RBI ने संशोधित प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र उधार के लिए जारी किए दिशानिर्देश

about - Part 2620_3.1
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र उधार  (Priority Sector Lending) दिशानिर्देशों की व्यापक समीक्षा की गई है। PSL दिशानिर्देशों की समीक्षा उभरती राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ संरेखित करने और समावेशी विकास पर गहन ध्यान केंद्रित करने करने के लिए की गई है। नए दिशानिर्देश ऋण की कमी वाले क्षेत्रों में ऋण गति को बेहतर करने में सक्षम होंगे और छोटे और सीमांत किसानों और कमजोर वर्गों को उधार देने में वृद्धि करेंगे। साथ ही यह नवीकरणीय ऊर्जा, और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के लिए ऋण को बढ़ावा देगा।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संशोधित पीएसएल दिशानिर्देशों में प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में वित्त के लिए पात्र कुछ नई श्रेणियों को शामिल किया गया है। इनमें सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए किसानों को ऋण शामिल हैं; कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) संयंत्रों की स्थापना के लिए ऋण; और स्टार्ट-अप के लिए 50 करोड़ रुपये तक का बैंक वित्त शामिल है।

संशोधित पीएसएल दिशानिर्देशों की मुख्य विशेषताएं: 
  • प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के ऋण के प्रवाह में क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने के लिए, ‘पहचान किए गए जिलों’ में वृद्धिशील प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र ऋण को उच्च प्राथमिकता दी गई है, जहां प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र ऋण प्रवाह तुलनात्मक रूप से कम है.
  • “छोटे और सीमांत किसानों” और “कमजोर वर्गों” के लिए निर्धारित लक्ष्यों को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जा रहा है.
  • किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) / किसान उत्पादक कंपनियों (एफपीसी) के लिए उच्च ऋण सीमा को पूर्व निर्धारित मूल्य पर अपनी उपज के सुनिश्चित विपणन के साथ खेती करने के लिए निर्दिष्ट किया गया है.
  • नवीकरणीय ऊर्जा के लिए ऋण सीमा दोगुनी कर दी गई है.
  • स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे (आयुष्मान भारत सहित) के लिए ऋण सीमा दोगुनी कर दी गई है.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

प्रहलाद सिंह पटेल ने ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में वर्चुली लिया हिस्सा

about - Part 2620_5.1
रूस की अध्यक्षता में 5 वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। 5 वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व किया गया। बैठक के प्रतिभागियों ने ब्रिक्स देशों में सांस्कृतिक क्षेत्र पर महामारी की स्थिति के प्रभाव पर विचार-विमर्श किया। साथ ही इसमें ब्रिक्स के भीतर संयुक्त सांस्कृतिक ऑनलाइन-परियोजनाओं के संभावित कार्यान्वयन की भी समीक्षा की।
5 वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में ब्राजील, भारत, चाइना, रूस और दक्षिण अफ्रीका के संस्कृति मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ब्रिक्स के सदस्य देश हैं: ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका.

बंगाल की खाड़ी में आरंभ हुआ 11 वां “INDRA NAVY” नौसेना अभ्यास

about - Part 2620_7.1
भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना के बीच द्विवार्षिक रूप से होने वाला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास “INDRA NAVY” का 11 वां संस्करण आरंभ हो गया है। द्विवार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का आयोजन बंगाल की खाड़ी में 04 से 05 सितंबर 2020 तक किया जाएगा। समुद्री अभ्यास “INDRA NAVY” दोनों नौसेनाओं के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक संबंध का प्रतीक है।
INDRA NAVY-20 अभ्यास दो देशों की नौसेनाओं द्वारा बनाए अंतर-संचालन को मजबूत करने का प्रयास करता है। यह समझ के साथ-साथ बहुआयामी समुद्री ऑपरेशन की प्रक्रियाओं में भी सुधार करेगा। इस वर्ष, COVID-19 महामारी द्वारा लगे प्रतिबंधों के चलते ‘बिना-संपर्क’ के केवल समुद्र में द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन.
  • रूस की राजधानी: मास्को; मुद्रा: रूसी रूबल.
  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.

    राज श्रीवास्तव होंगे क्रोएशिया गणराज्य में भारत के नए राजदूत

    about - Part 2620_9.1
    केंद्र सरकार द्वारा राज कुमार श्रीवास्तव को क्रोएशिया गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 1997 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं और वर्तमान में टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में मिशन उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • क्रोएशिया की राजधानी: ज़ाग्रेब; मुद्रा: क्रोएशियाई कुना.
    • क्रोएशिया के राष्ट्रपति: ज़ोरान मिलनोविक.

    सऊदी अरब ने की G20 के विदेश मंत्रियों की असाधारण बैठक की अध्यक्षता

    about - Part 2620_11.1
    सऊदी अरब ने वर्चुली मोड में आयोजित की गई G20 विदेश मंत्रियों की असाधारण बैठक की अध्यक्षता की। COVID-19 महामारी संकट की स्थिति के बारे में बुलाई गई इस आभासी बैठक में विदेश मंत्री (EAM) एस जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। बैठक के दौरान, भारत ने ‘G20 Principles on Coordinated Cross-Border Movement of People’ यानि लोगों के समन्वित क्रॉस-बॉर्डर मूवमेंट पर स्वैच्छिक G20 व्यवस्था स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। यह नया प्रस्ताव निम्नलिखित तीन मानदंडों पर आधारित होगा:
    a) Standardisation of testing procedures and universal acceptability of test results
    b) Standardisation of ‘Quarantine procedures’
    c) Standardisation of ‘movement and transit’ protocols
    प्रतिभागियों ने COVID-19 महामारी संकट के दौरान सीमाओं के पार अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा मंत्रियों ने COVID-19 महामारी से निपटने के लिए सीमा पार प्रबंधन पहलों से मिले राष्ट्रीय अनुभवों और सीख पर भी चर्चा की।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • ये 20 सदस्यी समूह (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो हर महाद्वीप के विकसित और विकासशील दोनों देशों के नेताओं को एक मंच पर साथ लाता है।
    • G20 समूह के सदस्य देश है:- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू).

    एनटीपीसी ने AIMA चाणक्य नेशनल मैनेजमेंट गेम्स 2020 में जीत की हासिल

    about - Part 2620_13.1
    ऊर्जा मंत्रालय के तहत केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एनटीपीसी लिमिटेड की टीम ने ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) चाणक्य (बिजनेस सिमुलेशन गेम) चाणक्य राष्‍ट्रीय प्रबंधन खेल (National Management Games) 2020 जीता है। NTPC वेल्लूर, तमिलनाडु की टीम ने देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित 112 संगठनों की टीमों के खिलाफ मुकाबला करने के पश्‍चात राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब हासिल किया है।
    AIMA चाणक्य राष्‍ट्रीय प्रबंधन खेल, ऑनलाइन व्यापार सिमुलेशन खेल हैं, जिनका प्रति वर्ष आयोजन किया जाता है। चैंपियनशिप का उद्देश्य विभिन्न उद्योगों के भागीदार कार्यपालकों को एक संगठन चलाने की जटिलताओं से परिचित कराना और इस आयोजन से उन्‍हें विशेषज्ञता तथा कौशल का लाभ सुनिश्चित कराना है। यह कॉर्पोरेट प्रबंधकों को एक प्रतिस्पर्धी मोड में प्रबंध व्यवसाय के रोमांच का सामना करने में सक्षम बनाता है। 

    IIPA ने “राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान सम्मेलन” का किया आयोजन

    about - Part 2620_15.1
    जनजातीय कार्य के लिए उत्कृष्टता केंद्र (CoE), जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA) द्वारा आयोजित 2 दिन लंबे “राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान सम्मेलन” का आयोजन किया गया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया।

    राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान सम्मेलन जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं के परिणामों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित किया गया था। 10 अनुसंधान साझेदारों ने 2-दिन लंबे कॉन्क्लेव में अपनी परियोजनाओं को साझा किया। इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के जनजातीय मामलों के मंत्रियों सहित देश भर के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। आईआईपीए के सहयोग से शुरू किए जाने वाले राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान (NTRI) का रोड मैप भी सम्मेलन के दौरान साझा किया गया था।

    ICICI बैंक ने शुरु की “होम उत्सव” वर्चुली प्रॉपर्टी प्रदर्शनी

    about - Part 2620_17.1
    आईसीआईसीआई बैंक द्वारा ‘होम उत्सव’ नामक एक वर्चुली संपत्ति प्रदर्शनी शुरू की गई है। प्रदर्शनी में पूरे देश के जाने-माने डेवलपर्स द्वारा डिजिटल रूप से रियल एस्टेट परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी को www.homeutsavicici.com पर देखा जा सकता है।

    ‘होम उत्सव’ प्रदर्शनी के बारे में:

    • इस प्रदर्शनी को आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों और गैर-ग्राहकों दोनों द्वारा देखा जा सकता है.
    • इस प्रदर्शनी के जरिए ग्राहक इन परियोजनाओं के बारे में अपने घर और कार्यालय में बैठे आराम से ऑनलाइन देख सकते हैं.
    • पहली “होम उत्सव” प्रदर्शनी मुंबई और पुणे के लिए शुरू ‘होम उत्सव’ के लाभों में शामिल हैं:की गई है, जहाँ 60 से अधिक डेवलपर्स द्वारा 100 से अधिक परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।

    ‘होम उत्सव’ के लाभ:

    • प्रमुख डेवलपर्स द्वारा परियोजनाओं की विस्तृत श्रृंखला
    • होम लोन पर आकर्षक ब्याज दरें
    • स्पेशल प्रोसेसिंग फीस
    • एक्सप्रेस होम लोन के माध्यम से ऋण की डिजिटल स्वीकृति
    • डेवलपर्स द्वारा विशेष डायरेक्ट छूट

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • आईसीआईसीआई बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
    • आईसीआईसीआई बैंक के एमडी और सीईओ: संदीप बख्शी.
    • आईसीआईसीआई बैंक टैगलाइन: हम हैं ना, ख्याल अपका.

    भारत के पी इयान ने जीता वर्ल्ड ओपन ऑनलाइन चेस टूर्नामेंट

    about - Part 2620_19.1
    भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियन (P Iniyan) ने प्रतिष्ठित 48 वां एनुअल वर्ल्ड ओपन ऑनलाइन चेस टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इसे जीतने के लिए संभावित 9 में से 7.5 अंक स्कोर किए, जिसमें छह जीते और तीन ड्रॉ रहे।
    इस आयोजन में 16 देशों के कुल 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें 30 से अधिक ग्रैंडमास्टर्स शामिल थे। इयान ने खिताब जीतने के लिए जॉर्जिया के ग्रैंडमास्टर्स बाडुर जोबावा (Baadur Jobava), सैम सीवियन (Sam Sevian), संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्गेई एरेनबर्ग (Sergey Erenburg) और यूक्रेन के न्येजक इलिया (Nyzhyk Illia) को हराया।

    रिज़र्व बैंक ने मुरली रामकृष्णन को साउथ इंडियन बैंक का नया MD और CEO नियुक्त करने की दी मंजूरी

    about - Part 2620_21.1
    भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मुरली रामकृष्णन को 1 अक्टूबर, 2020 से तीन साल की अवधि के लिए साउथ इंडियन बैंक का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

    मुरली रामकृष्णन के बारे में:

    • रामकृष्णन 30 मई, 2020 को ICICI बैंक से रणनीतिक परियोजना समूह के वरिष्ठ महाप्रबंधक के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे और 1 जुलाई, 2020 को दक्षिण भारतीय बैंक के सलाहकार के रूप में शामिल हुए थे।
    • उन्होंने CIBIL बोर्ड में बैंक का और एशिया प्रशांत के लिए VISA के जोखिम सलाहकार बोर्ड का प्रतिनिधित्व किया था।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • साउथ इंडियन बैंक मुख्यालय: त्रिशूर, केरल.
    • साउथ इंडियन बैंक टैगलाइन: Experience Next Generation Banking.

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me