नाबार्ड ने कर्ज और ऋण गारंटी उत्पाद को किया रोल आउट

about - Part 2631_3.1
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने “बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों (NBFC) -माइक्रो वित्त संस्थान (MFI) के लिए Structured Finance and Partial Guarantee Program” के रूप में डेडिकेटेड कर्ज और ऋण गारंटी उत्पाद लॉन्च किया है। यह लॉन्च किया गया उत्पाद महामारी की मार झेल रहे ग्रामीण क्षेत्र के दूर-दराज इलाकों तक ऋण के प्रवाह को गति प्रदान करेगा।
एनबीएफसी-एमएफआई के लिए संरचित वित्त और आंशिक गारंटी कार्यक्रम में छोटे और मध्यम आकार के एमएफआई को दिए गए पूलित ऋणों पर आंशिक गारंटी प्रदान किया जाना शामिल है। यह प्रारंभिक चरण में 2,500 करोड़ रुपये के वित्त पोषण की सुविधा प्रदान करने में मदद करेगा, जिसके भविष्य में बढ़ने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम के तहत 28 राज्यों और 650 जिलों के 1 मिलियन से अधिक घरों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट के अध्यक्ष: गोविंदा राजुलु चिंटाला.

ह्यूमन कैलकुलेटर नीलकंठ भानु प्रकाश ने MCWC में जीता स्वर्ण पदक

about - Part 2631_5.1
हैदराबाद के नीलकंठ भानु प्रकाश ने माइंड स्पोर्ट्स ओलंपियाड (MSO) के मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्ड कप (MCWC) में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने शकुंतला देवी और स्कॉट फ्लेन्सबर्ग जैसे दिग्गज गणितज्ञ के रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया ऑल-टाइम रिकॉर्ड कायम किया है।
भानु प्रकाश ने 167 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया है, वहीँ लेबनान के मोहम्मद एल मीर ने 102 अंक के साथ रजत पदक और यूएई की अस्मिता पाल ने 100 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
नीलकंठ भानु प्रकाश जोनलगड्डा के बारे में:

बीस वर्षीय नीलकंठ भानु प्रकाश दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज में गणित (ऑनर्स) के छात्र हैं, और उन्होंने दुनिया के सबसे तेज़ ह्यूमन कैलकुलेटर होने के लिए 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड और 50 लिम्का रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
MSO के बारे में:

माइंड स्पोर्ट्स ओलंपियाड 60 से अधिक विभिन्न बोर्ड खेल प्रतियोगिताओं जैसे शतरंज, स्क्रैबल और 7 वंडर्स जैसे एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसे पहली बार 1998 में आयोजित किया गया था।

अहमदाबाद रेलवे डिवीजन ने लॉन्च की बैगेज सेनिटाइजेशन और रैपिंग मशीन

about - Part 2631_7.1
गुजरात में अहमदाबाद रेलवे डिवीजन द्वारा अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बैगेज सेनिटाइजेशन और रैपिंग मशीन स्थापित की गई है। यह मशीन भारतीय रेलवे में स्थापित की गई अपनी तरह की पहली मशीन है। हाल ही में लॉन्च की गई मशीन का उद्देश्य महामारी के दौरान सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। इसमें सामान को 360 डिग्री यानि पूरी तरह से सैनिटाइजेशन के लिए अल्ट्रावायलेट विकिरण का उपयोग किया जाता है।
महामारी के दौरान रेलवे द्वारा यात्रा करने वाले यात्रियों को सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के लिए अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर लगभग 69-वर्ग मीटर जगह में बैगेज सेनिटाइजेशन और रैपिंग मशीन लगाई गई है। अहमदाबाद रेलवे डिवीजन के अनुसार, मशीन द्वारा उपयोग की जाने वाली यूवी किरणों से टिफिन, भोजन, सब्जियां या सामान में रखे पानी पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

भारतीय ऊर्जा विनिमय के एमडी और सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने दिया इस्तीफा

about - Part 2631_9.1
भारतीय ऊर्जा विनिमय (Indian Energy Exchange-IEX) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय ऊर्जा विनिमय बोर्ड (IEX) के निदेशक मंडल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। वह 24 अगस्त 2020 से तत्काल प्रभाव से अपने पद से हट गए।
IEX के बोर्ड के वर्तमान गैर-कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल को कंपनी के अंतरिम एमडी और सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय ऊर्जा विनिमय एमडी और सीईओ: सत्यनारायण गोयल (अंतरिम).
  • भारतीय ऊर्जा विनिमय का मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • भारतीय ऊर्जा विनिमय की स्थापना: 27 जून 2008.

कांगो के पूर्व राष्ट्रपति पास्कल लिसौबा का निधन

about - Part 2631_11.1
कांगो गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति पास्कल लिसौबा (Pascal Lissouba) का निधन। वह 1960 में कांगो के स्वतंत्र देश बनने के बाद कृषि मंत्री बने थे। उन्होंने 1992 से 1997 तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। उन्होंने अल्फोंस मासम्बा डिबेट के राष्ट्रपति काल में प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया था। कांगो गणराज्य के हाई कोर्ट ने 2001 में देशद्रोह और भ्रष्टाचार के लिए पास्कल लिसौबा को 30 साल की सजा सुनाई थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति: डेनिस सासौ गुगेसो.
  • कांगो के प्रधान मंत्री: क्लेमेंट मौम्बा.
  • कांगो गणराज्य की राजधानी: ब्राज़ाविल

ICICI बैंक किसानों की साख का आकलन करने के लिए उपग्रह डेटा का करेगा उपयोग

about - Part 2631_13.1
आईसीआईसीआई बैंक ने किसानों की साख का आकलन करने के लिए सॅटॅलाइट डेटा का उपयोग करने का फैसला किया है। इसके साथ ही ICICI बैंक अब ऐसी तकनीक का उपयोग करने वाला भारत का पहला ऐसा बैंक बन गया है जो भूमि, सिंचाई और फसल पैटर्न से संबंधित चीजों को मापने और किसानों के लिए त्वरित उधार निर्णय लेने के लिए जनसांख्यिकीय और वित्तीय मापदंडों के संयोजन में इसका उपयोग करेगा।
सैटेलाइट डेटा का उपयोग करने के लाभ:
  • जनसांख्यिकीय और वित्तीय विवरण के साथ उपग्रह डेटा किसानों की भूमि संपत्ति पर सटीक जानकारी प्रदान करेगा.
  • इस तकनीक के उपयोग से मौजूदा क्रेडिट वाले किसानों को उनकी पात्रता का विस्तार करने में मदद मिलेगी और नए-सिरे-से-क्रेडिट किसानों को औपचारिक ऋण तक बेहतर पहुंच प्राप्त करने में मदद मिलेगी.
  • साथ ही इससे ऋण प्रदान करने के समय में भी कमी आने की उम्मीद है, क्योंकि उपग्रह डेटा की मदद से भूमि सत्यापन गैर-संपर्क तरीके से किया जाता है, और क्रेडिट आकलन कुछ दिनों के भीतर किया जाता है, जो पहले 15 दिनों तक के अन्दर किया जाता था।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • आईसीआईसीआई बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
    • आईसीआईसीआई बैंक के एमडी और सीईओ: संदीप बख्शी.
    • आईसीआईसीआई बैंक टैगलाइन: हम हैं ना, ख्याल अपका.

      एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च की “Shagun – Gift an insurance” policy

      about - Part 2631_15.1
      एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने ‘Shagun – Gift an Insurance” नामक अपनी तरह का पहला बीमा उत्पाद लॉन्च किया है, जो पर्सनल एक्सीडेंट पालिसी का एक अनूठा उपहार है। इस पॉलिसी की खास विशेषता यह है कि इसे किसी को भी उपहार में दिया जा सकता है, यानि इसका पॉलिसी खरीदार से संबंधित होना जरुरी नही है।
      ‘Shagun – Gift an Insurance’ पॉलिसी की मुख्य विशेषताएं- 
      • पॉलिसी खरीदार इसे उपहार के रूप में परिवार, दोस्तों, अन्य किसी परिवार और यहां तक कि घरमे कम-करने वालों, ड्राइवरों, रसोइया आदि किसी को भी दे सकता है।
      • गिफ्ट रिसीवर (बीमित) की आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष तक होनी चाहिए। इसमें 1 साल तक का लाभ उठाया जा सकता है.
      • शगुन व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा को कवर प्रदान करता है, जो बीमित व्यक्ति को दुर्घटना के कारण आकस्मिक मृत्यु, विकलांगता अथवा अस्थायी विकलांगता जैसे परिस्थिति में पूर्ण वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • एसबीआई जनरल इंश्योरेंस मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
      • एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ: प्रकाश चंद्र (पी. सी.) कंडपाल.

      केरल का पहला ड्रैगनफ्लाई फेस्टिवल

      about - Part 2631_17.1
      WWF-इंडिया केरला स्टेट ऑफिस ने सोसाइटी फॉर ओडोनेट स्टडीज (SOS) और थुंबिपुरनम के साथ केरल में पहली बार राज्य “Dragonfly Festival” के लिए सहयोग किया है, जिसका नाम ‘थुंबिमहोत्सवम 2020’ है। यह राष्ट्रीय जैव विविधता बोर्ड, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और आईयूसीएन-सीईसी के सहयोग से डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी और इंडियन ड्रैगनफ्लाई सोसाइटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ड्रैगनफली महोत्सव का हिस्सा है।

      ड्रैगनफली फेस्टिवल के बारे में:

      • ड्रैगनफ्लाई फेस्टिवल, आने वाले महीनों में समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने के लिए विभिन्न  कार्कीयक्रमों एक श्रृंखला शुरू की जाएगी.
      • त्योहार का आधिकारिक शुभंकर “Pantalu” है जिसे परिवार में ड्रैगनफलीज के जीनस लिबेलुलिडे को आमतौर पर वर्षा पूल ग्लाइडर्स के रूप में जाना जाता है.
      • लोगों की भागीदारी बढ़ाने और उनके अवलोकन कौशल में सुधार करने के लिए एक ‘ड्रैगनफ्लाई बैकयार्ड वॉच’ की भी घोषणा की गई है.
      • इसके अलावा ‘Common Dragonflies of Kerala’ एक फील्ड गाइड और ‘Children’s Dragonfly Coloring & Activity Book’ को भी तैयार किया जा रहा है।
      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-
      • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम.
      • केरल के मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन.
      • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान

      दो साल बढ़ाया गया DRDO प्रमुख जी सतीश रेड्डी का कार्यकाल

      about - Part 2631_19.1
      प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक जी सतेश रेड्डी का रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल को दो साल बढ़ा दिया गया है। उन्हें दो साल के लिए अगस्त 2018 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।
      कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डीआरडीओ अध्यक्ष के रूप में रेड्डी के कार्यकाल के विस्तार को अपनी मंजूरी दी है, इसके अवाला वह 26 अगस्त के बाद दो वर्षों के लिए वह रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीओडीआरडी) के सचिव भी होंगे।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • DRDO मुख्यालय: नई दिल्ली.
      • DRDO स्थापना: 1958.

      श्री अय्यर ने लिखी “Who painted my lust red?” पुस्तक

      about - Part 2631_21.1
      लेखक श्री अय्यर द्वारा “Who painted my lust red?” नामक पुस्तक का लेखन किया गया है। यह किताब जब बॉलीवुड क्रिकेट से मिलता है तो राजनेताओं से मिलता है पर आधारित है। यह पुस्तक श्री अय्यर की Money Trilogy श्रृंखला पुस्तक की दूसरी पुस्तक है। पहली पुस्तक “Who painted my money white?” थी।

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me