सुवानापुरा (Jasmine Suwannapura) को हराकर वीमेन ब्रिटिश ओपन 2020 का खिताब (rebranded as 2020 AIG Women’s Open) जीता लिया है। इसके खिताब के साथ सोफिया LPGA टूर का प्रमुख खिताब जीतने वाली जर्मनी की पहली महिला गोल्फर बन गई हैं।

वायु सेना ने कैरियर से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए लॉन्च की ‘MY IAF’ऐप

about - Part 2632_15.1
वायु सेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने भारतीय वायु सेना (IAF) में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को कैरियर से संबंधित जानकारी और विवरण प्रदान करने के लिए ‘MY IAF’ नामक एक मोबाइल नया एप्लिकेशन लॉन्च किया है।

“MY IAF” के बारे में:

  • डिजिटल इंडिया पहल के तहत लॉन्च किए गए इस ऐप को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) के सहयोग से विकसित किया गया है.
  • ऐप सिंगल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के रूप में कार्य करेगा जहां उपयोगकर्ता भारतीय वायुसेना में अधिकारियों और एयरमैन दोनों के लिए चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, वेतन और भत्तों आदि के विवरण की जानकारी हासिल कर सकेंगे.
  • इस ऐप में भारतीय वायुसेना के इतिहास और वीरता की झलक भी मिलेगी.
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय वायु सेना की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932.
  • भारतीय वायुसेना मुख्यालय: नई दिल्ली.

बायर्न म्यूनिख ने जीती UEFA चैंपियंस लीग 2019-20

about - Part 2632_17.1
जर्मन पेशेवर स्पोर्ट्स क्लब बायर्न म्यूनिख ने पेरिस सेंट-जर्मेन को 1-0 से हराकर UEFA चैंपियंस लीग 2019-20 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह फाइनल पुर्तगाल के लिस्बन में खेला गया था। इसके साथ ही बायर्न म्यूनिख पहले यूरोपीय कप विजेता बन गया हैं जिसने टूर्नामेंट के दौरान अपने सभी मैच जीते है। बायर्न म्यूनिख का यह छठा यूरोपीय चैंपियंस लीग खिताब है।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन व्हाइट ने संन्यास का किया ऐलान

about - Part 2632_19.1
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन व्हाइट ने क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 टेस्ट मैचों सहित 91 ODI और 47 T20I मैच खेले है। इसके अलावा उन्होंने 7 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलियाई सीमित ओवरों की टीम का भी नेतृत्व किया। उन्होंने टेस्ट में 146 रन, वनडे में 2072 रन और T-20 में 984 रन बनाए।
कैमरन व्हाइट घरेलू क्रिकेट में शानदार रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 177 खेलों में 39.91 के औसत से कुल 10,537 प्रथम श्रेणी रन बनाए।

जितेंद्र सिंह ने किया “Gastric Cancer” बुक का विमोचन

about - Part 2632_21.1
केंद्रीय मंत्री, जितेंद्र सिंह ने कैंसर पर डॉ. अशोक के. वैद द्वारा संपादित “Gastric Cancer” शीर्षक पुस्तक का विमोचन किया है। इस पुस्तक को ऑन्कोलॉजी पर आयोजित 3-दिवसीय वर्चुअली सम्मेलन के दौरान एक विशेष सत्र के दौरान लॉन्च किया गया । यह पुस्तक स्प्रिंगर हेल्थकेयर एजुकेशन द्वारा प्रकाशित की गई है। अशोक के. वैद एक प्रसिद्ध चिकित्सक हैं और जिन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 2009 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me