गृह मंत्रालय द्वारा “अनलॉक 4” के लिए जारी दिशानिर्देश की मुख्य बातें

about - Part 2626_3.1
गृह मंत्रालय ने कंटेनर जोन के बाहर के क्षेत्रों में गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए “अनलॉक 4” के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। “अनलॉक 4” के लिए जारी किए गए दिशानिर्देश 1 सितंबर, 2020 से लागू होंगे। इन दिशानिर्देशों को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है।
“अनलॉक 4” दिशानिर्देशों की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
  • नए दिशानिर्देशों के अनुसार, मेट्रो रेल को क्रमबद्ध तरीके से 7 सितंबर 2020 से शुरू करने की मंजूरी दी गई है.
  • नए दिशानिर्देश में 21 सितंबर 2020 के बाद 100 लोगों की तक के सामाजिक / शैक्षणिक / खेल / मनोरंजन / सांस्कृतिक / धार्मिक / राजनीतिक कार्यों और अन्य कार्यक्रमों अथवा सभाओं की मंजूरी दी गई हैं। हालाँकि उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में फेस मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग और हैंड वाश या सैनिटाइज़र जैसे कोविड निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा.
  • 21 सितंबर 2020 के बाद से ओपन एयर थिएटर खोलने की भी अनुमति दी गई है.
  • अब अंतर-राज्य और एक राज्य से दूसरे राज्य पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा.
  • स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक और कोचिंग संस्थान 30 सितंबर 2020 तक छात्रों और नियमित कक्षा गतिविधि के लिए बंद रहेंगे। हालाँकि, केवल कंटेनर जोन के बाहर के क्षेत्रों में स्वैच्छिक आधार पर, 21 सितंबर 2020 से कक्षा 9 से 12 तक के छात्र अपने अभिवावकों की सहमति के स्कूल जा सकेंगे.
  • “अनलॉक 4” के लिए जारी किए गए दिशानिर्देश में भी अभी सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर (ओपन एयर थिएटर को छोड़कर) और इसी तरह के स्थानों पर लगी पाबंदी जारी रहेगी.
  • 30 सितंबर, 2020 तक कंटेनर ज़ोन में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का भी निर्देश दिया गया है.
  • उच्च शिक्षण संस्थानों में केवल रिसर्च स्कॉलरों (पीएचडी) और तकनीकी व पेशेवर कोर्स के परास्नातक विद्यार्थियों जिन्हें प्रयोगशाला/प्रयोगात्मक कार्यों के लिए जरूरत हो, उन्हें हालात के आकलन और राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के असर को ध्यान में रखते हुए एमएचए से परामर्श के बाद उच्च शिक्षा विभाग (DHE) द्वारा अनुमति दी जाएगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केंद्रीय गृह राज्य मंत्री: अमित शाह.

    दिग्गज एथलेटिक कोच पुरुषोत्तम राय का निधन

    about - Part 2626_5.1
    भारत के पूर्व एथलेटिक कोच पुरुषोत्तम राय का निधन। पूर्व कोच भारत में किसी कोच को दिए जाने सर्वोच्च खेल पुरस्कार द्रोणाचार्य पुरस्कार लेने से कुछ घंटे पहले निधन हो गया। वह एथलेटिक्स में द्रोणाचार्य पुरस्कार जीतने वाले कर्नाटक के तीसरे व्यक्ति बन गए है। उन्होंने ओलंपियन क्वार्टर-मिलर वंदना राव, हेमपैथलेट प्रमिला अयप्पा, अश्विनी नचप्पा, मुरली कुट्टन, एमके आशा, ईबी शायला, रोजा कुट्टी और जीजी प्रमिला जैसे शीर्ष एथलीटों को तैयार किया था।
    पुरुषोत्तम राय के नाम की घोषणा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के अन्य विजेताओं के साथ वर्ष 2020 के द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की गई थी। उन्होंने 1987 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 1988 के एशियन ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप और 1999 के एसएएफ गेम्स के लिए भारतीय टीम को प्रशिक्षित किया था।

    इंटरनेशनल डे ऑफ विक्टिम्स ऑफ इंन्फोर्स्ड डिसएप्पीयरेंसेंस: 30 अगस्त

    about - Part 2626_7.1
    संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 30 अगस्त को विश्व स्तर पर International Day of the Victims of Enforced Disappearances यानि जबर्दस्ती गुम किए गए पीड़ितों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिन गिरफ्तारी, नजरबंद और अपहरण की घटनाओं सहित दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में जबरदस्ती या बिना मर्जी के गायब किए जाने वाले लोगों के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। उपरोक्त सभी घटनाओं के परिणामस्वरूप उत्पीड़न से संबंधित रिपोर्ट की संख्या बढ़ जाती है, जिनमे गायब होने वाले या जिनके परिवारों को उत्पीड़न, दुर्व्यवहार सहना पड़ा हो या जिन्हें धमकाया गया हो आदि से संबंधित हैं।
    संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 30 अगस्त को जबर्दस्ती गुम किए गए पीड़ितों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया गया था और इसे पहली बार वर्ष 2011 में मनाया गया था।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.

    भारत सरकार ने बढ़ाई राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की पुरस्कार राशि

    about - Part 2626_8.1

    केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कारों की सात श्रेणियों में से चार में पुरस्कार राशि में वृद्धि की घोषणा की है. उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस 2020 के अवसर पर यह घोषणा की. खेल पुरस्कारों की पुरस्कार राशि अंतिम बार 2008 में बढ़ाई गई थी.  


    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

    राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की पुरस्कार राशि में वृद्धि:

    • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की पुरस्कार राशि 7.5 लाख रुपये की पिछली राशि से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है. 
    • अर्जुन पुरस्कार को 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है.
    • द्रोणाचार्य (लाइफटाइम) पुरस्कार प्राप्त करने वाले, जिन्हें पहले 5 लाख रुपये दिए जाते थे, अब उन्हें नकद पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि द्रोणाचार्य  (रेगुलर) को प्रति पुरस्कार 5 लाख रुपये के बजाय 10 लाख दिए जाएंगे
    • ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को 5 लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये दिए जाएंगे. 

    Find More Sports News Here

    गोवा में 20 नवंबर से आयोजित होगा 51वां IFFI

     

    about - Part 2626_9.1

    भारत का 51 वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा. यह फिल्म फेस्टिवल COVID 19 के कारण एक हाइब्रिड फिल्म फेस्टिवल है, जो आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्मों के साथ-साथ थियेटर स्क्रीनिंग भी प्रदर्शित करेगा.

    WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

    • गोवा राजधानी: पणजी.
    • गोवा के राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.
    • गोवा के मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत.

    Find More Miscellaneous News Here

    सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए.आर. लक्ष्मणन का निधन

     

    about - Part 2626_10.1

    सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ए.आर. लक्ष्मणन का निधन हो गया. उनका जन्म 22 मार्च, 1942 को तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के देवकोट्टई में  हुआ था. उन्हें 20 दिसंबर, 2002 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और 22 मार्च, 2007 को सेवानिवृत्त हुए थे. वर्तमान में वे न्यायमूर्ति ए.एस.आनंद की अध्यक्षता वाले मुलई पेरियार पैनल  तमिलनाडु के प्रतिनिधि थे. 

    WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    ए.आर. लक्ष्मणन :

    • ए.आर. लक्ष्मणन ने अपनी सेवानिवृत्ति के बाद विधि आयोग (18 वें विधि आयोग) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया
    • उन्हें 1997 में केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था. उन्होंने क्रमशः 2000 और 2001 में राजस्थान उच्च न्यायालय और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया.
    • उन्होंने तमिल और अंग्रेजी में कई किताबें लिखी हैं, जिनमें “Neethiyin Kural (The voice of justice)” और “द जज स्पीक्स” विभिन्न न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर व्याख्यान का संकलन हैं.

    Find More Obituaries News

    T20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने ड्वेन ब्रावो

     

    about - Part 2626_11.1

    वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर, ड्वेन जॉन ब्रावो Twenty20 मैचों में 500 विकेट झटकने वाले क्रिकेट के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के एक मैच में अपनी टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया ज़ॉक्स के बीच हुए मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की है. ब्रावो ने रहकेम कॉर्नवाल (18) का विकेट लेकर अपना 500 वां विकेट लिया. ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के 459 वें मैच में उपलब्धि हासिल की है. 

    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

    श्रीलंका के लसिथ मलिंगा टी 20 क्रिकेट में 339 मैचों में 389 विकेट के साथ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, इसके बाद सुनील नरेन (383), इमरान ताहिर (374) और सोहेल तनवीर (356) हैं. 

    Find More Sports News Here

    केरल सरकार ने पहली समुद्री एम्बुलेंस “PRATHEEKSHA” की शुरू

     

    about - Part 2626_12.1

    केरल के मुख्यमंत्री, पिनाराई विजयन ने केरल में तिरुवनंतपुरम जिले के विझिनजाम गाँव में ‘PRATHEEKSHA’ नाम की पहली समुद्री एम्बुलेंस की शुरुआत की. अन्य समुद्री एम्बुलेंस जिन्हें तैनात किया जाना है, वे Pratyasha और Karunya हैं.  तैनात की जाने वाली एम्बुलेंस इस प्रकार हैं:

    • Ernakulam में Pratyasha 
    • Kozhikode में Karunya

    WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    PRATHEEKSHA:

    Pratheeksha, केरल सरकार के मत्स्य विभाग के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा निर्मित 3 पूर्ण सुसज्जित समुद्री एम्बुलेंस नाव की श्रृंखला में पहली है. इन्हें रु. 6.08 करोड़ की लगत के साथ, समुद्र में दुर्घटनाओं के दौरान मछुआरों के जीवन को बचाने के लिए बनाया गया है. नाव को भारतीय मत्स्य प्रौद्योगिकी संस्थान ने शिपिंग के भारतीय रजिस्ट्री के विनिर्देशों के अनुसार डिजाइन किया है.

    सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

    • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम.
    • केरल के मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन.
    • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खा.

    Find More State In News Here

    श्रीलंकाई क्रिकेटर थरांगा परनविताना हुए रिटायर

    about - Part 2626_13.1

    श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़, निषाद थरांगा परनविताना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने 32 टेस्ट मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 2 शतक और 11 अर्द्धशतक सहित 1792 रन बनाए हैं

    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

    परनविताना ने फरवरी 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण किया और नवंबर 2012 में राष्ट्रीय टीम के लिए अपना आखरी मैच खेला था. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में  वह 12,522 रन के साथ श्रीलंका के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

    Find More Sports News Here

    ‘ब्लैक पैंथर’ स्टार चैडविक बॉसमैन का निधन

     

    about - Part 2626_14.1

    चार साल से कोलोन कैंसर से जूझ रहे ब्लैक पैंथर अभिनेता, चैडविक बॉसमैन का निधन हो गया. उनका जन्म और परवरिश दक्षिण कैरोलिना के एंडरसन में हुआ और उन्होंने 2003 में टीवी सीरीज “ऑल माय चिल्ड्रन” से अभिनय की शुरुआत की थी. उन्होंने 2008 में बायोपिक द एक्सप्रेस: द एर्नी डेविस स्टोरी से बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत की, जहां उन्होंने फ्लॉयड लिटिल की भूमिका निभाई थी. उन्होंने Marvel cinematic universe में प्रसिद्ध ब्लैक पैंथर की भूमिका निभाई थी. 

    WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    अभिनेता ने कई अन्य हाई प्रोफाइल जीवनी वाली भूमिकाएँ निभाईं, जैसे कि ड्रामा 42 में बेसबॉल के जैकी रॉबिन्सन डे, मार्शल में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस थर्गूड मार्शल और Get on Up में soul icon जेम्स ब्राउन.

    Find More Obituaries News

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me